ADCA Course Details in Hindi [2022] | ADCA कोर्स क्या है, ADCA Full Form

ADCA Full Form, ADCA Course Details in Hindi, ADCA Computer Course, ADCA ka Full Form, ADCA कोर्स क्या है, ADCA Syllabus,

कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हर कार्य कंप्यूटर पर निर्भर होता जा रहा है।  हर व्यवसाय और विभाग में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।

अच्छे भविष्य के लिए शिक्षित होने के साथ-साथ कंप्यूटर का कौशल होना भी जरूरी है। कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के कारण स्कूलों तथा कॉलेजों को कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा प्रदान करना जरूरी हो गया है।

कंप्यूटर की शिक्षा में विभिन्न प्रकार के कोर्स भारत के कॉलेजों तथा प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में कराए जाते हैं।  जिसमें बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च स्तरीय कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित कोर्स होते हैं।

बेसिक कंप्यूटर शिक्षा में डिग्रियों के साथ-साथ अनेकों प्रकार के डिप्लोमा कोर्स होते हैं। जिन्हें 6 महीने से लेकर 1 वर्ष के भीतर किया जा सकता है।

कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा के लिए डीसीए, पीजीडीसीए, एडीसीए, कोपा आईटीआई जैसे अनेकों कोर्स होते हैं।

इनमें से ADCA Computer Course के बारे में इस आर्टिकल में चर्चा करने वाले हैं। एडीसीए कोर्स एक डिप्लोमा कोर्स होता है। जिसमें बेसिक कंप्यूटर से लेकर कंप्यूटर के अनुप्रयोगों के संचालन की उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

इस कोर्स की अवधि 1 वर्ष की होती है। इस कोर्स को 12वीं कक्षा की पढ़ाई के पश्चात किया जा सकता है। जबकि लोकल शिक्षण संस्थानों से इस कोर्स को दसवीं के पश्चात भी किया जा सकता है।

हमारा यह लेख ADCA Course Details in Hindi पर आधारित होने वाला है। जिसमें इस कोर्स से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

हमारे पाठकों को इस एडीसीए कोर्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को समझने में आसानी हो, इसलिए इस आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखा गया है।

इस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इस कोर्स से संबंधित कुछ प्रमुख बातों के बारे में जानना आवश्यक है। जो कि निम्न है।

  • ADCA कोर्स क्या है
  • ADCA ka Full Form kya hota hai
  • एडीसीए कितने समय का होता है
  • एडीसीए कोर्स की फीस कितनी होती है
  • ADCA Syllabus क्या है
  • एडीसीए के फायदे क्या है
  • ADCA Course के बाद नौकरी कैसे मिलती है
  • एडीसीए की सैलरी क्या होती है
  • ADCA Course के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं

इन सभी प्रमुख बातों को हमारे इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बताया गया है।

एडीसीए कोर्स की जानकारी में ADCA कोर्स क्या है, से संबंधित जानकारी प्राप्त करने से पहले ADCA ka Full Form kya hota hai जानना आवश्यक है। आइए सबसे पहले ए डी सी ए की फुल फॉर्म से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

ADCA Full Form in Hindi | एडीसीए का फुल फॉर्म क्या है

एडीसीए का फुल फॉर्म Advanced Diploma in Computer Application होता है। जिसे हिंदी में एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन उच्चारित करते हैं। Advanced Diploma in Computer Application एक अंग्रेजी भाषा का शब्द है।

ADCA Full Form in Hindi: एडीसीए की हिंदी फुल फॉर्म कंप्यूटर अनुप्रयोग में उन्नत डिप्लोमा होती है। यह शुद्ध हिंदी भाषा का शब्द है। जिसका प्रयोग बहुत ही कम किया जाता है। आमतौर पर एडीसीए को हिंदी में कंप्यूटर में एडवांस डिप्लोमा ही कहा जाता है।

ADCA ka Full Form kya hota hai की जानकारी के पश्चात एडीसीए कोर्स क्या होता है के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

What is ADCA Course details in Hindi | ADCA कोर्स क्या है

एडीसीए कोर्स 1 डिप्लोमा कोर्स होता है। इस कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा से लेकर कंप्यूटर के अनुप्रयोगों की उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के पश्चात किया जाता है। इसकी अवधि 1 वर्ष की होती है।

इस ADCA Computer Course के माध्यम से कंप्यूटर की बुनियादी शिक्षा तथा फोटोशॉप, कोरल्ड्रॉ, टैली, एमएस ऑफिस जैसे कंप्यूटर अनुप्रयोगों के संचालन में महारत हासिल की जा सकती है।

इस डिप्लोमा के द्वारा कंप्यूटर से संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर जैसी शुरुआती नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं ।

इस कोर्स के पश्चात विद्यार्थी अपना स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकता है। जिसमें साइबर कैफे खोला जा सकता है। और जन सेवा केंद्र जैसे व्यवसाय किए जा सकते हैं। साथ ही कंप्यूटर आधारित ग्राहक सेवा केंद्र भी खोल सकते हैं।

व्यवसाय के रूप में इस कोर्स के पश्चात अपना निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान भी चलाया जा सकता है। जिसमें अच्छी कमाई की जा सकती है।

कुल मिलाकर कहा जाए ,तो कंप्यूटर पर आधारित युग में सुनहरा भविष्य बनाने के लिए यह कोर्स एक अच्छा विकल्प है।

एडीसीए कोर्स क्या होता है, इससे संबंधित जानकारी के पश्चात अब हमारे इस आर्टिकल ADCA Course Details in Hindi में आगे इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए योग्यता के बारे में जानकारी दी गई है।

Eligibility for ADCA Course Details in Hindi | एडीसीए कोर्स कौन कर सकता है

ADCA Computer Course भारत के उच्च शिक्षण संस्थान जैसे टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में कराया जाता है। जबकि यही कोर्स शहरों के प्राइवेट कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों में भी उपलब्ध होता है।

इन सभी शिक्षण संस्थानों में इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित होती है।

ADCA Course में प्रवेश लेने की योग्यता को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। पहला भाग सरकारी कॉलेज या उच्च शिक्षण संस्थान है। और दूसरा आम शहर में पाए जाने वाले प्राइवेट कंप्यूटर शिक्षण संस्थान होते हैं।

सबसे पहले सरकारी कॉलेज तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। जो कि निम्न है।

  • विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा का पास होना जरूरी होता है।
  • 12वीं में विद्यार्थी के पास किसी विशेष विषय का होना अनिवार्य नहीं होता है ।
  • फिर भी अगर विद्यार्थी के पास कंप्यूटर विषय हो तो इस कोर्स में फायदेमंद साबित होता है।
  • प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी के 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं। कुछ शिक्षण संस्थानों में यह सीमा 45% होती है।
  • विद्यार्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

यह कुछ मुख्य नियम और शर्तें थी। जिनके आधार पर सरकारी कॉलेज तथा उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों में एडीसीए कोर्स करने के लिए प्रवेश लिया जा सकता है।

अब बात कर लेते हैं एडीसीए कोर्स की सुविधा प्रदान करने वाले शहर के प्राइवेट कंप्यूटर शिक्षण संस्थान की।

शहरों में छोटे निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों में एडीसीए कोर्स करने के लिए प्रवेश लेना कोई मुश्किल कार्य नहीं है।

यहां पर एडीसीए कोर्स करने के लिए कुछ भी शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं होती है। अगर आपने बारहवीं कक्षा पास नहीं की है, फिर भी आप इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

तो आपके मन में सवाल होगा कि क्या इस कोर्स को दसवीं कक्षा पास किए बिना कर सकते हैं। तो इसका जवाब हां है।

लेकिन विद्यार्थी को इस कोर्स में प्रवेश लेने से पहले कम से कम दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई अवश्य पूरी कर लेनी चाहिए। दसवीं कक्षा से पहले इस कोर्स को करने से विद्यार्थी की स्कूली पढ़ाई रुकावट तो आती ही है। साथ ही विद्यार्थी कंप्यूटर की उचित जानकारियों को समझने में सक्षम नहीं होता है।

छोटे संस्थानों में प्रवेश लेने की आयु सीमा भी कोई नहीं होती है। फिर भी विद्यार्थी को इस कोर्स में प्रवेश 15 वर्ष की आयु के पश्चात ही लेना चाहिए।

कुल मिलाकर इस कोर्स में प्रवेश लेने की योग्यता ना के बराबर है। अगर आप उच्च शिक्षण संस्थानों से इस कोर्स को करना चाहते हैं। तो आपको 12वीं कक्षा पास होना जरूरी होता है। जबकि कहर के छोटे कंप्यूटर कोचिंग सेंटरों से इस कोर्स को बिना किसी योग्यता की शर्त पर किया जा सकता है।

हमारे इस आर्टिकल एडीसीए कोर्स डिटेल्स इन हिंदी में योग्यता से संबंधित जानकारी के पश्चात इस कोर्स में कुल कितना समय लगता है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

ADCA Course Duration in Hindi | एडीसीए कोर्स में कितना समय लगता है

सरकारी कॉलेज तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के अनुसार एडीसीए कंप्यूटर कोर्स में कुल 1 वर्ष का समय लगता है। इस 1 वर्ष को छह छह महीने के दो समेस्टर में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक सेमेस्टर का अपना अलग पाठ्यक्रम होता है। जिसके पश्चात परीक्षा देनी होती है।

वही आम कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में भी ADCA Computer Course की अवधि 1 वर्ष ही होती है। लेकिन वहां पर कोर्स के दौरान लगने वाला समय पूरी तरह से विद्यार्थी के ऊपर निर्भर करता है।

इन शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी चाहे तो अधिक समय देकर इस कोर्स को 6 माह में ही पूरा कर सकता है। और उसके पश्चात परीक्षा देकर एडीसीए सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है।

वही उच्च शिक्षण संस्थानों में इस कोर्स को 1 वर्ष से कम अवधि में नहीं किया जा सकता है। वहां पर सेमेस्टर सिस्टम होने के कारण प्रत्येक सेमेस्टर के पश्चात परीक्षा देनी होती है।

आसान भाषा में अगर आप उच्च स्तरीय शिक्षा के माध्यम से ADCA Course करना चाहते हैं। तो आपको 1 वर्ष लगेगा। जबकि अन्य कोचिंग सेंटर में इस कोर्स को 6 माह की अवधि में भी पूरा किया जा सकता है।

कोर्स में लगने वाले समय की जानकारी के पश्चात कोर्स पर आने वाले खर्च के बारे में भी जानना आवश्यक है। आइए एडीसीए कोर्स फीस के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

ADCA Course Fees Details in Hindi | एडीसीए कोर्स की फीस कितनी होती है

ADCA Computer Course की फीस पूरी तरह से शिक्षण संस्थान के द्वारा विद्यार्थी को दी जाने वाली सुविधा तथा उनके पाठ्यक्रम के ऊपर निर्भर होती है।

भारत में एडीसीए कोर्स की सुविधा प्रदान करने वाले अनेकों प्रकार के शिक्षण संस्थान हैं। जिन सबकी एडीसीए कोर्स फीस भी अलग-अलग होती है।

विद्यार्थी अपने बजट के अनुसार बी इस कोर्स का चयन कर सकता है। अगर विद्यार्थी कम बजट के साथ इस कोर्स को करना चाहता है। तो वह छोटे शहरों के किसी प्राइवेट कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का चयन कर सकता है।

शहर के इन छोटे कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में इस डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स की फीस लगभग ₹4000 से लेकर ₹10000 तक होती है। जोकि कॉलेजों के मुकाबले काफी कम होती है।

वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों में जैसे कि प्रसिद्ध कॉलेजों में इस कोर्स की फीस लगभग ₹10000 से लेकर ₹30000 तक होती है। कई उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों में एडीसीए कोर्स फीस ₹30000 से भी अधिक होती है।

सरकारी कॉलेजों में इस कोर्स की फीस ₹4000 से लेकर ₹25000 तक होती है। सरकारी कॉलेज में कम बजट के साथ इस ADCA Course की उचित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

विद्यार्थी को हमारी यही सलाह है, कि अगर आप इस कोर्स की उचित शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। तो सरकारी कॉलेज में उच्च शिक्षण संस्थानों का ही चयन करें।

फीस की जानकारी के पश्चात हमारे लेख एडीसीए कोर्स डिटेल्स इन हिंदी में एडीसीए सिलेबस के बारे में जानकारी दी गई है।

ADCA Syllabus in Hindi | एडीसीए का सिलेबस क्या होता है

ADCA Course का सिलेबस कंप्यूटर संचालन तथा कंप्यूटर के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के प्रयोग की शिक्षा पर आधारित होता है।

एडीसीए कोर्स के पाठ्यक्रम को 2 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है। जिसमें पहले सेमेस्टर में कंप्यूटर के संचालन, एमएस ऑफिस और नेटवर्किंग से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है।

वही दूसरे सेमेस्टर में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ-साथ कंप्यूटर के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों जैसे फोटोशॉप, टैली, कोरल ड्रा के बारे में शिक्षा प्रदान की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे ADCA Computer Course के दोनों समेस्टर का ADCA Syllabus दिया गया है।


ADCA Syllabus in Hindi and English


ADCA Syllabus for 1st Semester

बुनियादी कंप्यूटरFundamental Of Computer
माइक्रोसॉफ्ट विंडोजMicrosoft Windows
मल्टीमीडिया कॉन्सेप्टMultimedia Concept
इंटरनेट और नेटवर्किंगInternet & Networking
माइक्रोसॉफ्ट वर्डMicrosoft Word
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेलMicrosoft Excel
माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंटMicrosoft Power point
माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशरMicrosoft Publisher
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेसMicrosoft Access


ADCA Syllabus For 2nd Semester

टैलीTally
मूल दृश्यVisual Basic
फोटोशॉप सीएसPhotoshop CS
पेज मेकरPage Maker
कोरल ड्राCorel Draw
एचटीएमएलHTML
सीC
सी++C++

ज्यादातर इंस्टिट्यूट में ऊपर दिया गया ADCA Syllabus ही पढ़ाया जाता है। जबकि अन्य संस्थानों में इसमें थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है।

ADCA Syllabus की जानकारी के पश्चात अब आगे इस कोर्स के पश्चात कैरियर विकल्प के बारे में जानकारी दी गई है।

Career Options after ADCA Course in Hindi | एडीसीए कोर्स के बाद क्या करें

ADCA Course करने के पश्चात विद्यार्थी के पास कैरियर विकल्प के रूप में अनेकों प्रकार के ऑप्शन होते हैं।

इस कोर्स के पश्चात नौकरी के के अलावा अपना व्यवसाय भी शुरू किया जा सकता है। विद्यार्थी चाहे तो अग्रिम पढ़ाई के लिए अन्य कंप्यूटर कोर्स कर सकता है।

इस कोर्स के पश्चात व्यवसाय के रूप में साइबर कैफे खोला जा सकता है। जिसमें लोगों को कंप्यूटर संचालन करने की सुविधा दी जा सकती है।

व्यवसाय के रूप में जन सेवा केंद्र खोलकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जन सेवा केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है।

इसको उसके पश्चात ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर लोगों को बैंक की सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। जिसमें अच्छी कमाई होती है।

इस कोर्स के पश्चात प्राइवेट कंप्यूटर कोचिंग सेंटर भी खोला जा सकता है। जिसके द्वारा अन्य लोगों को कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान की जा सकती है।

व्यवसाय के अलावा इस कोर्स के पश्चात अनेकों प्रकार की नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं। जिनकी जानकारी आगे दी गई है।

Jobs after ADCA Course in Hindi | एडीसीए नौकरियों की जानकारी

जो विद्यार्थी ADCA Computer Course के पश्चात रोजगार के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए भारत में इस कोर्स के पश्चात विभिन्न प्रकार की नौकरियां उपलब्ध होती हैं।

विद्यार्थियों की अधिक जानकारी के लिए भारत में एडीसीए कोर्स के पश्चात मिलने वाली प्रमुख नौकरियों की सूची नीचे दी गई है।


Top Jobs after ADCA Course

कंप्यूटर ऑपरेटरComputer Operator
तथ्य दाखिला प्रचालकData Entry Operator
डीटीपी ऑपरेटरDTP Operator
कार्यालय कार्यकारीOffice Executive
ग्राफिक डिजाइनरGraphic Designer
फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिवFront Office Executive
हेल्प डेस्क ऑपरेटरHelp Desk Operator
तस्वीर संपादकPhoto Editor
एचटीएमएल कोडरHTML Coder
ग्राहक सहायता कार्यकारीCustomer Support Executive
वीडियो एडिटरVideo Editor
प्रोग्रामरProgrammer

इन जॉब्स के अलावा भी और बहुत सारी जॉब्स एडीसीए कोर्स के पश्चात प्राप्त की जा सकती हैं।

इन जॉब के माध्यम से कितनी आय अर्जित की जा सकती है, इसके बारे में भी जानना आवश्यक है। ADCA Course Details in Hindi में आगे सैलरी से संबंधित जानकारी दी गई है।

ADCA Salary in India | एडीसीए सैलरी कितनी होती है

जैसा कि आप ऊपर जान चुके हैं, एडीसीए कंप्यूटर कोर्स के पश्चात रोजगार के रूप में विभिन्न प्रकार की नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं। इन ADCA नौकरियों में विभिन्न प्रकार के पद होते हैं।

ADCA नौकरियों में प्राप्त होने वाले अनेकों प्रकार की पदों का वेतन भी अलग अलग होता है। इसलिए इनका कोई एक आंकड़ा दे पाना आसान कार्य नहीं है।

फिर भी औसत के अनुसार अनुमान लगाए तो शुरुआत में लगभग ₹10000 से लेकर ₹18000 तक वेतन एडीसीए नौकरियों से प्राप्त किया जा सकता है।

वही जब कंप्यूटर के क्षेत्र में नौकरी करते समय 1 से 2 वर्ष का अनुभव हो जाता है। तो यही वेतन ₹15000 से लेकर ₹30000 तक हो जाता है। कई ऐसे भी पद होते हैं, जिसमें यह वेतन ₹30000 से भी अधिक प्राप्त होता है।

कुल मिलाकर कहे तो एडीसीए कंप्यूटर कोर्स कैरियर विकल्प के रूप में एक अच्छा कोर्स है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं।

Top institutes or College for ADCA Course in India | एडीसीए कोर्स के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

वैसे तो ADCA Course के लिए लगभग हर छोटे शहर में 2-4 कंप्यूटर  इंस्टिट्यूट खुले हुए हैं। इनमें से एडीसीए कंप्यूटर कोर्स को बहुत ही कम बजट में तथा बिना किसी योग्यता और कम समय अवधि में किया जा सकता है।

लेकिन कंप्यूटर से संबंधित उचित शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडीसीए कंप्यूटर कोर्स का किसी उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान से करना जरूरी है।

वैसे तो भारत में ऐसे बहुत से शिक्षण संस्थान हैं। जो एडीसीए कोर्स के लिए उत्तम माने जाते हैं।

उदाहरण के लिए एडीसीए कंप्यूटर कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले कॉलेजों में से कुछ कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के नाम नीचे दिए गए हैं।

हमारा यह आर्टिकल एडीसीए कोर्स डिटेल्स इन हिंदी पर आधारित था। जिसमें आपने एडीसीए कोर्स से संबंधित हर प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।  इसमें आपने एडीसीए फुल फॉर्म, ADCA कोर्स क्या है, ADCA Syllabus जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां के बारे में जाना।

ADCA Course Details in Hindi पर आधारित हमारा यह आर्टिकल अब यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारे इस आर्टिकल से उचित जानकारियां प्राप्त हुई होगी।

फिर भी अगर कोई ऐसा सवाल है, जिसका जवाब हमारे इस आर्टिकल में नहीं दिया गया है। तो उस सवाल को नीचे कमेंट बॉक्स में टाइप करके हमारी टीम तक जरूर पहुंचाएं।

हमारी टीम आपके उस सवाल का जवाब जल्द से जल्द आप तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।

हमारे द्वारा दी गई जानकारियां अगर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, जो इस में रुचि रखता है। तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को जरूर पहुंचाएं।

1 thought on “ADCA Course Details in Hindi [2022] | ADCA कोर्स क्या है, ADCA Full Form”

  1. Abhi mai ek csc coaching sunstjan m gya tha Adca ka course karne k liya to unka kahna h ki iss baar is syllabus badha diya gya kya yah baat shi h aur mai gov. College se yah course kaise kr sakta hu

    Reply

Leave a Comment