B. Ed Course Details in Hindi | 2023 में B.Ed. के फायदे

(B. Ed Course details in Hindi, B.Ed कोर्स की जानकारी, B.Ed कोर्स क्या है, B.Ed कोर्स की फीस, Eligiblity, टॉप कॉलेज)

जो विद्यार्थी अपने भविष्य को एक Teacher के रूप में बनाना चाहते हैं| उनके लिए हम इस आर्टिकल में शिक्षक बनने के लिए B.Ed कोर्स की जानकारी हिंदी (B. Ed Course details in Hindi) में विस्तार से बताने वाले हैं|
   
        जैसा कि आप जानते हैं Teacher बनने के लिए B Ed का कोर्स करना होता है| B.Ed का कोर्स क्या होता है, बी एड  के कोर्स को कैसे करते हैं, B.Ed करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, B.Ed में कौन से सब्जेक्ट होते हैं, बी एड कितने प्रकार की होती है इस प्रकार के सभी सवालों का संतुष्ट जवाब इस आर्टिकल में नीचे दिया गया है|

B.Ed कोर्स क्या है |What is B. Ed course details in Hindi

B.Ed एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स होता है| जिसे करके विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में Teacher के रूप में कार्य करता है| B.ed को ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है| इसमें 2 वर्ष का समय लगता है| जो भी व्यक्ति औपचारिक रूप से Teacher बनना चाहता है| उसके लिए बी एड  का कोर्स करना अनिवार्य होता है| इस कोर्स में विषय पर विशेषज्ञता के विकल्प उपलब्ध होते हैं|
       इस कोर्स को 12वीं के बाद नहीं बल्कि ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है| विद्यार्थी को 12वीं के बाद पहले ग्रेजुएशन करनी होती है| ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद विद्यार्थी B Ed के कोर्स में प्रवेश ले सकता है|

B.ed course details in Hindi
B.Ed Course Details in Hindi

B ed Full Form | B.Ed की फुल फॉर्म

B Ed कोर्स की जानकारी प्राप्त करते हुए b.ed फुल फॉर्म पता होना जरूरी है| B.Ed की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of Education) होती है| यह एक अंग्रेजी का शब्द होता है| इसका हिंदी अनुवाद शिक्षा में स्नातक होता है|

Short FormFull Form
B.EdBachelor of Education
B.Ed शिक्षा में स्नातक

B Ed Course Eligibility Details in Hindi | B.Ed कौन कर सकता है?

B.Ed करने के लिए योग्यता की जानकारी के बारे में जानना सबसे महत्वपूर्ण है| जैसा कि आप जानते हैं B.Ed Graduation Course है| हर ग्रेजुएशन कोर्स को करने के लिए 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जरूरी होती है| लेकिन B ed  एक ऐसा कोर्स है| जिसे आप 12वीं के बाद भी कर सकते हैं| और ग्रेजुएशन डिग्री के बाद भी इस कोर्स को किया जा सकता है| अगर आप 12वीं के बाद इस कोर्स को करते हैं| तो इसमें आपको 4 वर्ष का समय लगता है| वहीं अगर बारहवीं कक्षा के बाद कोई ग्रेजुएशन डिग्री करने के बाद इस कोर्स को करना चाहते हैं तो उसमें 3 वर्ष का समय लगता है|
      आसान भाषा में कहें तो विद्यार्थी 12वीं के बाद भी और स्नातक डिग्री हासिल करने के बाद भी B.Ed कोर्स के लिए अप्लाई कर सकता है|
ग्रेजुएशन की डिग्री आप किसी भी क्षेत्र से कर सकते हैं| आप जिस भी विषय के अध्यापक बनना चाहते हैं| उस विषय का ग्रेजुएशन में होना अनिवार्य है| यानी जिन विषयों पर आपने ग्रेजुएशन कंप्लीट कर रखी है| उनमें से किसी भी विषय पर बी एड  की विषय विशेषज्ञता को चुनकर B.Ed कर सकते हैं| B Ed की विषय विशेषज्ञता के बारे में हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे|
    कुछ कॉलेज इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं| जो विद्यार्थी कम बजट में उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं| उनके लिए प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना जरूरी होता है| प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक आने पर सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में प्रवेश मिलता है| इन कॉलेज की फीस प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले बहुत कम होती है|

BEd Course Duration | B.Ed करने में कितना समय लगता है

Student के लिए समय को ध्यान में रखते हुए यह जानना अति जरूरी है कि B.Ed कोर्स को करने में कितना समय लगता है| विद्यार्थी की जानकारी के लिए बता की B.Ed के कोर्स को करने के लिए 2 वर्ष का समय लगता है|
    कुल मिलाकर बारहवीं कक्षा के बाद इस कोर्स को पूरा करने के लिए 4 वर्ष का समय लगता है|  अगर Student 12वीं के बाद किसी भी परीक्षा में असफल नहीं होता है तो 12वीं के बाद B.Ed की डिग्री कम से कम 4 वर्ष में हासिल कर सकता है|
     वही कोई भी मास्टर डिग्री करने के बाद बी एड  करने में सिर्फ एक वर्ष का समय लगता है|

B. Ed Course Fees Details 2023 | B.Ed कोर्स की फीस कितनी होती है

बी एड  के कोर्स को नियमित और डिस्टेंस एजुकेशन दोनों ही माध्यमों से किया जा सकता है| इन दोनों माध्यमों की फीस भी अलग-अलग होती है| अगर हम नियमित कक्षाओं की बात करें तो इनकी फीस distance education के मुकाबले अधिक होती है|
       नियमित कक्षाओं के लिए अगर किसी प्राइवेट कॉलेज की बात करें तो वहां की फीस 50000 से लेकर ₹100000 प्रति वर्ष तक होती है| वही डिस्टेंस एजुकेशन की बात करें तो  B.Ed के कोर्स को आप ₹20000 से लेकर ₹50000 के बीच में कर सकते हैं|
     जैसा कि हम ऊपर बता चुके है कि इस कोर्स के लिए कुछ कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम लेते हैं| अगर Student के पास बजट कम है तो वह विद्यार्थी इन कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करके कम फीस में बी एड  की शिक्षा हासिल कर सकता है|

B. Ed Course Specialization | B.Ed कितने प्रकार का होता है

  B.Ed कोर्स की शुरुआत करने से पहले Student जिस विषय का अध्यापक बनना चाहता है| उसे उसी विषय के अनुसार B.Ed की विशेषज्ञता चुननी होती है|
     ग्रेजुएशन के किसी भी विषय पर B.Ed का कोर्स किया जा सकता है| आप किसी भी विषय को चुन के B.Ed कर उस विषय के अध्यापक बन सकते हैं|
       नीचे हम बी एड  कोर्स के मुख्य विशेषज्ञता की सूची( B. Ed course specialization list) दे रहे हैं| जिन विषयों पर B.Ed का कोर्स किया जा सकता है|

  • B.Ed in English (बी.एड अंग्रेजी )
  • B.Ed in Hindi (बी.एड हिंदी )
  • B.Ed in Computer Science (बी.एड कंप्यूटर विज्ञान )
  • B.Ed in Commerce (बी.एड  वाणिज्य )
  • B.Ed in Physical Science (बी.एड भौतिक विज्ञान  )
  • B.Ed in Psychology (बी.एड मनोविज्ञान )
  • B.Ed Special Education (बी.एड विशेष शिक्षा )
  • B.Ed in Malayalam (बी.एड मलयालम )
  • B.Ed in Maths (बी.एड  गणित )
  • B.Ed in Natural Science (बी.एड प्राकृतिक विज्ञान )
  • B.Ed in Social Science (बी.एड सामाजिक विज्ञान)
  • B.Ed in Tamil (बी.एड तमिल)
  • B.Ed in Accounts (बी.एड अकाउंट्स )
  • B.Ed in Arabic (बी.एड  अरबी)
  • B.Ed in Biological Sciences (बी.एड  जैविक विज्ञान)
  • B.Ed in Business Studies (बी.एड  बिजनेस अध्ययन)
  • B.Ed in Child Development (बी.एड बाल विकास)
  • B.Ed in Economics (बी.एड  अर्थशास्त्र)
  • B.Ed in Education of Handicapped (बी.एड विकलांग शिक्षा )
  • B.Ed in Geography (बी.एड भूगोल )
  • B.Ed in Home Science (बी.एड गृह विज्ञान)
  • B.Ed in Special Education – Mental  Retardation (बी.एड विशेष शिक्षा – मानसिक मंदता)
  • B.Ed in Special Education – Visually Impaired (बी.एड विशेष शिक्षा – दृष्टिबाधित)
  • B.Ed in Information Technology (बी.एड सूचना प्रौद्योगिकी)
  • B.Ed in Special Education – Locomotor and Neurological Disorder (बी.एड – लोकोमोटर और स्नायविक विकार )
  • B.Ed in Special Education – Learning Disability (बी.एड   विशेष शिक्षा – सीखने की अक्षमता )

B. Ed Course Subjects Details | B.Ed में कौन से विषय होते हैं

B.Ed की शुरुआत करने से पहले Student के लिए B.Ed के विषयों के बारे में जानना जरूरी होता है| विद्यार्थी को बी एड के पाठ्यक्रम (B.ed Syllabus) की  जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए| B.Ed के कोर्स में विशेषज्ञता के अनुसार भिन्न विषय होते हैं| मुख्य विषयों की सूची हमने नीचे दे रखी है|
     
First year syllabus and main Subjects

  • Basics in Education (शिक्षा में मूल बातें),
  • Strengthening Language Proficiency (भाषा प्रवीणता को मजबूत करना),
  • School Management (स्कूल प्रबंधन),
  • Schooling Socialization & Identity 1(स्कूली शिक्षा और पहचान 1),
  • Guidance & Counselling 1 (मार्गदर्शन और परामर्श 1)
  • Computer Education ( कंप्यूटर शिक्षा),
  • Developing Teacher Sensibilities (शिक्षक संवेदनशीलता विकसित करना),
  • Subject Knowledge 1 (विषय ज्ञान 1) *
  • Child Psychology ( बाल मनोविज्ञान)

Second year syllabus and main Subjects

  • Methodology of Teaching ( शिक्षण की पद्धति),
  • Guidance & Counselling 2 ( मार्गदर्शन और परामर्श 2),
  • Co-curricular activities in school and e-education ( स्कूल और ई-शिक्षा में सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियाँ)
  • Education for Peace (शांति के लिए शिक्षा)
  • Subject Knowledge 2 ( विषय ज्ञान2)*,
  • Teacher Training Internships & Practicals (शिक्षक प्रशिक्षण इंटर्नशिप और व्यावहारिक),
  • Understanding Teacher Learning Situations (शिक्षक सीखने की स्थिति को समझना),
  • Schooling Socialization & Identity 2 (स्कूली शिक्षा और पहचान 2),
  • Environmental Studies ( पर्यावरण अध्ययन)

ऊपर B.Ed के कोर्स के लिए दोनों वर्षों का मुख्य पाठ्यक्रम दिया गया है| इस पाठ्यक्रम के अनुसार ही दोनों वर्षों में विषय होते हैं|
     ऊपर दोनों वर्षों के पाठ्यक्रम में जो विषय ज्ञान सब्जेक्ट दिया गया है| यह विषय का चुनाव Student के द्वारा चुनी गई B.Ed विशेषज्ञता के अनुसार होता है| विद्यार्थी जिस subject specialization को चुनता है| यह दोनों विषय उसी स्पेशलाइजेशन से संबंधित ही होते हैं| इन विषयों के अलावा बाकी सारे विषय हर एक B.ed विशेषज्ञता में लगभग एक ही जैसे होते हैं| हमारे इस आर्टिकल को आगे बढ़ाते हुए B.Ed कोर्स की details information में करियर ऑप्शंस के बारे में जानते हैं|

Career Options in 2023 after B. Ed | B.Ed के बाद क्या करें?

हालांकि B.Ed कोर्स के बाद ज्यादातर विद्यार्थी Teacher ही बनते हैं| लेकिन B.Ed कोर्स करने के बाद भी आम कोर्स की तरह यहां भी दो ऑप्शन होते हैं| या तो आगे हायर एजुकेशन के लिए जा सकते हैं| या फिर B.Ed डिग्री के अनुसार job के लिए apply कर सकते हैं| यहां पर हम इन दोनों ही बिंदुओं पर चर्चा करेंगे|

Courses after B. Ed | B.Ed के बाद क्या कोर्स करें?

B.Ed कोर्स कंप्लीट करने के बाद Teacher बनने के अलावा हायर एजुकेशन के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं| अगर विद्यार्थी B.Ed डिग्री हासिल करने के बाद आगे अपनी शिक्षा जारी रखना चाहता है| तो उसके लिए बहुत सारे कोर्स भारत में मौजूद हैं| B.Ed के बाद किए जाने वाले मुख्य कोर्स की सूची हम नीचे दे रहे हैं|

Name of the CourseEligibility
Masters of Education (M.Ed)Student को बी.एड में यूजी डिग्री या 55% कुल के साथ समकक्ष होना चाहिए।
MAStudent ने बी.एड या समकक्ष में UG डिग्री हासिल की हो।
M. PhilStudent ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में UG डिग्री हासिल की हो।
PhDStudent ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में UG डिग्री हासिल की हो।

यह कुछ मुख्य कोर्स थे| जिन कोर्स को B.Ed करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए किया जा सकता है| इन कोर्स के करने के बाद विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकते हैं| इन कोर्स के अलावा और भी बहुत सारे कोर्स हैं| जिनको विद्यार्थी B.Ed के कोर्स को पूरा करने के बाद कर सकते हैं|
B.Ed कोर्स डिटेल इंफॉर्मेशन में आगे बढ़ते हुए आप बात करते हैं उन जॉब्स की जिन्हें B.Ed कोर्स के बाद प्राप्त किया जा सकता है|

Jobs after B. Ed in 2023 | B.Ed के बाद जॉब विकल्प क्या हैं?

B.Ed कोर्स को पूरा करने के बाद शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलते हैं| भारत में हर वर्ष अनेक नये नये स्कूल खोले जाते हैं| इन स्कूलों में भारी संख्या में B.Ed पास आउट अध्यापकों की जरूरत होती है| जिस कारण B.Ed की मांग बढ़ती ही रहती है| इस कारण B.Ed ग्रेजुएट छात्र के लिए रोजगार के अवसर में वृद्धि होती रहती है|

सरकारी अध्यापक (Government Teacher)

   B.Ed कोर्स करने के बाद अगर आप सरकारी अध्यापक बनना चाहते हैं| उसके लिए आपको टीईटी या सीटीईटी टेस्ट पास करना होता है| इन टेस्ट में पास होने के बाद आप सरकारी अध्यापक की पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं| इस टेस्ट का आयोजन सीबीएसई बोर्ड के द्वारा तथा अन्य राज्यों के द्वारा भी किया जाता है| आप जिस राज्य में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं| उसी राज्य के द्वारा आयोजित टीईटी एग्जाम को क्लियर करना होगा|

प्राइवेट शिक्षक (Private Teacher)

       B.Ed के बाद आप प्राइवेट स्कूल में  शिक्षक के तौर पर कार्य कर सकते हैं| आपने B.Ed कोर्स को जिस भी विषय विशेषज्ञता पर कंप्लीट किया है| उसी विषय पर आप शिक्षक के तौर पर किसी भी प्राइवेट स्कूल में आवेदन कर सकते हैं| प्राइवेट स्कूलों में B.Ed पास आउट के लिए शिक्षक के रूप में अच्छा वेतन दिया जाता है|

अपना स्कूल (School)

      B.Ed की डिग्री में शिक्षा से संबंधित सभी गुण सीखने के बाद अगर आपके पास वित्तीय साधन मौजूद है| तो आप स्वयं अपना स्कूल खोल कर चला सकते हैं| स्कूल खोलना एक ऐसा बिजनेस है जिस की मांग हमेशा ही  रहती है|

शिक्षण संस्थान शिक्षक ( Teacher in Coachings)

    B.Ed की डिग्री हासिल करने के बाद आप किसी प्राइवेट शिक्षण संस्थान को भी एक शिक्षक के रूप में ज्वाइन कर सकते हैं| आजकल शिक्षण संस्थानों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है| इसके लिए शिक्षण संस्थानों को अध्यापकों की बहुत ही अधिक संख्या में जरूरत पड़ती है|

       सब जॉब्स के अलावा और भी बहुत सारे विकल्प मौजूद है| जिसके माध्यम से B.Ed डिग्री के बाद आप अच्छा कैरियर बना सकते हैं| उनमें से कुछ और विकल्पों की लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं|

  • शिक्षा शोधकर्ता
  • घरेलू शिक्षक
  • पुस्तकालय अध्यक्ष
  • शिक्षा सलाहकार
  • सैन्य प्रशिक्षक
  • कंटेंट लेखक
  • ऑनलाइन ट्यूटर
  • प्रशिक्षक


यह कुछ जॉब की लिस्ट थी| जिन्हें आप B.Ed की डिग्री के बाद हासिल कर सकते हैं| अब इस B.Ed कोर्स details  information को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज के बारे में बात करते हैं|

B. Ed Top College | B.Ed के लिए प्रमुख कॉलेज

शिक्षक बनने के लिए विद्यार्थी को B.Ed कोर्स करने की जरूरत होती है| B.Ed कोर्स की शुरुआत करने से पहले विद्यार्थी इस कोर्स से संबंधित  जानकारी एकत्रित करता है| उस जानकारी में बी एड कोर्स के टॉप कॉलेज की जानकारी भी बहुत पूर्ण होती है|
      भारत में ऐसे बहुत से कॉलेज स्थित हैं| जो B.Ed की डिग्री की शिक्षा प्रदान करते हैं| विद्यार्थी के लिए इन कॉलेज में से अपनी सुविधा अनुसार सर्वश्रेष्ठ कॉलेज को चुनना अति आवश्यक होता है|
      कुछ कॉलेज जैसे कि प्राइवेट कॉलेज इस कोर्स के लिए फीस के रूप में मोटी रकम लेते हैं| वहीं कुछ सरकारी कॉलेज फीस के रूप में प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले कम फीस लेते हैं| विद्यार्थी को अपनी सुविधा के अनुसार B.Ed के लिए कॉलेज सिलेक्ट करना होता है|
      नीचे हम भारत के कुछ मुख्य कॉलेज की लिस्ट (Top B. Ed college list) दे रहे हैं| जो कॉलेज भारत में B.Ed की डिग्री की सुविधा प्रदान करते हैं|

1 Bangalore University
2 Annamalai University
3 Maharishi Dayanand University
4 The University of Kerala, Department of Education
5 Patna University
6 Jamia Millia Islamia Institute of Post Graduate Studies and Research
7 Madurai Kamaraj University
8 University of Madras
9 SNDT Women’s University
10 Mother Teresa Women’s University

यह भारत के कुछ मुख्य कॉलेज हैं| जिन्हें B.Ed कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में गिना जाता है| विद्यार्थी इन कॉलेजों के माध्यम से अपनी B.Ed की डिग्री कंप्लीट कर सकते हैं|
      इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए B.Ed course details जानकारी में अब बात करते हैं डिस्टेंस एजुकेशन के बारे में|

Top Open University For B. Ed | B.Ed के लिए टॉप ओपन यूनिवर्सिटी

समय की बचत को देखते हुए इस कोर्स को ओपन यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से भी किया जा सकता है| भारत में ऐसी बहुत सी यूनिवर्सिटी है जो इस सुविधा को प्रदान करती हैं| जिन विद्यार्थियों के पास समय की कमी होती है| अर्थात जो विद्यार्थी B.Ed की डिग्री के साथ-साथ कुछ और कार्य करना चाहते हैं| उनके लिए यह सुविधा एक अच्छा विकल्प होता है| इस विकल्प में नियमित डिग्री के मुकाबले कम खर्चा आता है|
      जो विद्यार्थी इस डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से अपनी B.Ed की डिग्री करना चाहते हैं| उनके लिए हम भारत की कुछ टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट नीचे दे रहे हैं|

1 Lady Shri Ram College for Women, New Delhi
2 Banaras Hindu University, Varanasi
3 Indira Gandhi National Open University
4 Satyam College of Education, Noida
5 Mahatma Gandhi University, Kottayam
6 Karnataka State Open University
7 Babasaheb Ambedkar Open University
8 Lovely Professional University, Jalandhar
9 Amity University, Noida
10 Netaji Subhas Open University
11 Lady Irwin College, Delhi University
12 Bombay Teachers Training college, Mumbai
13 St. Xavier’s College of Education, Patna
14 D.M College of Teacher Education, Imphal
15 Yashwantrao Chavan Maharashtra Open University

यह हमारा आर्टिकल B.Ed कोर्स से संबंधित जानकारी पर आधारित अब यहीं पर समाप्त होता है| इस आर्टिकल में हमने B.Ed कोर्स की डिटेल इंफॉर्मेशन साझा करने की कोशिश की है|
       B.Ed कोर्स की शुरुआत करने से पहले जो भी जानकारी विद्यार्थी के लिए जरूरी होती है| वह सभी जानकारियां हमने अपने इस आर्टिकल में शेयर की हैं|  इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपके मन में कोई प्रश्न रह गया है| जिसका उत्तर आपको इस आर्टिकल में ना मिला हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं| हम कोशिश करेंगे आपके इस प्रश्न का उत्तर जल्दी से जल्दी दे सकें|
     अगर आप हमारे इस आर्टिकल से संतुष्ट हैं| किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं| जिससे हमारे इस आर्टिकल की जरूरत है तो हमारे इस आर्टिकल को उस व्यक्ति के साथ साझा जरूर करें|
नीचे B.Ed कोर्स से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं| B.Ed कोर्स करने वाले विद्यार्थी के लिए वह प्रश्न उत्तर महत्वपूर्ण हो सकते हैं|

FAQ

क्या 12वीं कक्षा के बाद B.Ed कर सकते हैं?

जी हां! कर सकते हैं| बारहवीं कक्षा के बाद B.Ed में 4 वर्ष का समय लगता है|

B.ed को हिंदी में क्या कहते हैं?

B.Ed का मतलब बैचलर ऑफ एजुकेशन होता है| जिसे हिंदी में शिक्षा में स्नातक कहते हैं|

B Ed करने के बाद क्या बनते हैं?

B.Ed के बाद विद्यालयों में शिक्षक के तौर पर जॉब मिलती है| B.Ed के बाद टीईटी की परीक्षा पास करके सरकारी टीचर बन सकते हैं|

B.Ed के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

B.Ed कोर्स को करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए|

B.Ed कोर्स करने के बाद कौन से कोर्स किए जा सकते हैं?

B.Ed के बाद M.Ed, M.Fill, MA, पीएचडी इत्यादि कोर्स किए जा सकते हैं|

क्या m.a. के बाद B.Ed कर सकते हैं?

जी हां! कर सकते हैं| किसी भी मास्टर डिग्री के बाद B.Ed करने के लिए सिर्फ 1 साल का समय लगता है|

B Ed में क्या क्या पढ़ाई होती है?

B Ed कोर्स मे आपको एक शिक्षक बनने की पूरी पढाई करनी होती है। क्योंकि ये शिक्षा और शिक्षक दोनों से सम्बंधित कोर्स है इसलिए इसमें आपको पढ़ने के साथ-साथ पढ़ाने का मौका भी मिलता है।

B Ed में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

न्यूनतम 35 फीसदी अंक निर्धारित है। जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30% निर्धारित है।

बीएड की फीस कितनी होती है?

बीएड कोर्स पूरा करने में लगभग 10000 रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक लग सकते हैं। 

B Ed करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

ऑनलाइन ट्यूटर, एजुकेशन कंसलटेंट, शिक्षा शोध, कंटेंट राइटर, अनुदेशक, अकादमिक काउंसलर आदि के पद पर आवेदन कर सकते हैं।

बीएड कितने साल का है 2023?

अगर Student 12वीं के बाद किसी भी परीक्षा में असफल नहीं होता है तो 12वीं के बाद B.Ed की डिग्री कम से कम 4 वर्ष में हासिल कर सकता है|


3 thoughts on “B. Ed Course Details in Hindi | 2023 में B.Ed. के फायदे”

  1. मेरे graduation में main subject Political Science, Sociology व Math the. और मैं Math se b.ed karna chahti thi. Lekin b.ed me mere subject history aur Civics hain. Main Math ki teacher banna chahti hu. Ab ye kaise sambhav hai ?

    Reply
  2. Main commerce se graduation Kiya hu or mujhe social science ke teacher Banna h class 1 to 10th ke liye toh main b.ed.kon se subject se kru jisse main social ke teacher ban sakta hu

    Reply

Leave a Comment