BSc Course Details in Hindi [2023]| बीएससी कैसे करें


दोस्तों यह आर्टिकल आपको BSc Course details के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाली है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में बीएससी कोर्स को लेकर कोई भी डाउट नहीं रहने वाली है।
      इस आर्टिकल में हम BSc Course details  के हर भाग पर विस्तार से बताने वाले हैं| इस आर्टिकल में आपको बीएससी कोर्स की फीस और कोर्स में लगने वाले समय के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे| इस कोर्स को करने के लिए कौन से सर्वश्रेष्ठ कॉलेज हैं और इसमें क्या विषय होते हैं| आदि सभी प्रकार की जानकारी इस आर्टिकल में दी हुई है|

What is BSc in Hindi | बीएससी क्या है?


बीएससी (Bachelor of Science) कोर्स विज्ञान विषय से संबंधित एक ग्रेजुएशन डिग्री है| जिसे आप अपनी बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होने के बाद कर सकते हैं|   यह विज्ञान क्षेत्र के किसी भी विषय पर किया जा सकता है| इस कोर्स को 3 साल में पूरा किया जा सकता है|

 Full Form of BSc | बीएससी की फुल फॉर्म क्या है?


बीएससी की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस (Bachelor of Science) होती है| जो कि एक अंग्रेजी का शब्द है| हिंदी में इस कोर्स को विज्ञान स्नातक के नाम से जाना जाता है|

Short Form Full form
BScBachelor of Science
BScविज्ञान स्नातक

                  
                                            

BSc Course Eligibility Details in 2023 | बीएससी कौन कर सकता है?


सबसे पहले जानते है कि बीएससी करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए| यह एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है| और ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स के लिए बारहवीं कक्षा का पास होना जरूरी होता है|
          बीएससी कोर्स को करने के लिए 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है| इसके साथ ही 12वीं कक्षा में आपके पास विज्ञान विषय होने अनिवार्य है| अगर आपने बारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय ना लेकर किन्ही और विषयों से बारहवीं कक्षा पास की है| तो आप बीएससी के इस कोर्स के लिए योग्य नहीं होंगे|
    हालांकि बीएससी नर्सिंग ( BSc Nursing) के लिए सिर्फ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है| इस कोर्स के लिए बारहवीं कक्षा के विषय मायने नहीं रखते हैं|
     इसके अलावा विद्यार्थी की उम्र 17 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए, तभी विद्यार्थी को इस कोर्स में प्रवेश दिया जाता है|
      साथ ही कुछ कॉलेज इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी लेते हैं| ज्यादातर कॉलेज में 12वीं कक्षा की मेरिट के हिसाब से प्रवेश दिया जाता है|

BSc Course Fees details 2023 | बीएससी की फीस कितनी होती है?


अगर आपने इस कोर्स को करने का मन बना लिया है| और       
इस BSc Course details  में कोर्स की फीस के बारे में जरूर जानना चाहेंगे|  यह कोर्स विभिन्न प्रकार का होता है| और सब की फीस भी अलग-अलग होती है|
       अलग अलग कोर्स के बारे में हम आगे विस्तार से बताएंगे| लेकिन यहां पर आपको इस कोर्स फीस का अनुमान बता देते हैं|  इस कोर्स की औसतन फीस  25000 से लेकर 100000 तक होती है|

कुछ सरकारी कॉलेजों या संस्थानों में इस कोर्स की फीस 6000 रूपये से 25000 रूपये के आसपास भी होती है।

BSc Course duration & New Update 2023 | बीएससी करने में कितना समय लगता है


इस कोर्स की शुरुआत करने से पहले आपका जानना जरूरी है, कि इस कोर्स में कितना समय लगता है| इस कोर्स को पूरा करने के लिए  3 साल लगते हैं |
   कुछ कोर्स जैसे बीएससी ऑनर्स में 4 साल भी लगते हैं| बीएससी ऑनर्स विज्ञान के किसी एक विषय को लेकर की जाती है| जिसकी जानकारी हम इसी आर्टिकल में आगे दे रहे हैं|
    कुछ कॉलेज इन 3 सालों को छे छे महीने में विभाजित करते हैं| जबकि कुछ कॉलेज इनको एक  – एक साल में  विभाजित करते हैं|

Types of BSc Course | बीएससी कितने प्रकार की होती है


इस कोर्स में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आप इस कोर्स को किस विषय को लेकर करना चाहते हैं| और यह कोर्स कितने प्रकार का होता है|
        मुख्य रूप से यह कोर्स दो प्रकार का होता है|
‌ बीएससी साधारण (BSc General)
‌ बीएससी ऑनर्स (BSc Honours) या बीएससी प्रोफेशनल (BSc Professional)

‌ बीएससी साधारण (BSc General)


बीएससी साधारण 3 साल का कोर्स होता है| और इसमें तीन विषय होते हैं| पर्यावरण विज्ञान को मिलाकर कुल 4 विषय का कोर्स होता है|

बीएससी ऑनर्स (BSc Honours) या बीएससी प्रोफेशनल (BSc Professional)


बीएससी ऑनर्स कोर्स 4 या 5 साल का होता है|
इस कोर्स में आपको विज्ञान के किसी एक विषय को लेकर पढ़ाई करनी होती है|

इन दोनों प्रकार में जितने भी कोर्स आते हैं उन सब की लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं

  • BSC Physics
  • BSC Chemistry
  • BSC Maths
  • BSC PCM
  • B.Sc Nursing
  • B.Sc Nutrition
  • BSC Zoology
  • BSC Statistics
  • BSC Botany
  • BSC Home Science
  • B.Sc Biochemistry
  • B.Sc Electronic
  • B.Sc Genetics
  • B.Sc Aquaculture
  • B.Sc Food Technology
  • B.Sc Forensic Science
  • B.Sc Interior Design
  • B.Sc Microbiology
  • B.Sc Dietetics
  • B.Sc Information Technology
  • B.Sc Computer Science
  • B.Sc Fashion Technology
  • B.Sc Multimedia
  • B.Sc Bioinformatics
  • B.Sc Medical Technology
  • B.Sc Forestry
  • BSc Animation
  • B.Sc Aviation
  • BSc Agriculture
  • B.Sc Physiotherapy
  • B.Sc Psychology
  • B.Sc Nautical Science

यह दोनों कोर्स में विषयों में थोड़ा फर्क होता है| क्योंकि अगर बीएससी ऑनर्स  करते हैं तो आपको कोई एक विषय की पढ़ाई विस्तार से करनी पड़ेगी| और आगे चलकर आपको उसी क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशना होगा| लेकिन अगर  बीएससी साधारण करते हैं| तो मुख्य विषय 3 होंगे साथ ही पर्यावरण का विषय होगा| इस तरह कुल 4 विषय होंगे।

  अब तक हमारे इस आर्टिकल में आपने BSc course details में फीस, कोर्स प्रकार, प्रवेश योग्यता व फुल फॉर्म  के बारे में जान चुके हैं| इस आर्टिकल में आगे हम इस कोर्स के विषयों, इस कोर्स को करने के बाद कैरियर ऑप्शन तथा इस कोर्स के लिए टॉप कॉलेज के बारे में  चर्चा करेंगे|

BSc Course Subjects Details In Hindi | बीएससी में कौन-कौन से विषय होते हैं?

बीएससी कोर्स के विद्यार्थी के लिए यह जानना अति जरूरी है कि, इस कोर्स में विद्यार्थी को किन किन विषयों का अध्ययन करना होगा| जैसा कि नाम से ही पता लगता है कि, यह कोर्स विज्ञान विषय से संबंधित है| इसलिए इस कोर्स में सभी विषय विज्ञान से ही संबंधित होते हैं| आपको अपने चुने हुए कोर्स के प्रकार के अनुसार विषयों को चुनना होता है| नीचे हम उन सभी विषयों की सूची दे रहे हैं जो विषय, ऊपर दिए हुए इस कोर्स के विभिन्न प्रकार के  अंतर्गत चुने जाते हैं|

Subjects list of BSc Course ( बीएससी की विषय सूची)

  • Mathematics
  • Chemistry
  • Physics
  • Biology
  • Computer Science
  • Botany
  • Statistics
  • Microbiology
  • Zoology
  • Biotechnology
  • Biochemistry
  • Environmental science
  • Fashion design
  • Anthropology
  • Bachelor of Science in Agriculture
  • Economics
  • Discrete mathematics
  • Home Economics
  • Psychology
  • Genetics
  • Geology
  • Horticulture
  • Nutrition
  • Forestry

Career Option after BSc Course | बीएससी के बाद क्या करें?


विद्यार्थी के लिए बीएससी के कोर्स को करने का मुख्य कारण अपना भविष्य सवारना होता है|   ऐसे में हर विद्यार्थी इस कोर्स को करने से पहले अपने भविष्य को सुनिश्चित करना चाहता है हर विद्यार्थी यह जानना चाहता है कि इस कोर्स के बाद उसके पास क्या विकल्प बचते हैं
      हमारे इस आर्टिकल में BSc course details  की जानकारी में हम आगे बता रहे हैं कि बीएससी करने के बाद आपको कौन से कोर्स कर सकते हैं साथ ही यह भी बता रहे है कि इस कोर्स के बाद आपको किस किस प्रकार के रोजगार उपलब्ध होंगे

Course after BSc | बीएससी के बाद कौन सा कोर्स करें

विद्यार्थी के बीएससी कोर्स करने के बाद आगे पढ़ाई करने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में ही बहुत सारे विकल्प मौजूद होते हैं विज्ञान के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बहुत सारे कोर्स उपलब्ध होते हैं नीचे हम कोर्स में से कुछ चुनिंदा कोर्सों के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं

MSc ( Master of Science)

बीएससी का कोर्स करने के बाद विद्यार्थी के मन में जो सबसे पहले MSc कोर्स आता  है| इस कोर्स में बीएससी के विषयों को ही और विस्तार में पढ़ाया जाता है| इस कोर्स के बाद आप एक अच्छे अध्यापक बन सकते हैं|
             यदि IIT से MSc  की डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो आपको ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (JAT) पास करना होगा। अगर आप किसी  विषय पर विशेषज्ञता चाहते हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है। MSc करने के बाद आपके पास सुनहरे भविष्य के लिए बहुत सारे मार्ग होते हैं|

MBA ( Master of Business Administration)


बीएससी करने के बाद बिजनेस के क्षेत्र में जाने के लिए MBA एक अच्छा विकल्प है| भारत में बहुत से अच्छे कॉलेज हैं जिसमें आप यह डिग्री कर सकते हैं|
अगर आप इस कोर्स को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) से  करते हैं तो, इस में प्रवेश लेने के लिए आपको कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की परीक्षा पास करनी होगी। MBA  करने के बाद आप एक अच्छी नौकरी पाकर अपना भविष्य सुधार सकते हैं|

MCA (Master of Computer Application)

इस कोर्स के बाद एम सी ए का कोर्स भी एक अच्छा विकल्प होता है| इस कोर्स में कंप्यूटर से संबंधित विषय होते हैं| इस में प्रवेश लेने के लिए आपके पास बीएससी के कोर्स में कंप्यूटर के विषय होने चाहिए| एमसीए करने के बाद आपको आईटी इंडस्ट्री में अच्छी नौकरी मिल जाती है|

LLB (  )


जो विद्यार्थी अपना भविष्य आगे वकालत में बनाना चाहते हैं, वे इस कोर्स को कर सकते हैं| इस कोर्स में आपको कानून के बारे में पढ़ाया जाता है| बीएससी के साथ और कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री वाला विद्यार्थी भी इस कोर्स को कर सकता है|
LLB का कोर्स एक बैचलर डिग्री कोर्स ही होता है इस कोर्स के बाद वकील बन  कर वकालत कर सकते हैं।

B.ed (Bachelor of Education)

अगर आपकी रूचि एक अध्यापक बनने में है तो बीएससी के बाद आप B.ed का कोर्स कर सकते हैं| B.Ed कंप्लीट करने के बाद आप TET की परीक्षा देकर प्राइमरी टीचर बन सकते हैं| इस कोर्स की भारत में काफी मांग होती है| और बहुत से विद्यार्थी बीएससी के बाद इस कोर्स को चुनते हैं|

PGDM(PostGraduation Diploma Of Management)

यह कोर्स एक प्रबंधन (Management) का कोर्स होता है| इस कोर्स में 1 साल का समय लगता है| और यह एक डिप्लोमा कोर्स है| इस कोर्स को कंप्लीट करने के बाद आप कंपनी में प्रबंधन की नौकरी पा सकते हैं|  विज्ञान क्षेत्र के साथ-साथ आर्ट्स और वाणिज्य क्षेत्र का विद्यार्थी भी इस कोर्स का लाभ ले सकता है|

बीएससी के बाद आप बहुत सारी सरकारी नौकरियों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं उनमें से कुछ चुनिंदा नौकरियों की लिस्ट हमने नीचे दे रखी है

  • UPSC(Union Public Service Commission)
  • AFCAT(Air Force Common Admission Test)
  • BPS-PO(Institute of Banking Personnel Selection-Probationary Officer)
  • TET(Teacher Eligibity Test)
  • SBI-PO(State Bank of India-Probationary Officer)
  • SSC-CGL(Staff Selection Commission-Combined Graduate Level) 
  • IBPS Clerk 
  • SBI Clerk
  • Forest Department 

Jobs Option After BSc Course In 2023 | बीएससी के बाद कौन सी नौकरियां मिलती है?

बीएससी की डिग्री हासिल करने के बाद आप विज्ञान से संबंधित क्षेत्र में नौकरियों के बहुत से विकल्प मौजूद होते हैं| बीएससी में चुने गए विषय के अनुसार उसी क्षेत्र में नौकरी मिलने के अधिक अवसर होते हैं| नीचे हम कुछ चुनिंदा नौकरियों  की लिस्ट दे रहे हैं| जो आप बीएससी कोर्स को पूरा करने के बाद हासिल कर सकते हैं|

  • Scientist
  • Agriculture Industry
  • Lecture
  • Educational Institutes
  • Professor
  • Forest Services
  • Biology Researcher
  • Hospital
  • Scientist Assistant
  • Oil Industry
  • Laboratory Technician
  • Research Firms
  • Chemist
  • Forensic Crime Research
  • Research Analyst
  • Biotechnology Firms
  • Technical Writer/Editor
  • Health Care Providers
  • Plant Biochemist
  • Food Institutes

इन सब जॉब्स के अलावा कुछ विभाग भी होते हैं जिनमें आप बीएससी के कोर्स में चुने हुए सब्जेक्ट के अनुसार नौकरी ले सकते हैं ऐसे विभाग जो बीएससी ग्रैजुएट को नौकरी देते हैं उन विभागों की लिस्ट हमने नीचे दे रखी है

  • Hospitals
  • Food Institutes
  • Industrial Laboratories
  • Agriculture Industry
  • Research and Development
  • Chemical Industry
  • Biotechnology Firms
  • Geological Survey Departments
  • Forest Services
  • Disease Research
  • Genetic Research
  • Educational Institutes
  • Environmental Management and Conservation
  • Cosmetic and Pharmaceutical Production
  • Diagnostic Laboratories
  • Wastewater Plants
  • Wildlife and Fishery Departments
  • Health Care Providers

Top college for BSc Course | बीएससी के लिए टॉप कॉलेज


विद्यार्थी को बीएससी का कोर्स करने के लिए एक अच्छे कॉलेज की जरूरत होती है| अच्छी छवि वाले कॉलेज से बीएससी ग्रेजुएट होने पर नौकरी पाने में आसानी होती है| भारत में बीएससी कोर्स के कॉलेज की भरमार है| उनमें से बहुत सारे कॉलेज बीएससी कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं| नीचे हम उन्हीं कॉलेज के नाम सूची के माध्यम से आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं| इन कॉलेज से बीएससी करने वाले विद्यार्थी की प्लेसमेंट आसानी से हो जाती है|

Miranda House College


इस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी| यह कॉलेज न्यू दिल्ली में स्थित है| और दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है|  इस कॉलेज में महिला विद्यार्थियों के लिए वहां रहकर पढ़ाई करने का प्रबंध भी है|
     कॉलेज में जूलॉजी और Botany  से बीएससी करने वालों के लिए साइंस म्यूजियम भी है| इस  के साथ ही कंप्यूटर लैब, प्रोजेक्ट लैब और साइंस लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध है|

Hindu college

हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 मे हुई थी|  इस कॉलेज को भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| यह कॉलेज दिल्ली के किनारी बाजार (चांदनी चौक) में स्थित है|
इस कॉलेज को भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में से एक माना जाता है| इस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है|

Loyola college


यह कॉलेज दक्षिण भारत  से  चेन्नई में स्थित है| इस कॉलेज को मद्रास यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की स्थापना  1925 में हुई थी  यह कॉलेज 96 एकड़ जमीन पर बना हुआ है| इस कॉलेज में पुरुष और महिला विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है|

Hansraj College


हंसराज कॉलेज की स्थापना 1948 में दिल्ली में हुई थी| यह कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| बीएससी के विद्यार्थियों के लिए इस कॉलेज में विभिन्न विषयों पर बहुत सारी विज्ञान की प्रयोगशाला उपलब्ध है|

Kirori Mal College


दिल्ली में इस कॉलेज की स्थापना 1954 में हुई थी| दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस कॉलेज को मान्यता दी हुई है| इस कॉलेज से अमिताभ बच्चन, नवीन पाठक, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक व मदन लाल खुराना जैसी शख्सियतों ने यहां से शिक्षा प्राप्त की हुई है|

St. Xavier`s College


यह कॉलेज मुंबई में स्थित है| मुंबई यूनिवर्सिटी से इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की स्थापना 1869 में हुई थी|
यह कॉलेज बीएससी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से सबसे कम फीस वाला कॉलेज माना जाता है|

Gargi College

गार्गी कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है|  दिल्ली में कॉलेज की स्थापना 1967 में हुई थी| यह कॉलेज एक महिला  विद्यार्थियों का कॉलेज है | इस कॉलेज की फीस काफी कम होती है| जिस कारण इस कॉलेज में विद्यार्थी अपनी शिक्षा कम बजट में पूर्ण कर सकते हैं|

Lady Shri Ram College for Women


इस कॉलेज की स्थापना दिल्ली में 1956 में हुई थी| दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता प्राप्त है| नाम से ही प्रतीत होता है कि यह कॉलेज महिला विद्यार्थियों के लिए है|  महिला विद्यार्थियों के लिए इस कॉलेज को भारत का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज कहा जाता है|

Department of Science, Christ University


बेंगलुरु में इस कॉलेज की स्थापना 1969 में हुई थी| इस कॉलेज को क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से मान्यता भी प्राप्त है| यह कॉलेज विज्ञान के क्षेत्र में बीएससी और एमएससी कोर्स के लिए मशहूर है| मुख्य रूप से यह  कॉलेज रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और जीवन विज्ञान के लिए प्रसिद्ध है| इस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए  आधुनिक साधनों से विकसित बड़ी बड़ी प्रयोगशाला उपलब्ध है|

Stella Maris College

मद्रास यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कॉलेज चेन्नई में स्थित है| इस कॉलेज की स्थापना 1947 में हुई थी| शुरुआत में इस कॉलेज के पास सिर्फ 32 विद्यार्थी थे| लेकिन आज 5500 विद्यार्थी इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करते हैं|
इस कॉलेज का नाम विज्ञान के क्षेत्र में बीएससी के कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में आता है |

इन कॉलेज के अलावा और भी बहुत सारे कॉलेज भारत में उपलब्ध है| जिन कॉलेज में बीएससी कोर्स की शिक्षा को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| उनमें से कुछ कॉलेज के नाम हम नीचे एक सूची के रूप में दे रहे हैं|

  • Presidency College
  • Rama Krishna Mission Vivekananda Centenary College
  • Sri Venkateswara College
  • Madras Christian College, Chennai
  • P. D. Patel Institute of Applied Sciences, Gujarat
  • Daulat Ram College, Delhi
  • Sri Krishna Arts and Science College, Coimbatore
  • Ramakrishna Mission Residential College, Kolkata
  • PSGR Krishnammal College for Women, Coimbatore
  • Atma Ram Sanatan Dharma College, Delhi
  • Deen Dayal  Upadhyay College
  • Acharya Narendra Dev College

BSc course details about Distance Education | बी एस सी  डिस्टेंस एजुकेशन कैसे करें


12वीं के बाद विद्यार्थी अगर किसी रोजगार में व्यस्त हो जाता है |या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए बीएससी के कोर्स के लिए समय नहीं दे पाता है| इसके लिए भारत में ऐसी बहुत यूनिवर्सिटी है जो डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से बीएससी का कोर्स कराती हैं|
विद्यार्थी के पास पर्याप्त समय ना होने पर, विद्यार्थी इस सुविधा के माध्यम से अपनी बीएससी कोर्स की डिग्री को कर सकता है|
इस सुविधा में विद्यार्थी को घर पर रहकर ही बीएससी कोर्स की तैयारी करनी होती है| और अंत में यूनिवर्सिटी के द्वारा बताए गए केंद्र पर जाकर इस कोर्स की परीक्षा देकर बीएससी की डिग्री हासिल कर सकता है|
भारत में ऐसी बहुत सी यूनिवर्सिटी है| जो इस सुविधा के साथ विद्यार्थी को बीएससी की डिग्री करवाती हैं| उनमें से सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी की की सूची हमने नीचे दे रखी है|

  • ‌Amity University
  • ‌Lovely Professional University
  • ‌Jaipur National University
  • ‌IGNOU, New Delhi
  • ‌Annamalai University, Directorate of Distance Education
  • ‌The Sikkim Manipal University, Gangtok
  • ‌Punjab Technical University
  • ‌Yashwantrao C. Maharashtra Open University, Nashik
  • ‌The University of Mumbai, Mumbai
  • ‌Netaji Subhas Open University

निष्कर्ष

हमारा यह आर्टिकल BSc course details के ऊपर था| जो अब यहीं पर समाप्त होता है| इस आर्टिकल में हमने सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है, जो जानकारी एक विद्यार्थी को बीएससी का कोर्स करने से पहले जाननी जरूरी होती है|

       अगर आप हमारे इस आर्टिकल से संतुष्ट हुए हैं| और किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिस व्यक्ति को इस जानकारी की जरूरत है| तो उस व्यक्ति के साथ हमारे इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें| ताकि वह व्यक्ति BSc course details प्राप्त कर सकें|

    अगर आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद संतुष्ट नहीं हुए हैं| या आपके मन में बीएससी से संबंधित कोई प्रश्न है तो, आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न जरूर लिखें| हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर रिप्लाई करते हुए आप को संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे|

         

   FAQs

बीएससी क्या है?

बीएससी विज्ञान क्षेत्र से संबंधित ग्रेजुएशन डिग्री है| यह 3 साल की होती है| बीएससी की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस है|

बीएससी में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

बीएससी सिलेबस में मैथ्स, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन, फॉरेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स, एग्रीकल्चर आदि जैसे विषय शामिल हैं। 

क्या बीएससी यूपीएससी के लिए अच्छा है?

जी हाँ बिलकुल, किसी भी स्नातक की डिग्री जो आवश्यकताओं को पूरा करती है, जैसे बीएससी, बीए, या बीकॉम, यूपीएससी योग्यता के लिए स्वीकार्य है।

क्या बीएससी के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं?

जी हां! बीएससी का कोर्स करने के बाद यूपीएससी एसएससी रेलवे आदि की तैयारी की जा सकती है| लेकिन अगर आपने बीएससी किया है तो आपको विज्ञान या गणित से सम्बंधित क्षेत्रों में जाने की तैयारी करनी चाहिए।

क्या मैं बिना मैथ्स के बीएससी कर सकता हूं?

आप कुछ कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं जो गैर-गणित छात्रों के लिए बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रदान करते हैं। या फिर आप बायोलॉजी, रसायन विज्ञानं एवं भौतिकी में से किसी एक पर ऑनर्स कर सकते हैं बिना गणित विषय के।

क्या 12वीं के बाद बीएससी अच्छा है?

12वीं के बाद बीएससी कोर्स एक अच्छा स्कोप और नौकरी के अवसर प्रदान करते हैं । हर बीएससी स्पेशलाइजेशन में करियर विकल्प होते हैं जो दूसरों की तुलना में अधिक रिटर्न देते हैं।

Leave a Comment