B. Tech Course Details in Hindi [2022] | बीटेक कोर्स क्या है, कैसे करें

B. Tech Course Details in Hindi, बीटेक क्या है, बी टेक फुल फॉर्म, b. Tech कैसे करते हैं, बीटेक की फीस, बीटेक टॉप कॉलेज, बीटेक कोर्स की जानकारी

जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं| उन्हें बीटेक का कोर्स करना होता है| आज के हमारे इस आर्टिकल में बी B. Tech कोर्स की संपूर्ण जानकारी हिंदी में(B.tech course details in Hindi) देने वाले हैं|

       इंजीनियर बनने में रुचि रखने वाले Student जो बीटेक करना चाहते हैं| उनके मन में कुछ सवाल होते हैं| जैसे कि बीटेक कोर्स क्या है, बीटेक कैसे करते हैं, बीटेक में कितना समय लगता है, बीटेक की फीस कितनी होती है, बीटेक से इंजीनियर कैसे बने इत्यादि प्रकार के सवाल विद्यार्थी के लिए दुविधा बने रहते हैं|

       आपके हमारे इस आर्टिकल में हम बीटेक कोर्स की इंफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए बीटेक कोर्स क्या है, बीटेक को करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, बीटेक के टॉप कॉलेज कौन से हैं इत्यादि सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं|

          जो Student भविष्य में बीटेक कोर्स करना चाहते हैं| उनके लिए हमारा यह आर्टिकल महत्वपूर्ण होने वाला है| हमारे इस आर्टिकल में विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बीटेक के हर अंग पर विस्तार से बात की गई है|

What is b tech course details in Hindi | बीटेक कोर्स क्या है

इंजीनियर बनने के लिए बीटेक के कोर्स में कदम रखने से पहले विद्यार्थी के लिए इस कोर्स के बारे में अच्छे से जान जरूर लेना चाहिए कि बीटेक कोर्स क्या है|

           बी टेक कोर्स एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है| जो क्लास ट्वेल्थ के बाद किया जाता है| यह कोर्स टेक्नोलॉजी पर आधारित होता है| बीटेक करने के बाद Student इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाता है|

           इस कोर्स को करने के लिए Student के पास 12वीं कक्षा में पीसीएम विषयों का होना अनिवार्य है| यह पीसीएम ग्रुप क्या होता है| इसके बारे में हम आगे जानेंगे| विद्यार्थी इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के बाद 4 वर्षों में पूरा करता है|

     B. Tech course details information को आगे बढ़ाते हुए अब हम  बी टेक फुल फॉर्म के बारे में बात करेंगे|

B tech Full Form | बीटेक की फुल फॉर्म क्या है

विद्यार्थी के लिए btech course की जानकारी प्राप्त करते हुए बी टेक फुल फॉर्म (b.tech full form)के बारे में जानना आवश्यक है|

बी टेक की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है| यह फुल फॉर्म एक अंग्रेजी शब्द है| इसको हिंदी में प्रौद्योगिकी में स्नातक कहते हैं| लेकिन ज्यादातर इसकी शॉर्ट फॉर्म को ही प्रयोग मे लाया जाता है| इसलिए बहुत सारे लोगों को इसका अंग्रेजी फुल फॉर्म तो पता होता है| लेकिन बी टेक हिंदी फुल फॉर्म बहुत ही कम लोग जानते हैं|

Short form Full Form
B.techBachelor of Technology
बीटेक प्रौद्योगिकी में स्नातक
B.tech Full Form

B. Tech Course Eligibility | बीटेक कौन कर सकता है

किसी भी कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए योग्यता के बारे में जानना जरूरी होता है| Student के लिए बी टेक कोर्स कौन कर सकता है| यह जानना जरूरी है|

      B. Tech कोर्स में प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है| 12वीं कक्षा में विषयों के रूप में विज्ञान के विषयों का होना आवश्यक है| दसवीं के बाद 11वीं और 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय के दो ग्रुप होते हैं| जीव विज्ञान ग्रुप और गणित ग्रुप| बीटेक में प्रवेश लेने के लिए आपके पास 11वीं और 12वीं कक्षा में गणित ग्रुप का होना अनिवार्य है| गणित के ग्रुप में रसायनिक विज्ञान भौतिक विज्ञान और गणित तीन मुख्य विषय होते हैं| जिन्हें शॉर्ट फॉर्म में पीसीएम ग्रुप (PCM) कहा जाता है|

      btech course में प्रवेश के लिए हर कॉलेज न्यूनतम अंको की सीमा भी रखते हैं| औसत की बात की जाए तो Student के 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए|

     बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कॉलेज द्वारा किया जाता है| विद्यार्थी चाहे तो कुछ प्राइवेट कॉलेज में बिना प्रवेश परीक्षा के भी प्रवेश ले सकता है|

    विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा के बारे में विस्तारित जानकारी होना अति जरूरी है| अब आगे हम इस b tech course details में बीटेक प्रवेश परीक्षा के बारे में जानेंगे|

यह भी पढ़ें

B. Tech Entrance Exam | बीटेक की प्रवेश परीक्षा कौन सी होती है

बीटेक में प्रवेश लेने के लिए  जेईई मेंस (JEE Mains) और जेईई एडवांस (JEE Advance) की परीक्षा देनी होती है| यह दो अलग-अलग परीक्षा होती हैं|

जेईई की फुल फॉर्म जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम ( Joint Entrance Exam) होती है| जिसे हिंदी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कहते हैं|

        12वीं पास विद्यार्थी के लिए पहले जेईई मेंस को पास करना होता है| जेईई मेंस को पास करने वाले विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के योग्य माने जाते हैं|

              अगर इन दोनों परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के बारे में बात करें| तो  11वीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के विज्ञान विषयों तथा गणित के विषय पर आधारित होता है|

       इन दोनों परीक्षाओं को क्लियर करने के बाद प्राप्त हुए अंकों के अनुसार Student को भारत के प्रसिद्ध कॉलेजों में प्रवेश मिल जाता है| भारत के प्रसिद्ध कॉलेजों के बारे में हम इसी आर्टिकल में बीटेक टॉप कॉलेज की चर्चा करेंगे|

     यह दोनों परीक्षाएं राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं| इसलिए भारत के किसी भी राज्य का विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है|

           इन परीक्षाओं के अलावा बहुत से राज्य अपने स्तर पर बीटेक की प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं| उन परीक्षाओं को पास करके विद्यार्थी उन राज्यों के कॉलेजों में बी टेक कोर्स करने के लिए प्रवेश ले सकते हैं|

          बी टेक कोर्स डिटेल्स इनफार्मेशन में आगे बढ़ते हुए विद्यार्थियों की जानकारी के लिए B. Tech करने में कितना समय लगता है, इस सवाल के बारे में जान लेते हैं|

B. Tech Course Duration | बीटेक में कितना समय लगता है

12वीं के बाद B. Tech कोर्स को करने के लिए न्यूनतम 4 वर्ष का समय लगता है| बीटेक कोर्स को 8 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है |

        बारहवीं कक्षा के बाद btech course करने के लिए प्रवेश परीक्षा में लगने वाला समय इन 4 वर्षों में नहीं जोड़ा गया है|  अगर विद्यार्थी 12वीं कक्षा में पास होने के बाद 6 महीने या उससे ज्यादा का समय प्रवेश परीक्षा को क्लियर करने में लगाता है| तो उसकी वजह से यह समय बढ़ता रहता है|

       समय को बचाने के लिए Student 11वीं और 12वीं कक्षा के दौरान ही बीटेक प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर देते हैं|

    बीटेक कोर्स इनफार्मेशन में विद्यार्थी के बजट को ध्यान में रखते हुए बी btech course fees की अच्छी जानकारी विद्यार्थी के लिए बहुत जरूरी है| बीटेक की फीस कितनी होती है | आर्टिकल में आगे इसी के बारे में जानते हैं|

B. Tech Course Fees | बीटेक कोर्स की फीस कितनी होती है

बी टेक कोर्स की फीस कॉलेज की प्रतिष्ठा के अनुसार हर कॉलेज में अलग-अलग होती है| btech course फीस की कोई एक संख्या दे पाना मुमकिन नहीं है|

        बीटेक कोर्स की फीस सरकारी कॉलेजों के मुकाबले प्राइवेट कॉलेजों में अधिक होती है| फिर भी अगर औसत की बात की जाए| तो btech course fees ₹50000 प्रति सेमेस्टर से लेकर डेढ़ लाख रुपए प्रति सेमेस्टर तक होती है|

       फीस की जानकारी के लिए Student जिस कॉलेज में एडमिशन लेने का इच्छुक है| उस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फीस के बारे में संपूर्ण जानकारी जरूर प्राप्त करें|

    इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अब हम बात करते हैं| बीटेक की विशेषज्ञता (b tech Specialization) के बारे में यानी बीटेक कितने प्रकार की होती है इसके बारे में जानते हैं|

B. Tech Course Specialization | बीटेक कितने प्रकार की होती है

इंजीनियर बनने की रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को यह बात क्लियर होनी चाहिए| कि वह किस क्षेत्र में इंजीनियर बनना चाहते हैं| इंजीनियरिंग बहुत प्रकार की होती है| विद्यार्थी को अपनी रूचि के अनुसार इंजीनियरिंग क्षेत्र का चयन करना होता है| भारत में उपलब्ध मुख्य बीटेक विशेषज्ञता की सूची(b tech Specialization list) नीचे दी गई है|

B. Tech specialization list

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
  • प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग
  • समुद्री इंजीनियरिंग
  • सिरेमिक इंजीनियरिंग
  • धातुकर्म इंजीनियरिंग
  • भू-तकनीकी इंजीनियरिंग
  • ऑप्टिकल इंजीनियरिंग
  • सामग्री विज्ञान इंजीनियरिंग
  • जैव-आणविक इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • वैमानिकी इंजीनियरिंग
  • न्यूक्लियर इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग
  • परिवहन इंजीनियरिंग
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग
  • नैनोटेक्नोलॉजी या नैनोबायोटेक्नोलॉजी
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • वस्त्र प्रौद्योगिकी
  • खाद्य प्रौद्योगिकी
  • सूचना प्रौद्योगिकी

    यह कुछ बीटेक के प्रकार थे| जिनमें Student पढ़ाई करके इंजीनियर की डिग्री प्राप्त कर सकता है|

      इंजीनियर बनने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बीटेक के पाठ्यक्रम के बारे में जाना जरूरी है| B. Tech कोर्स की information देते हुए आगे हम B. Tech कोर्स के विषयों के बारे में जानेंगे|

B. Tech Course Subjects | बीटेक में कौन-कौन से विषय होते हैं

बीटेक में प्रवेश लेने से पहले Student को बीटेक के विषयों के बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए| बीटेक के पाठ्यक्रम की बात करें| तो बीटेक में मुख्य रूप से विज्ञान क्षेत्र से संबंधित ही विषय होते हैं|

      बीटेक के विषय विद्यार्थी द्वारा चुनी गई बीटेक विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग होते हैं| विद्यार्थी बीटेक के जिस भी क्षेत्र में पढ़ाई करने का चयन करता है| उसी क्षेत्र से संबंधित विषय उसे पढ़ने होते हैं| उदाहरण के तौर पर नीचे हम दो बीटेक विशेषज्ञता के विषयों की सूची दे रहे हैं|

बी टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषय (B Tech Computer Science Engineering Subjects)

  • Operating Systems
  • Computer Forensics
  • Computer Networks
  • Programming in C++
  • Programming in Python
  • Programming in Java
  • Computer Architecture
  • Data Structure and Algorithms
  • Machine Learning
  • Artificial Intelligence

बी टेक सिविल इंजीनियरिंग विषय (B Tech Civil Engineering Subjects)

  • Hydraulic Structures
  • Transportation engineering
  • Groundwater Engineering
  • Pavement Engineering
  • Bridge Engineering
  • Structural Mechanics
  • Soil Mechanics
  • Water Resources Engineering
  • Hydropower Engineering
  • Traffic Engineering
  • Forensic Civil Engineering

बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय (B Tech Mechanical Engineering Subjects)

  • Basic Mechanical Engineering
  • Data Analysis and Interpretation
  • Engineering Graphics and Drawing
  • Material Science
  • Applied Thermal Engineering
  • Applied Thermodynamics
  • Foundry Engineering
  • Manufacturing Process and Principles
  • Electric Circuits
  • Fluid Mechanics
  • Industrial Engineering

बी टेक केमिकल इंजीनियरिंग विषय (B Tech Chemical Engineering Subjects)

  • Thermodynamics
  • Fluid Flow/Mechanics
  • Heat Transfer Systems
  • Process Control & Instrumentation
  • Oil Exploration and Refinery
  • Mechanical Operations
  • Advanced Mathematics
  • Process Calculations
  • Chemical Technology/Synthesis

बी टेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विषय (B Tech Electrical and Electronics Engineering Subjects)

  • Electrical Engineering Practices
  • Electrical Machines
  • Digital Systems
  • Calculus
  • Electronic Devices
  • Digital Communications
  • Optimal Control Systems

बी टेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विषय (B Tech Biomedical Engineering Subjects)

  • Material Sciences
  • Thermodynamics
  • Medical Instrumentation
  • Hospital Safety and Management
  • Engineering Mechanics
  • Communicative English
  • Human Anatomy & Physiology
  • Dynamics of Biofluids
  • Environmental Sciences

बी टेक ईसीई विषय (B Tech ECE Subjects)

  • Digital Signal Processing
  • Microcontrollers
  • Network Design and Analysis
  • Semiconductors
  • Optical Fibre and Wireless Communication
  • Embedded Systems

बी टेक रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विषय (B Tech Robotics and Automation Engineering Subjects)

  • Motion Planning
  • Robot Dynamics
  • Computer Programming
  • Mathematical Algorithms
  • Machine Learning
  • Computer Vision
  • Advanced Physics
  • Artificial intelligence

बी टेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विषय (B Tech Automobile Engineering Subjects)

  • Heat Transfer and Combustion
  • Pollution and Control
  • Power Units
  • AutoCAD
  • Material and Polymer Science
  • Vehicle Dynamics

बी टेक खाद्य प्रौद्योगिकी विषय (B Tech Food Technology Subjects)

  • Food Storage and Transport Engineering
  • Food Engineering
  • Food Production Trends and Programs
  • Food Industrial Economics
  • Food Microbiology and Safety
  • Fruits Processing Technology
  • Technology of Milk Products Processing
  • Meat, Fish, and Poultry Product Technology

बी टेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विषय (B Tech Aerospace Engineering Subjects)

  • Avionics
  • Aircraft Design
  • Aerodynamics
  • Spaceflight Mechanics
  • Fluid and Solid Mechanics
  • Elements of Aeronautics
  • Propulsion
  • Rocket Missiles

यह सब btech course की मुख्य विशेषज्ञता के विषयों की सूची थी|  विद्यार्थी के लिए बीटेक के स्कोप के बारे में जानकारी होना जरूरी है| बीटेक के बाद में क्या करें, बीटेक के बाद कैरियर ऑप्शन क्या है, b. Tech के बाद कौन सी जॉब मिलती है, b tech के बाद कौन सा कोर्स करते हैं, इन सब सवालों का जवाब हम आगे दे रहे हैं|

Career Option after B. Tech | बीटेक के बाद क्या करें


हर कोर्स की तरह btech course के बाद भी विद्यार्थी के पास दो रास्ते होते हैं| पहला Student बीटेक के बाद जॉब तलाश कर अपनी जीविका को आसान बना सकता है| और दूसरा बीटेक के बाद विद्यार्थी Higher Education प्राप्त करने के लिए अन्य कोर्स में प्रवेश लेता है| इन दोनों ही बिंदुओं पर हम आगे चर्चा कर रहे हैं| सबसे पहले बीटेक के बाद कौन सा कोर्स करें इसके बारे में जानते हैं|

Course after B. Tech | बीटेक के बाद कौन सा कोर्स करें

जो विद्यार्थी बीटेक करने के बाद जॉब करने में रुचि ना रखते हुए हायर एजुकेशन के लिए पढ़ाई करना चाहते हैं| उनके लिए भारत में बहुत सारे कोर्स उपलब्ध हैं| जिन्हें बीटेक की डिग्री करने के बाद में किया जा सकता है|

       उनमें से कुछ मुख्य कोर्सों की सूची (Course list after B. Tech) हम विद्यार्थियों के लिए नीचे दे रहे हैं|

  • MBA
  • MTech
  • Post Graduate Diploma in Management (PGDM)
  • Short-term certificate courses in Graphic Designing, Web Designing
  • JAVA
  • C, C++, SQL, HTML and Other Programming Languages
  • PG Diploma in Digital Marketing
  • Software Testing

यह कुछ कोर्स थे| जिन्हें बीटेक पास आउट विद्यार्थी हायर एजुकेशन के लिए कर सकता है| इन कोर्सों के अलावा और भी बहुत सारे कोर्स भारत में उपलब्ध है| जिन्हें बीटेक पास आउट Student करके अपने भविष्य को सुनहरा बना सकता है|

    जो विद्यार्थी btech course के बाद अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं| उनके लिए बीटेक के बाद कौन सी जॉब मिलती है जानना जरूरी होता है| B tech course details in Hindi में आगे हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे|

Jobs after B. Tech Course | बीटेक के बाद कौन सी जॉब मिलती है

जो विद्यार्थी btech course करने के बाद जॉब करने में रुचि रखते हैं| उनके लिए बीटेक में विषय विशेषज्ञता का चयन करते समय उस विशेषज्ञता के बाद मिलने वाली जॉब के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए|

      भारत में बी टेक इंजीनियर के लिए बहुत सी नौकरियां उपलब्ध है| जॉब के रूप में बी टेक इंजीनियर प्राइवेट जॉब और सरकारी जॉब दोनों प्राप्त कर सकता है| सबसे पहले  प्राइवेट जॉब की बात करते हैं|

Private Jobs

    प्राइवेट जॉब में ज्यादातर कंपनियों में टेक्निकल जॉब की अधिक मांग होती है| कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकनिकल, सिविल और इंप्रेशन टेक्नोलॉजी इत्यादि विषयों से बीटेक करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्राइवेट सेक्टर में दूसरों के मुकाबले अधिक रोजगार के अवसर मिलते हैं|

         कंप्यूटर पर आधारित btech course करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्राइवेट सेक्टर में सॉफ्टवेयर कंपनियों में बहुत डिमांड है| सी, सी प्लस प्लस, जावा, पाइथन, पीएचपी इत्यादि प्रकार की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में अच्छी पकड़ रखने वाले विद्यार्थियों के लिए सॉफ्टवेयर कंपनियों में अच्छे पैकेज वाली जॉब्स मिल जाती हैं|

       आपने जिस भी विषय के साथ बीटेक कर रखी है| उस क्षेत्र में जॉब मिलने की अधिक अवसर होते हैं| नीचे हम विषयों पर आधारित कुछ मुख्य जॉब्स  की सूची दे रहे है|

      

Job Types
Mechanical EngineerCeramic Engineer
Civil EngineerProduction Engineer
Chemical EngineerElectronics & Communication Engineer
Computer Science EngineerMining Engineer
Electronics EngineerSoftware Developer
Automobile EngineerRobotics Engineer
Aeronautical EngineerProduct Manager
Electrical EngineerLecturer/Professor
Marine EngineerConstruction Engineer
Aerospace EngineerTelecommunication Engineer
Jobs after B. Tech

यह सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर हमने कुछ विषयों पर आधारित जॉब्स के बारे में बताया है| इसके अलावा भी और बहुत सारी जॉब्स बीटेक पास आउट Student को मिल सकती हैं|

      अब बात कर लेते हैं बीटेक करने के बाद कौन सी सरकारी जॉब मिलती है|

Government jobs सरकारी नौकरियां

      बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरियों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए भारत में जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट इंजीनियर आदि प्रकार की सरकारी नौकरियां प्राप्त करने के अवसर होते हैं| इन नौकरियों को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओं को क्लियर करना होता है| परीक्षाओं की बात करें तो उदाहरण के तौर पर इंजीनियर सर्विस एग्जाम, इंडियन  इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम जैसी परीक्षाओं का आयोजन सरकार द्वारा किया जाता है| इन परीक्षाओं को पास करके Student सरकारी नौकरी पर तैनात हो सकता है|

    बीटेक कोर्स इनफार्मेशन के अंत में अब हम बीटेक टॉप कॉलेज (top btech college) के बारे में जानेंगे| ऐसे कौन से कॉलेज हैं जहां बी टेक कोर्स करना उचित होता है|

Top College for B. Tech | बीटेक के टॉप कॉलेज

    इंजीनियरिंग क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए btech course में प्रवेश लेते समय भारत में बीटेक के टॉप कॉलेज की जानकारी प्राप्त करना जरूरी होता है|

       भारत में वैसे तो बहुत से कॉलेज ऐसे हैं| जो बी टेक की डिग्री के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं| लेकिन उनमें से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  (IIT) को बीटेक कोर्स करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है|

     बीटेक कोर्स के विद्यार्थियों के लिए यहां पर हम भारत के कुछ टॉप बीटेक कॉलेज की लिस्ट (Top B. Tech College List ) नीचे दे रहे हैं|

  • IIT Bombay
  • IIT Madras
  • IIT Hyderabad
  • IIT Kanpur
  • IIT Delhi
  • IIT Kharagpur
  • NIT Trichy
  • Vellore Institute of Technology
  • Delhi Technological University
  • PSG College of Technology, Coimbatore
  • IIT Guwahati
  • Indian Institute of Technology Roorkee
  • Anna University, Chennai
  • Jadavpur University, Kolkata
  • Amity University Noida
  • IIT Indore
  • BMS College of Engineering
  • Manipal Institute of Technology
  • College Of Engineering Pune

इस आर्टिकल में बीटेक कोर्स से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी गई है| जैसे कि बीटेक कैसे करते हैं ( b tech kaise krte hai), बी टेक कोर्स क्या है, बीटेक कोर्स कितने प्रकार का होता है, बीटेक कोर्स की फीस कितनी होती है, btech course में कौन से विषय होते हैं, बीटेक कौन कर सकता है इत्यादि प्रकार की सभी जानकारियां ऊपर दी गई है|

         जो Student 12वी कक्षा में पीसीएम ग्रुप के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बीटेक करना चाहते हैं| उनके लिए यह आर्टिकल में दी गई जानकारियां महत्वपूर्ण है|

       इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपके किसी सवाल का जवाब इस आर्टिकल में नहीं दिया गया है| और आपका वह सवाल बीटेक कोर्स से संबंधित है| तो उस सवाल को नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें| हमारी कोशिश रहेगी कि हम आपको उस सवाल का जवाब जल्दी रिप्लाई के रूप में दे सके|

     अगर आपको लगता है कि btech कोर्स की दी गई जानकारी महत्वपूर्ण है| और आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं| जिसे इस जानकारी की जरूरत है| तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को जरूर पहुंचाएं|

     नीचे बीटेक कोर्स से संबंधित FAQ के रूप में  कुछ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं| बीटेक कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रश्न उत्तर महत्वपूर्ण हो सकते हैं|

FAQ

बीटेक कोर्स करने में कितना समय लगता है?

बी टेक कोर्स को करने के लिए न्यूनतम 4 वर्षों का समय लगता है|

बीटेक की फुल फॉर्म क्या है?

बीटेक की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी है| जो एक अंग्रेजी का शब्द है इसकी हिंदी प्रौद्योगिकी में स्नातक है|

क्या 12वीं कक्षा में कॉमर्स का विद्यार्थी बीटेक कर सकता है?

जी नहीं! बीटेक करने के लिए 12वीं कक्षा में विज्ञान का पीसीएम ग्रुप होना अनिवार्य है|

बीटेक करने के बाद कौन-कौन से कोर्स किए जा सकते हैं?

बीटेक करने के बाद एम्टेक, एमबीए, पीजीडीएम जैसे कोर्स किए जा सकते हैं|

बीटेक करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

बीटेक करने के लिए विद्यार्थी का 12 वीं पास होना जरूरी है| 12वीं में विद्यार्थी के पास पीसीएम ग्रुप के विषयों का होना भी अनिवार्य है|

बीटेक में प्रवेश लेने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है?

बीटेक में प्रवेश लेने के लिए जेईई मेंस और जेईई एडवांस दोनों परीक्षाओं को पास करना होता है|

क्या बीटेक के बाद सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं?

जी हां! बिल्कुल कर सकते हैं| बीटेक करने के बाद इंजीनियर सर्विस एग्जाम जैसी परीक्षाओं को पास करके सरकारी नौकरी प्राप्त की जा सकती है|

बीटेक करने के बाद एमबीए की पढ़ाई कर सकते हैं?

जी हां! बिल्कुल कर सकते हैं| विद्यार्थी बीटेक को कंप्लीट करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए एमबीए कोर्स का चयन कर सकता है|

बीटेक को हिंदी में क्या कहते हैं?

बीटेक को हिंदी में प्रौद्योगिकी में स्नातक कहते हैं| जिसका मतलब बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है|

1 thought on “B. Tech Course Details in Hindi [2022] | बीटेक कोर्स क्या है, कैसे करें”

Leave a Comment