BDS Course Details in Hindi [2022] | बीडीएस कोर्स क्या है, कैसे करें

BDS Course Details in Hindi, डेंटल क्लीनिक डॉक्टर कैसे बने, डेंटिस्ट कैसे बने, BDS Course duration, bds course fees, bds full form in Hindi,

विद्यार्थियों के लिए कैरियर विकल्प के रूप में डॉक्टर का विकल्प एक बेहतरीन कैरियर माना जाता है| बहुत से माता-पिता यही सोचते हैं| कि उनका बच्चा भविष्य में डॉक्टर बने| ऐसा इसलिए क्योंकि डॉक्टर बनने के बाद भविष्य सुरक्षित माना जाता है | क्योंकि डॉक्टर संबंधित क्षेत्र में रोजगार के अवसर बहुत होते हैं|

     डॉक्टर बनने के लिए भारत में बहुत सारे कोर्स उपलब्ध हैं| उन्हीं में से एक कोर्स बीडीएस कोर्स है इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी दांतो का डॉक्टर बनता है| जिसे डेंटिस्ट भी कहा जाता है|

     जो भी विद्यार्थी बारहवीं कक्षा के बाद दातों के डॉक्टर बनाने में रुचि रखते हैं| उनके लिए बीडीएस का कोर्स सर्वोत्तम कोर्स होता है| कोर्स में प्रवेश लेने से पहले विद्यार्थी को उसके बारे में अच्छे से जांच पड़ताल जरूर कर लेनी चाहिए|

    जो विद्यार्थी Bachelor of Dental Surgery के कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं| उनके लिए कोर्स की संपूर्ण जानकारी हम इस आर्टिकल में देने वाले हैं| जो भी विद्यार्थी दांतो का डॉक्टर बनना चाहते हैं| उनके मन में बहुत तरह के सवाल उलझन पैदा करते हैं| जैसे कि

  • दांतो का डॉक्टर कैसे बने
  • दांतो का डॉक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें
  • बीडीएस कोर्स क्या है
  • बीडीएस कोर्स की फुल फॉर्म ( bds ka full form) क्या है
  • BDS Course में प्रवेश कैसे लें
  • BDS Course करने में कितना समय लगता है
  • बीडीएस कोर्स की फीस कितनी होती है
  • ऐसे ही और बहुत सारे सवाल विद्यार्थी के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं| इन्हीं सभी सवालों के जवाब हमने इस आर्टिकल में देने की भरपूर कोशिश की है|

    हमारे इस बीडीएस कोर्स डिटेल्स इन हिंदी ( bds course details in Hindi) के आर्टिकल में बीडीएस कोर्स से संबंधित कोर्स की फीस, BDS doctor salary in india, बीडीएस के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, बीडीएस करने के बाद कैरियर ऑप्शन आदि प्रकार की जानकारियां विस्तार से दी गई है|

BDS Course Details in Hindi
BDS Course Highlights

     BDS Degree की जानकारी को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहले जान लेना जरूरी है| कि यह बीडीएस कोर्स क्या है bds कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है|

What is BDS Course details in Hindi| बीडीएस कोर्स क्या है

बीडीएस कोर्स एक अंडर ग्रेजुएशन कोर्स है| जिसमें मनुष्य के दातों से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है| इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात विद्यार्थी दांतो का डॉक्टर बन जाता है|

    इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात विद्यार्थी 1 साल की इंटर्नशिप करता है| इंटर्नशिप पूरी होने के बाद विद्यार्थी दातों के डॉक्टर का विशेषज्ञ बन जाता है| और वह दातों के डॉक्टर के रूप में अपना डेंटिस्ट क्लिनिक भी खोल सकता है| या दातों के डॉक्टर की भूमिका में किसी भी हॉस्पिटल में कार्य कर सकता है|

    जो भी दातों के डॉक्टर बनना चाहता है| उसके लिए बीडीएस का कोर्स करना आवश्यक होता है| इसको उसमें कुल 5 वर्ष का समय लगता है| जिसमें से 4 वर्ष की शिक्षा और 1 वर्ष की इंटर्नशिप होती है|

    इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के बाद में किया जा सकता है| तथा 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय को लेकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं|

     BDS Degree क्या होता है| यह जानने के पश्चात विद्यार्थी के लिए बीडीएस कोर्स का फुल फॉर्म जानना आवश्यक है| बीडीएस कोर्स इनफार्मेशन में आगे बीडीएस फुल फॉर्म ( bds ka full form) पर विस्तार से चर्चा की गई है|

BDS Full Form in Hindi | बीडीएस का फुल फॉर्म क्या है

बीडीएस की फुल फॉर्म Bachelor of Dental Surgery होता है| जिस का हिंदी में उच्चारण बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी होता है| यह एक अंग्रेजी भाषा का शब्द होता है| डेंटल सर्जरी का हिंदी मतलब दातों की शल्य चिकित्सा होता है|

    बीडीएस कोर्स की हिंदी में फुल फॉर्म ( bds full form in Hindi) दंत शल्य चिकित्सा में स्नातक होता है| दंत शल्य चिकित्सा को आसान भाषा में दातों की डॉक्टरी कह सकते हैं| क्योंकि इस कोर्स में दातों की हर प्रकार की शिक्षा प्रदान की जाती है|

      BDS Degree में लगने वाले समय के बारे में विद्यार्थी के लिए जानना जरूरी होता है| BDS Course information आगे कोर्स ड्यूरेशन ( BDS Course duration) के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है|

BDS Course Duration in India| बीडीएस कोर्स में कितना समय लगता है

BDS Course करने में कुल 5 वर्ष का समय लगता है| जिसमें से 4 वर्ष इस कोर्स की शिक्षा प्राप्त करने में लगते हैं| जबकि 1 वर्ष इंटर्नशिप करने में लगता है|

     इस कोर्स में लगने वाले समय ( BDS Course duration) को 8 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है| सभी समेस्टर छह छह महीने के होते हैं| उसके बाद 1 साल की इंटर्नशिप करनी होती है|

        इंटर्नशिप के लिए कुछ संस्थान विद्यार्थी को BDS Salary के रूप में कुछ रकम देते हैं| जबकि कुछ संस्थानों में इसके लिए BDS fees के रूप में विद्यार्थी से पैसे भी लिए जाते हैं| जबकि कुछ संस्थान इसके लिए ना तो फीस लेते हैं| और ना ही बीडीएस वेतन के रूप में कुछ देते हैं|

        बीडीएस की फुल फॉर्म, BDS Course duration  आदि के बारे में जानने के बाद विद्यार्थी के लिए इस कोर्स में प्रवेश कौन ले सकता है| एक उत्सुकता बड़ा सवाल बन जाता है| बीडीएस कोर्स डिटेल्स इनफार्मेशन मे आगे हम कोर्स एलिजिबिलिटी के बारे में चर्चा कर रहे हैं| कि आखिर बीडीएस कोर्स को कौन कर सकता है|

BDS Course Details about Eligibility| बीडीएस कौन कर सकता है


जैसा कि आप जानते है BDS Degree एक अंडर ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है| जिसे बारहवीं कक्षा के बाद किया जा सकता है| इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा को भी पास करना होता है| इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए योग्यता के कुछ मुख्य बिंदु निम्न दिए गए हैं|

  • Bachelor of Dental Surgery कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी का बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है|
  • विद्यार्थी के पास  11वीं कक्षा तथा 12वीं कक्षा में विज्ञान विषयों का होना अनिवार्य है|
  • विज्ञान विषयों में जीव विज्ञान विषय जिसे बायोलॉजी कहते हैं इस विषय का होना अनिवार्य है|
  • विद्यार्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए|
  • BDS course में प्रवेश  NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) एवं AIPMT (अखिल भारतीय प्री मेडिकल टेस्ट) एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंकों आधार पर होता है।
  • प्रवेश परीक्षा को पास करने के पश्चात काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाता है|
  • काउंसलिंग राउंड को क्लियर करने के बाद विद्यार्थी के अंको के अनुसार कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है|

यह कुछ मुख्य बिंदु थे, जिनके अनुसार बीडीएस कोर्स में प्रवेश मिलता है| इनके अलावा कुछ कॉलेज 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की न्यूनतम सीमा भी आधारित करते हैं|

         Bachelor of Dental Surgery कोर्स एलिजिबिलिटी और ड्यूरेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी के लिए BDS Degree में आने वाले खर्च के बारे में जानकारी प्राप्त करना अति जरूरी होता है| हर विद्यार्थी जानना चाहेगा| कि BDS Course fees कितनी होती है यानी BDS Degree करने में कितना खर्चा आता है|

BDS Course Fees Details | बीडीएस की फीस कितनी होती है


बीडीएस कोर्स डॉक्टरी से संबंधित होने के कारण काफी महंगा कोर्स होता है| प्राइवेट कॉलेज में बीडीएस कोर्स की फीस ₹1000000 से लेकर 2500000 रुपए तक होती है| वही सरकारी कॉलेज में बीडीएस कोर्स की फीस ₹100000 से लेकर ₹600000 तक होती है|
जैसा कि आप जानते हैं हर कॉलेज की फीस अलग-अलग होती है| इसलिए फीस का कोई एक संख्या बता पाना संभव नहीं है| उदाहरण के लिए नीचे कुछ भारत के टॉप कॉलेज और उनकी फीस दी गई है|

College NameBDS Course Fees
IMS BHU – Institute Of Medical Sciences Banaras Hindu University₹ 149,370
KGMU Lucknow – King George’s Medical University₹ 273,000
JSS Academy Of Higher Education And Research, Mysore₹ 2,590,000
Government Dental College And Hospital, Ahmedabad
₹ 100,200
Nair Hospital Dental College, Mumbai₹ 361,400
KIMS Karad – Krishna Institute Of Medical Sciences₹ 2,125,000
KLE VK Institute Of Dental Sciences, Belgaum₹ 2,236,750
Army College Of Dental Sciences, Secunderabad₹ 1,737,000
BDS Course Fees

उदाहरण के तौर पर भारत के कुछ मुख्य कॉलेज और उनकी फीस जो BDS Course के लिए चार्ज की जाती है| वह ऊपर दी गई थी |

        विद्यार्थी से विनती है कि इस जानकारी को फाइनल जानकारी ना समझे| क्योंकि कॉलेज की फीस समय-समय पर अपडेट होती रहती है| जिस कारण हमारे द्वारा दी गई जानकारी और कॉलेज की वर्तमान फीस में अंतर हो सकता है| इसलिए विद्यार्थी से विनती है कि वह संबंधित कॉलेज की फीस की जानकारी उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक जरूर कर ले|

          जैसा कि आप जानते हैं BDS Degree दातों की डॉक्टरी से संबंधित कोर्स है| लेकिन फिर भी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न होता है| कि बीडीएस कोर्स में कौन-कौन से विषय होते हैं यानी BDS Course के पाठ्यक्रम में क्या पढ़ाया जाता है|

      BDS Course information in Hindi की जानकारी में आगे बीडीएस के विषय पर चर्चा कर रहे हैं|

BDS Course Subjects Details | बीडीएस में कौन-कौन से विषय होते हैं

जो विद्यार्थी Bachelor of Dental Surgery कोर्स करना चाह रहे हैं| उनके लिए विषयों की जानकारी आवश्यक है| जैसा कि आप जानते हैं  बीडीएस कोर्स चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित है| इस कोर्स में दंत चिकित्सा के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है |

       बीडीएस कोर्स के पाठ्यक्रम में चिकित्सा और दंत चिकित्सा के मिले-जुले विषय होते हैं| जैसा कि आप जानते हैं यह कोर्स 4 वर्ष का होता है| जिसमें से पहले 3 वर्षों में प्रत्येक वर्ष के पाठ्यक्रम में दो विषय मेडिकल से संबंधित होते हैं| जबकि एक विषय डेंटल से संबंधित होता है| अंतिम वर्ष में सभी विषय डेंटल से संबंधित होते हैं|

      BDS  कोर्स के विषयों को और विस्तार से समझने के लिए नीचे सूचीबद्ध तरीके से विषयों का विवरण दिया गया है|


प्रथम वर्ष के विषय  ( First Year subjects) 

  • General Anatomy including Embryology and Histology
  • General Human Physiology and Biochemistry
  • Dental Anatomy, Embryology and Oral Histology

द्वितीय वर्ष के विषय  (  Second Year subjects)

  • General Pathology and Microbiology
  • General and Dental Pharmacology and Therapeutics
  • Dental Materials
  • Pre-Clinical Conservative Dentistry
  • Pre-Clinical Prosthodontics & Crown & Bridge

तृतीय वर्ष के विषय  ( Third Year subjects)

  • General Medicine
  • General Surgery
  • Oral Pathology and Oral Microbiology

चतुर्थ वर्ष के विषय  ( Fourth Year subjects)

  • Oral Medicine and Radiology
  • Paediatric and Preventive Dentistry
  • Orthodontics and Dentofacial Orthopaedics
  • Periodontology
  • Prosthodontics and Crown and Bridge
  • Conservative Dentistry and Endodontics
  • Oral and Maxillofacial Surgery
  • Public Health Dentistry

ऊपर दिए गए विषय BDS Course के मुख्य विषय होते हैं| कॉलेज के हिसाब से इन विषयों में परिवर्तन हो सकता है| प्रमुख तौर से इन्हीं विषयों से संबंधित विषय ही बीडीएस कोर्स में पढ़ाए जाते हैं|

         बीडीएस कोर्स करने वाले विद्यार्थी के लिए इस कोर्स को पूरा करने के बाद कैरियर विकल्प के बारे में जानकारी होना जरूरी होता है| हर विद्यार्थी जानना चाहता है कि वह बीडीएस कोर्स के बाद क्या करें, BDS Course के बाद कैसी जॉब मिलती है या Bachelor of Dental Surgery कोर्स के बाद कौन सा कोर्स करें|

         BDS Course details information in Hindi में आगे कैरियर विकल्प को ध्यान में रखते हुए इन्हीं बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है|

Career Options after BDS  Course | बीडीएस के बाद क्या करें

BDS Course को पूरा करने के पश्चात विद्यार्थी के लिए बहुत सारे ऑप्शन होते हैं| जिसमें वह अपना भविष्य बना सकता है| मुख्य तौर पर BDS Course के बाद विद्यार्थी को निर्णय लेना होता है| कि वह आगे हायर एजुकेशन के लिए जाना जाता है या फिर जॉब करना चाहता है|

     दोनों ही विकल्पों में बहुत सारे और विकल्प मौजूद होते हैं| जैसे जॉब में विद्यार्थी अपना निजी क्लीनिक भी खोल सकता है| इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहले बात करते हैं कि विद्यार्थी बीडीएस के बाद कौन कौन सा कोर्स कर सकते हैं|

Course after BDS Course | बीडीएस के बाद कौन सा कोर्स करें


          जो विद्यार्थी BDS Course कंप्लीट करने के बाद  जॉब्स की ना सोचते हुए हायर एजुकेशन में डिग्री करके एक विशेषज्ञ डॉक्टर बनना चाहता है| तो उसके लिए भारत में बहुत सारे कोर्स उपलब्ध हैं| उनमें से कुछ मुख्य कोर्स के नाम उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए हैं|

  • MDS ( मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी)
  • MBA  in Hospital Management  ( हॉस्पिटल प्रबंधन में मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  )
  • MPH  ( मास्टर इन पब्लिक हेल्थ)
  • न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स कोर्स

         यह कुछ कोर्स के उदाहरण थे जिन्हें  BDS के बाद किया जा सकता है| लेकिन जो विद्यार्थी हायर एजुकेशन के लिए ना जाकर जॉब का विकल्प का चयन करते हैं| उनके लिए भारत में अनेकों प्रकार के विकल्प मौजूद है| BDS Degree के बाद किस प्रकार की जॉब्स मिलती है, उनकी जानकारी नीचे दी गई है|

Jobs after BDS Course |  BDS के बाद जॉब

        जो विद्यार्थी बीडीएस के बाद रोजगार के अवसर को तलाशते हुए जॉब करना चाहते हैं| या अपना निजी व्यवसाय खोलना चाहते हैं| उनके लिए बहुत सारे विकल्प भारत में मौजूद है|

       उनमें से कुछ मुख्य कैरियर ऑप्शन की सूची उदाहरण के तौर पर नीचे दी गई है|

बीडीएस के बाद अपना डेंटल क्लिनिक शुरू करें

बीडीएस करने के बाद विद्यार्थी अगर चाहे तो दातों के डॉक्टर के तौर पर निजी डेंटल क्लीनिक खोल सकता है| बीडीएस डिग्री धारक के पास यह अधिकार होता है कि वह डेंटल क्लीनिक खोलकर मरीजों का इलाज कर सके| इसके माध्यम से ₹100000 से लेकर ₹200000 प्रति महीना bds salary आसानी से कमा सकता है|

टीचिंग में करियर- लेक्चरर बनें


        डेंटल कॉलेज में अध्यापक के तौर पर कार्य करना भी बीडीएस पास आउट के लिए एक अच्छा कैरियर विकल्प है| इसके साथ-साथ आप हायर एजुकेशन की तैयारी कर सकते हैं| और अध्यापक के तौर पर मिलने वाले वेतन( BDS Salary) से हायर एजुकेशन की तैयारी और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं| हायर एजुकेशन में एमडीएस की डिग्री करके आप डेंटल कॉलेज में सीनियर लेक्चरर बन सकते हैं|

बीडीएस के बाद डेंटिस्ट के रूप में सरकारी नौकरी


बीडीएस पास आउट के लिए भारत में राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार में रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं|
सरकार के चिकित्सा विभाग में डेंटिस्ट के तौर पर अनेकों प्रकार की जॉब उपलब्ध होती हैं| उनमें से कुछ मुख्य प्रकार की सूची नीचे दी गई है|

  • भारतीय सेना में प्रादेशिक अधिकारी
  • रेलवे में  नौकरी
  • आर्मी डेंटल कॉर्प्स  के रूप में
  • डेंटल ऑफिसर के रूप में भारतीय नौसेना या भारतीय वायु सेना में शामिल हों
  • राज्य सरकार की नौकरियां, डेंटल सर्जन आदि के रूप में

बीडीएस के बाद डेंटल ब्लॉगिंग


BDS Degree के बाद डेंटिस्ट के तौर पर ब्लॉगिंग भी की जा सकती है |आप एक वेबसाइट बनाकर उस पर डेंटल ब्लॉगिंग से संबंधित आर्टिकल शेयर कर सकते हैं |बीडीएस कर रहे विद्यार्थियों के लिए आप अपनी वेबसाइट पर स्टडी मैटेरियल भी साझा कर सकते हैं| अपनी वेबसाइट को मोनेटाइज करा कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं|

    यह कुछ मुख्य रोजगार के अवसर थे जो बीडीएस की डिग्री हासिल करने के बाद किए जा सकते हैं | इनके अलावा और भी बहुत सारे रोजगार के अवसर भारत में bds degree holder के लिए उपलब्ध होते हैं|

        जॉब की जानकारी प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी को बीडीएस के वेतन यानी बीडीएस की सैलरी ( BDS Salary) कितनी होती है के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए| नीचे हम बीडीएस की तनख्वाह के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं|

Salary after BDS Course | बीडीएस के बाद कितनी सैलरी मिलती है

बीडीएस कोर्स करने के बाद दांतो के डॉक्टर की सैलरी ( BDS Salary) शुरुआती दौर में ₹20000 से लेकर ₹35000 प्रति महीना तक होती है| बाद में अनुभव के साथ यह सैलरी ₹500000 से लेकर ₹700000 सालाना तक बढ़ जाती है|

        जो व्यक्ति बीडीएस करने के बाद जॉब ना करते हुए अपना खुद का क्लीनिक खोलते हैं| और वहां दातों के डॉक्टर के तौर पर खुद कार्य करते हैं |वह भी शुरुआती समय में सारे खर्चे निकालकर ₹25000 से लेकर ₹50000 प्रति महीना कमा लेते हैं| बाद में जैसे-जैसे उनके क्लीनिक का नाम प्रचलित होता जाता है| उसी के साथ साथ उनकी आय भी बढ़ती रहती है|

         BDS Degree करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इस कोर्स के लिए भारत के सर्वोत्तम कॉलेजों के बारे में जानना आवश्यक है |इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए बीडीएस कोर्स इनफार्मेशन ( bds course details in Hindi) में हम आगे बीडीएस टॉप कॉलेज के बारे में चर्चा कर रहे हैं|

BDS Top College in India | बीडीएस के टॉप कॉलेज

जैसा कि आप जानते है कि बीडीएस एक चिकित्सा से संबंधित डिग्री है| इसलिए इसमें मानव के शरीर के भाग दांत से संबंधित विस्तारित शिक्षा ग्रहण कराई जाती है| इस शिक्षा को ग्रहण करने के लिए उचित शिक्षण संस्थान का चयन करना अति जरूरी होता है|

         वैसे तो भारत में ऐसे बहुत से कॉलेज हैं| जहां पर मेडिकल डिग्री की शिक्षा प्रदान की जाती है| लेकिन विद्यार्थी को चाहिए कि यह डिग्री सिर्फ सर्वोत्तम कॉलेज से ही प्राप्त करें|

      सर्वोत्तम कॉलेज को प्राप्त करने के लिए प्रवेश परीक्षाओं में कड़ी मेहनत करके अच्छे अंक लाने होते हैं| जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षाओं में अच्छे अंक लाते हैं| उनको काउंसलिंग राउंड में अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिल जाता है|

       अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलने के कारण वह विद्यार्थी इस डेंटल सर्जरी डिग्री में माहिरता हासिल करते हैं|

        उदाहरण के तौर पर विद्यार्थियों के लिए भारत के कुछ मुख्य कॉलेज के नाम जहां पर बीडीएस कोर्स की डिग्री को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ,हम वह नाम नीचे दे रहे हैं|

  • Mansarovar Dental College, Hospital and Research Centre
  • Institute of Medical Sciences – [IMS]
  • Manipal College of Dental Sciences – [MCODS]
  • Seema Dental College and Hospital – [SDCH]
  • Manipal College of Dental Sciences – [MCODS]
  • Nair Hospital Dental College
  • Government Dental College & Hospital
  • Bapuji Dental College and Hospital – [BDCH]
  • Christian Dental College
  • Dr. R. Ahmed Dental College and Hospital
  • Govt. Dental College & Hospital – [GDCH]
  • Sri Ramachandra Dental College

कुछ कॉलेजों के नाम सिर्फ उदाहरण के तौर पर दिए गए हैं| इनके अलावा और भी बहुत सारे सर्वश्रेष्ठ कॉलेज भारत में मौजूद हैं| जहां पर विद्यार्थी प्रवेश लेकर बीडीएस कोर्स की डिग्री हासिल कर सकता है| इस डिग्री को हासिल करके वह दातों के डॉक्टर के रूप में अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकता है|

             इस आर्टिकल में आपने डेंटल सर्जरी से संबंधित दांतो के डॉक्टर कैसे बने के बारे में विस्तार से जाना| इस आर्टिकल में बीडीएस कोर्स क्या होता है, बीडीएस कोर्स की फुल फॉर्म,  bds course fees इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की|

         हमारा यह आर्टिकल जोकि BDS Degree  information  in Hindi पर आधारित था |वह अब यही पर पूरा होता है| बीडीएस डिग्री को करने के लिए विद्यार्थी को जिन मुख्य बिंदुओं की जानकारी होनी चाहिए, वह सभी प्रकार की जानकारी हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश की है|

       अगर आप हमारी जानकारी से संतुष्ट हैं |और इस आर्टिकल में दी गई जानकारी किसी ऐसे व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है |जिसे आप जानते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को उस व्यक्ति तक जरूर पहुंचाएं|

       इस आर्टिकल के अंत में BDS Course से संबंधित FAQ रूप में कुछ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं| यह प्रश्न उत्तर बीडीएस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं|

FAQ

बीडीएस कोर्स कितने वर्ष का होता है?

बीडीएस कोर्स कुल 5 वर्ष का होता है| जिसने पहले 4 वर्ष एकेडमिक शिक्षा के लिए होता है| जबकि अंत में 1 वर्ष इंटर्नशिप के लिए होता है| इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थी अनुभव हासिल करता है|

बीडीएस की फुल फॉर्म क्या है?

बीडीएस की फुल फार्म Bachelor Of Dental Surgery होता है| जिस का हिंदी उच्चारण बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी होता है| कुछ कॉलेज में इस डिग्री की फुल फॉर्म Bachelor Of Dental Science भी होती है| जिसका उच्चारण बैचलर ऑफ डेंटल साइंस होता है|

क्या बीडीएस कोर्स करने के बाद डॉक्टर बनते हैं?

जी हां! बीडीएस कोर्स करने के बाद डेंटिस्ट बनते हैं| जिसे दांतो का डॉक्टर कहा जाता है| इस कोर्स में मनुष्य के दांतो से संबंधित हर प्रकार की शिक्षा दी जाती है|

बीडीएस का कोर्स किसको करना चाहिए?

बीडीएस का कोर्स उस व्यक्ति को करना चाहिए, जो अपना भविष्य दांतो के डॉक्टर के रूप में बनाना चाहता है| इस उसमें मनुष्य के दांतो से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है| जिसके बाद दांतो के डॉक्टर की डिग्री भी दी जाती है|

बीडीएस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए क्या जरूरी होता है?

बीडीएस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए बारहवीं कक्षा का पास होना जरूरी होता है| 12वीं कक्षा में विज्ञान के सभी विषय होने अनिवार्य होते हैं| तथा इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा को भी पास करना होता है|

1 thought on “BDS Course Details in Hindi [2022] | बीडीएस कोर्स क्या है, कैसे करें”

Leave a Comment