BNYS Course details in Hindi [2022] | BNYS कोर्स क्या है

BNYS Full Form, बी एन वाई एस कोर्स क्या है, BNYS Doctor, bnys course details in hindi, बीएनवाईएस सिलेबस,

आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न प्रकार की युक्ति अपना रहा है। योगासन उन में से एक है। वर्तमान समय में योग तथा नेचुरोपैथी का महत्व हमारे जीवन में बढ़ रहा है। यहां तक कि सरकारें भी योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा का समर्थन करती है।

जो भी विद्यार्थी नेचुरोपैथी और योग में रुचि रखते हैं और इस चिकित्सा के क्षेत्र में BNYS Doctor बनना चाहते हैं, उनके लिए बी एन वाई एस कोर्स एक बेहतरीन विकल्प है।

BNYS Course 1 स्नातक डिग्री कोर्स है। जिस कोर्स की कुल अवधि 5.5 वर्ष की होती है। जिसमें 1 वर्ष का इंटर्नशिप ट्रेनिंग भी शामिल होता है। इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के पश्चात किया जा सकता है।

हमारा यह आर्टिकल BNYS Course details in Hindi पर आधारित है। इस आर्टिकल में हम आपको योग चिकित्सा से संबंधित इस बी एन वाई एस कोर्स कि हर प्रकार की उचित जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

जो भी विद्यार्थी इस चिकित्सा के कोर्स में रुचि रखते हैं। उनके लिए इस कोर्स से संबंधित कुछ प्रमुख बातों के बारे में जानना आवश्यक है। जो कि निम्न है

  • BNYS Course क्या है
  • बी एन वाई एस कोर्स का फुल फॉर्म क्या है
  • बी एन वाई एस कोर्स फीस कितनी होती है
  • बी एन वाई एस डॉक्टर बनने में कितना समय लगता है
  • बी एन वाई एस का सिलेबस क्या होता है
  • बी एन वाई एस सैलरी कितनी होती है
  • BNYS Course के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं

ऊपर दी गई इन महत्वपूर्ण बातों को हमारे इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक वर्णित किया गया है।

हमारे सभी पाठकों को BNYS Course डिटेल्स को से संबंधित जानकारी को समझने में आसानी हो, इसलिए हमने इस आर्टिकल में हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा का मिश्रित प्रयोग किया है।

आर्टिकल की शुरुआत करते हुए बी एन वाई एस क्या है यह जानने से पहले बी एन वाई एस का फुल फॉर्म जानना आवश्यक है। आइए सबसे पहले बी एन वाई एस फुल फॉर्म से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

The Blog Includes

BNYS Full Form in Hindi | बी एन वाई एस का फुल फॉर्म क्या है

बी एन वाई एस का फुल फॉर्म Bachelor of Naturopathy and Yogic Science होता है। इसको हिंदी में बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस उच्चारित करते हैं। यह शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द है।

BNYS Full Form in Hindi: हिंदी ने BNYS ka Full Form प्राकृतिक चिकित्सा और योगिक विज्ञान में स्नातक होता है। इसका मतलब प्राकृतिक तथा योग विद्या में ग्रेजुएशन डिग्री भी होता है। इसे हम बैचलर डिग्री भी कह सकते हैं।

BNYS Full Form से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब आगे बी एन वाई एस कोर्स क्या है इससे संबंधित विस्तारित जानकारी दी गई है।

What is BNYS Course Details in Hindi | बी एन वाई एस कोर्स क्या है

बी एन वाई एस कोर्स एक स्नातक डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में प्राकृतिक चिकित्सा और योगिक विज्ञान से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। इस कोर्स की अवधि 5.5 वर्ष की होती है। उसमें 1 वर्ष की इंटर्नशिप ट्रेनिंग भी शामिल है। इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के पश्चात किया जा सकता है।

इस कोर्स में प्राकृतिक विधियों तथा योगासन के द्वारा उपचार करना सिखाया जाता है। यह पद्धति आज के आधुनिक दौर में एक बार फिर से काफी प्रचलित हो रही है।

दूसरी ओर एलोपैथिक दवाइयों के सेवन से मनुष्य के शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। जबकि इस प्राकृतिक चिकित्सा में ऐसा नहीं है। इसलिए लोग इस पद्धति में अधिक रूचि ले रहे हैं।

इस स्नातक डिग्री के माध्यम से योग प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट, प्राकृतिक चिकित्सक, BNYS Doctor, प्राकृतिक चिकित्सा सलाहकार आदि प्रकार के क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाया जा सकता है।

वही रोजगार के रूप में सरकारी हॉस्पिटल, हेल्थकेयर संस्थान, नर्सिंग होम, आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।

कुछ वर्ष का अनुभव लेने के पश्चात अपना स्वयं योगा केंद्र या प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक भी खोल सकते हैं।

कुल मिलाकर कहा जाए तो चिकित्सा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स एक बेहतरीन विकल्प है।

यह भी देखें

हमारे इस आर्टिकल BNYS Course details in Hindi में अभी आपने बी एन वाई एस कोर्स क्या है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। अब आगे इस कोर्स में प्रवेश कैसे मिलता है। इस कोर्स की पात्रता (eligibility ) के बारे में जानकारी दी गई है।

Eligibility of BNYS Course in Hindi | बी एन वाई एस कोर्स कौन कर सकता है


जैसा कि आप अभी ऊपर जान चुके हैं यह एक बैचलर डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 12वीं कक्षा तक शिक्षित होना आवश्यक होता है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए और भी बहुत नियम और शर्तें होती हैं। उन सभी का विवरण नीचे दिया गया है।

  • विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा का पास होना जरूरी है
  • 12वीं कक्षा में विद्यार्थी के पास विज्ञान विषयों का होना आवश्यक है
  • विज्ञान विषयों में जीव विज्ञान यानी बायोलॉजी विषय का होना अनिवार्य है
  • 12वीं कक्षा में विद्यार्थी के कम से कम 50% अंक होने अनिवार्य होते हैं कुछ कॉलेज में या सीमा इससे कम भी होती है
  • विद्यार्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष या उससे अधिक होनी आवश्यक होती है
  • विद्यार्थी की आयु अधिकतम 25 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए
  • कुछ कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा को पास करना आवश्यक होता है
  • अन्य कॉलेज में 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाता है

ऊपर बताई गई नियम और शर्तों को जो भी विद्यार्थी पूरा करता है उसे इस ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स में प्रवेश प्राप्त हो जाता है।

प्रवेश से संबंधित जानकारी के पश्चात अब आगे इस कोर्स में कुल कितना समय लगता है यह भी जानना आवश्यक है आइए आर्टिकल के अगले हिस्से में  बी एन वाई एस कोर्स ड्यूरेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

BNYS Course Duration in Hindi | बी एन वाई एस कितने साल का कोर्स है

बी एन वाई एस कोर्स की कुल अवधि 5.5 वर्ष होती है। इसमें से 4.5 वर्ष कॉलेज में पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा प्राप्त करनी होती है। जबकि अंत के 1 वर्ष में अनुभव हेतु इंटर्नशिप ट्रेनिंग करनी आवश्यक होती है।

कॉलेज के 4.5 वर्ष की शिक्षा को कॉलेज अपने अनुसार वार्षिक या समेस्टर में विभाजित करता है। प्रत्येक सेमेस्टर या वार्षिक आधार पर परीक्षा आयोजित की जाती है।

प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने के लिए  प्रवेश परीक्षा देनी अनिवार्य होती है। ऐसी स्थिति में 12वीं कक्षा के पश्चात प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने तथा उसे सफलतापूर्वक पास करने में 2 महीने से 4 महीने तक का समय लग जाता है। इस प्रकार इस कोर्स को प्रतिष्ठित कॉलेज से करते हुए पूर्ण रूप से BNYS Doctor योग्य होने तक लगभग 6 वर्ष का समय लग जाता है।

कुछ विद्यार्थी जो समय की बचत करना चाहते हैं और किस डिग्री को प्रतिष्ठित कॉलेज से ही करना चाहते हैं। वह अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही इन कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर लेते हैं। इस तरह वे प्रवेश परीक्षा में लगने वाले समय को बचा लेते हैं। और इस टीवी को 5.5 वर्षों में पूरा कर बी एन वाई एस डॉक्टर बन जाते हैं।

BNYS Course details में अभी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब आगे इस कोर्स के आने वाले खर्चे के बारे में बात की गई है। इसकी जानकारी के पश्चात बी एन वाई एस सिलेबस से संबंधित जानकारी दी गई है। आइए पहले बी एन वाई एस कोर्स फीस के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

BNYS Course Fees in Hindi | बी एन वाई एस की फीस कितनी है

बी एन वाई एस कोर्स की फीस कॉलेज के पाठ्यक्रम इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी पर निर्भर करती है। जो कॉलेज अच्छी सुविधाएं और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है उसकी फीस भी अन्य कॉलेज की तुलना में अधिक होती है।

दूसरी ओर बात की जाए तो जो कॉलेज सरकार के द्वारा संचालित किए जाते हैं, उनकी फीस निजी शिक्षण संस्थानों के मुकाबले काफी कम होती है।

हर कॉलेज की फीस दूसरे कॉलेज से अलग आंकड़े में होती है। इस वजह से BNYS Course Fees का कोई एक आंकड़ा बता पाना आसान नहीं है। लेकिन अगर सभी कॉलेजों की फीस का औसत निकाला जाए तो उस के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है।

सरकार द्वारा संचालित संस्था सरकारी शिक्षण संस्थानों में BNYS Course Fees लगभग ₹15000 से लेकर ₹50000 तक होती है। वही प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस ₹50000 से लेकर ₹250000 तक होती है।

कुछ निजी कॉलेज ऐसे भी होते हैं, जहां पर इस कोर्स की फीस ₹400000 से भी अधिक होती है। वही कुछ सरकारी शिक्षण संस्थानों में सरकार द्वारा की जाने वाली मदद के फल स्वरूप बी एन वाई एस कोर्स फीस ₹15000 या उससे भी कम होती है।

अधिक जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ कॉलेजों के नाम और उनके द्वारा ली जाने वाली बी एन वाई एस कोर्स फीस का विवरण दिया गया है।

College NameBNYS Course Fees
Jayoti Vidyapeeth Women’s University, Jaipur₹ 270,000
Shobhit University, Gangoh₹ 336,600
CMJ University, Shillong₹ 50,000
YBN University, Ranchi₹ 323,250
Singhania University, Jhunjhunu₹ 80,000
IIMT University, Meerut₹ 472,250
NTRUHS Vijayawada – Dr NTR University of Health Sciences₹ 38,250
DSRRAU Jodhpur – Dr Sarvepalli Radhakrishnan Rajasthan Ayurved University₹ 405,000

ऊपर दिया गया BNYS Course Fees का विवरण सिर्फ उदाहरण के लिए है। बी एन वाई एस कोर्स फीस से संबंधित जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करें।

इस लेख बी एन वाई सी कोर्स डीटेल्स इन हिंदी में अभी आपने फीस से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अब आगे इस कोर्स के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई है। लेकिन उससे पहले विषय विशेषज्ञता के बारे में जानना आवश्यक है। आइए बी एन वाई एस सिलेबस की जानकारी से पहले विषय विशेषज्ञता के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

BNYS Course Specialization in Hindi | बी एन वाई एस कोर्स कितने प्रकार का  होता है

BNYS Doctor बनने के लिए इस कोर्स में अपना मनपसंद विषय का चुनाव करना भी आवश्यक होता है। इस कोर्स में विद्यार्थी के पास विषयों के रूप में कुछ विकल्प होते हैं। जिन में से किसी एक को चुनकर उन विषयों में महारत हासिल कर बी एन वाई एस डॉक्टर बनता है।

वैसे तो बी एन वाई एस कोर्स में कई प्रकार के विषय विशेषज्ञता का विकल्प उपलब्ध होता है। लेकिन उनमें से कुछ प्रमुख विषय विशेषज्ञता के विकल्प उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए हैं।

BNYS Course Specialisation list

  • Natural Childbirth
  • Homeopathic Medicine
  • Acupuncture
  • Herbal/Botanical Medicine
  • Nutrition Therapy

इस कोर्स की विषय विशेषज्ञ पथ से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब आगे इस कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में जानना आवश्यक है। आइए अब आगे BNYS Syllabus के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

BNYS Syllabus in Hindi | बी एन वाई एस सिलेबस क्या होता है

बी एन वाई एस सिलेबस की बात करें तो यह हर कॉलेज में अलग-अलग होता है। अधिकतर कॉलेजों में इसे 4 वर्षों में विभाजित किया जाता है। यह पाठ्यक्रम इस बात पर भी निर्भर करता है कि विद्यार्थी ने विषय विशेषज्ञता के अनुसार किन विषयों का चयन किया है।

विद्यार्थी ने जो भी विषय विशेषज्ञता चुनी होती है। उसी विशेषज्ञता से संबंधित अधिकतर विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए जाते हैं। सभी कॉलेजों में अधिकतर विषय एक समान ही होते हैं। उनमें थोड़ा बहुत अंदर देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर कुछ चुनिंदा विषयों के नाम वार्षिक सिलेबस के हिसाब से नीचे दिए गए हैं।

BNYS Syllabus for First Year

  • Anatomy
  • Hospital Management
  • Physiology
  • Philosophy of Nature Cure
  • Biochemistry
  • Practicals
  • Yoga Practices

BNYS Syllabus for Second Year

  • Basic Pharmacology
  • Forensic Medicine and Toxicology
  • Pathology
  • Microbiology
  • Community Medicine (Health)
  • Yoga Philosophy
  • Magento Therapy and Chromotherapy
  • Practicals

BNYS Syllabus for Third Year

  • Yoga & physical culture
  • Nutrition & herbology
  • Manipulative therapies
  • Naturopathic & modern diagnosis
  • Psychology & basic psychiatry
  • Acupuncture, acupressure, reflexology, Reiki, & Pranic healing
  • Research methodology and recent advances

BNYS Syllabus for Fourth Year

  • Fasting & diet therapy
  • Clinical naturopathy
  • Yoga therapy
  • Obstetrics & gynecology
  • Hydrotherapy & mud therapy
  • Emergency medicine, minor surgery and first aid
  • Physical medicine and rehabilitation

अधिकतर कॉलेजों में ऊपर बताया गया पाठ्यक्रम से मिलता जुलता पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाता है। ऊपर बताए गए पाठ्यक्रम में कुछ विषयों में बदलाव या उनके नाम में बदलाव हो सकता है।

BNYS Course details in Hindi पर आधारित इस आर्टिकल में अब तक आपने इस कोर्स को करने से संबंधित हर प्रकार की जानकारी आपने प्राप्त कर ली है।

अब आगे बी एन वाई एस करने के फायदे, बी एन वाई एस का स्कोप, बी एन वाई एस सैलरी तथा रोजगार से संबंधित जानकारी दी गई है। आइए सबसे पहले बी एन वाई एस कोर्स करने के फायदे से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

Benefits of BNYS Course in Hindi | बी एन वाई एस कोर्स करने के फायदे

जैसा कि आप सभी जानते चुके हैं कि यह कोर्स चिकित्सा से संबंधित कोर्स है। इसके माध्यम से बी एन वाई एस डॉक्टर बना जा सकता है। इस कोर्स में प्राकृतिक चिकित्सा तथा योगिक विज्ञान से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। बी एन वाई एस करने के फायदे बहुत सारे हैं। जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • इस कोर्स को करने के पश्चात आप अपना योगा केंद्र खोल सकते हैं
  • इस कोर्स के बाद प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भी खोला जा सकता है
  • इस कोर्स की ग्रेजुएशन डिग्री के पश्चात सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में बी एन वाई एस डॉक्टर के तौर पर पद हासिल किया जा सकता है
  • इस कोर्स को करने के लिए अन्य चिकित्सा संबंधी कोर्स के मुकाबले कम फीस लगती है
  • इस क्षेत्र में अभी कम प्रतिस्पर्धा होने के कारण भविष्य बनाने में आसानी होती है
  • इस कोर्स के माध्यम से आपको प्राकृतिक चिकित्सा तथा योगासन का उचित ज्ञान हो जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है

इस तरह के और भी बहुत से फायदे कोर्स को करने के दौरान और पश्चात प्राप्त होते हैं।

बी एन वाई एस करने के फायदे से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के बाद अब आगे कैरियर ऑप्शन के रूप में क्या विकल्प मौजूद होते हैं इससे संबंधित जानकारी दी गई है।

Career options after BNYS Course in Hindi | बी एन वाई एस कोर्स के बाद क्या करें

बी एन वाई एस कोर्स को पूरा करने के पश्चात आप एक बी एन वाई एस डॉक्टर बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपके पास अपने भविष्य को लेकर कई विकल्प मौजूद होते हैं। उनमें से आप किसी भी एक विकल्प का चुनाव करके अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

विकल्प की बात करें तो इस कोर्स के पश्चात आप सरकारी हॉस्पिटल से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में BNYS Doctor के तौर पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। वही अग्रिम पढ़ाई हेतु भी विभिन्न प्रकार के कोर्स कर सकते हैं। साथ ही कुछ अनुभव प्राप्त करने के पश्चात अपना खुद के क्लीनिक भी खोल सकते हैं।

रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त करने से पहले इस कोर्स के पश्चात किए जाने वाले कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करना भी जरूरी है। आइए उन कोर्सों के बारे में जान लेते हैं जो इस कोर्स के पश्चात किए जा सकते हैं।

Courses after BNYS Course in Hindi | बी एन वाई एस के बाद कौन सा कोर्स करें

जो विद्यार्थी बी एन वाई एस कोर्स को करने के पश्चात जॉब करना ना पसंद करते हुए अग्रिम पढ़ाई हेतु कोई कोर्स करना चाहते हैं। तो उनके लिए विकल्प के रूप में अनेकों प्रकार के कोर्स उपलब्ध है। जिन में से किसी एक का चयन करें उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर बी एन वाई एस कोर्स के पश्चात किए जाने वाले प्रमुख कोर्सों के नाम नीचे दिए गए है

Courses after BNYS Course

  • MD in Yoga and Rehabilitation
  • Post Graduate Diploma in Yoga Therapy
  • MBA in Hospital Management 
  • MA in Yoga, Journalism and Mass Communication
  • M.D. in Naturopathy Medicine
  • MBA in Healthcare Management

इन कोर्स इसके अलावा भी और बहुत सारी चिकित्सा से संबंधित तथा अन्य पीजी डिप्लोमा, मास्टर डिग्री भारत में उपलब्ध है जो इस कोर्स के पश्चात की जा सकती हैं।

अब आगे रोजगार से संबंधित जानकारी दी गई है। कि इस कोर्स के पश्चात किस प्रकार की नौकरियां प्राप्त की जा सकती है।

Jobs after BNYS Course in Hindi | बी एन वाई एस कोर्स के बाद जॉब्स

जो विद्यार्थी BNYS Course करने के पश्चात अग्रिम पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं और रोजगार की तलाश में होते हैं। उनके लिए बी एन वाई एस डॉक्टर के तौर पर विभिन्न प्रकार की नौकरियां भारत में तथा भारत से बाहर उपलब्ध होती हैं।

उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ प्रमुख नौकरियों के पदों के नाम दिए गए हैं। जो इस डिग्री को पूरा करने के पश्चात हासिल किए जा सकते हैं।

Jobs after BNYS Course in Hindi

  • प्राकृतिक चिकित्सक
  • आयुष प्रोफेसर
  • पोषण और आहार विशेषज्ञ
  • पैरा-क्लिनिकल एक्सपर्ट
  • योगा ट्रेनर
  • आयुर्वेद सलाहकार
  • आयुष प्रैक्टिशनर
  • रिसर्चर

इन जॉब्स के अलावा भी और बहुत सारी जॉब्स प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटल में प्राप्त की जा सकती है।

जॉब के अलावा अपने खुद का बिजनेस भी खोला जा सकता है। जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक और योगा केंद्र जैसे बिजनेस चलाए जा सकते हैं।

जॉब तथा खुद के बिजनेस से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब आगे बी एन वाई एस सैलरी से संबंधित जानकारी प्राप्त करना भी आवश्यक है। कि आखिर पी एन वाई एस की सैलरी कितनी होती है। आइए BNYS Salary से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

BNYS Salary in India | बी एन वाई एस की सैलरी कितनी होती है

आप अभी ऊपर जान चुके हैं बी एन वाई एस कोर्स के माध्यम से आप BNYS Doctor के रूप में अनेकों प्रकार की जॉब प्राप्त कर सकते हैं। उन सभी जॉब्स में वेतन भी अलग-अलग मात्रा में होता है। इसलिए वेतन के रूप में कोई एक आंकड़ा बता पाना आसान नहीं है।

लेकिन फिर भी औसत के अनुसार अनुमान तो लगाया ही जा सकता है कि औसत के अनुसार बी एन वाई एस सैलरी कितनी होती है।

डी एन वाई एस की सैलरी शुरुआत में लगभग ₹200000 से लेकर ₹450000 प्रतिवर्ष अर्जित की जा सकती है। वही कुछ समय का अनुभव प्राप्त कर लेने के बाद यह BNYS Salary ₹300000 से लेकर 1000000 रुपए प्रतिवर्ष अर्जित की जा सकती है। कुछ नौकरियों में यह वेतन 1000000 रुपए प्रति वर्ष से भी अधिक प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं अगर अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया जाए तो प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक या योगा केंद्र खोलकर ₹500000 से लेकर 1500000 रुपए तक कमाया जा है।

हमारे इस आर्टिकल BNYS Course details in Hindi में करियर विकल्प से संबंधित रोजगार और सैलरी की। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद अब आगे इस कोर्स को करने के लिए कौन से शिक्षण संस्थान सर्वश्रेष्ठ हैं। यह जानना भी जरूरी है। आज भी भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। जहां पर बी एन वाई एस कोर्स की उचित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

Top BNYS Colleges in India | डी एन वाई एस के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्नातक डिग्री को किसी सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान से करना आवश्यक है। भारत में ऐसे बहुत से प्रचलित कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं। जो इस कोर्स की उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए जाने जाते हैं।

उदाहरण के लिए नीचे कुछ भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के नाम दिए गए हैं। जहां पर बी एन वाई एस कोर्स की उचित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

Top BNYS Colleges in India

  • Jagannath University, Jaipur
  • Baba Mastnath University, Rohtak
  • JSS Institute of Naturopathy and yoga science Coimbatore
  • SDM College of Naturopathy and Yogic Science Karnatak
  • government Naturopathy Medical College Hyderabad
  • Morarji Desai Institute of Naturopathy and yoga
  • Government Nature Cure and Yoga College Mysore
  • government Naturopathy and Yoga Medical College
  • SRK Medical College of Naturopathy and yoga
  • Sivaraj Naturopathy and Yoga College Chennai
  • Sivaraj Naturopathy and Yoga Medical College, Salem
  • Shobhit University, Gangoh
  • Shri Jagdishprasad Jhabarmal Tibrewala University, Jhunjhunu

इन कॉलेज के अलावा भी और बहुत से प्रतिष्ठित कॉलेज और यूनिवर्सिटी भारत में उपलब्ध है। जहां पर इस कोर्स की उचित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

हमारा यह आर्टिकल BNYS Course details in Hindi अब यहीं पर समाप्त होता है। इस आर्टिकल में आपने बी एन वाई एस का फुल फॉर्म, बी एन वाई एस सिलेबस, बी एन वाई एस कोर्स फीस इत्यादि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे इस आर्टिकल पर उचित जानकारियां प्राप्त हुई होगी। फिर भी अगर कोई ऐसा सवाल है, जिसका उत्तर हमारे इस आर्टिकल में नहीं दिया गया है। तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवाल को हम तक पहुंचाने की कृपा करें।

जैसे ही आपका वह सवाल हम तक पहुंचेगा हम उस सवाल का उचित उत्तर आप तक जल्द से जल्द पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे हमारे द्वारा दी गई जानकारी की सख्त जरूरत है। तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को किसी भी माध्यम से अवश्य पहुंचाएं।

आर्टिकल के अंत में FAQ के रूप में बी एन वाई एस कोर्स से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। इस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रश्न उत्तर महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

FAQ

बी एन वाई एस किस स्तर का कोर्स है?

बी एन वाई एस एक अंडर ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। जिसे हिंदी में स्नातक डिग्री कोर्स कहते हैं। इस कोर्स की अवधि 5.5 वर्ष की है।

बी एन वाई एस का फुल फॉर्म क्या है?

बी एन वाई एस का फुल फॉर्म नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस है। इसे हिंदी में बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस उच्चारित किया जाता है।

बी एन वाई एस कोर्स को करने के लिए 12वीं कक्षा में किन विषयों का होना अनिवार्य है?

बी एन वाई एस कोर्स को करने के लिए 12वीं कक्षा में विज्ञान विषयों का होना अनिवार्य है। जिनमें जीव विज्ञान विषय एक प्रमुख विषय होता है।

बी एन वाई एस कोर्स करने के फायदे क्या हैं?

बी एन वाई एस कोर्स करने के पश्चात आप बी एन वाई एस डॉक्टर के तौर पर सरकारी तथा प्राइवेट हॉस्पिटल में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अपना खुद का प्राकृतिक चिकित्सा क्लीनिक या योगा केंद्र चला सकते हैं।

अन्य भी देखें

Leave a Comment