BUMS Course Details in Hindi [2022] | बी यू एम एस क्या है

BUMS Full Form in Medical, BUMS ka Full Form, Bachelor of Unani Medicine and Surgery, BUMS Course Details in Hindi, BUMS Salary in India,

चिकित्सा के क्षेत्र में युनानी पद्धति की चिकित्सा को प्राचीन चिकित्सा पद्धति में से एक कहा जाता है। इस पद्धत में मनुष्य के शरीर की प्राकृतिक शक्तियों के द्वारा बीमारियों का इलाज किया जाता है।

यूनानी चिकित्सा पद्धति का जन्म यूनान देश में हुआ था। जिस वजह से इसे यूनानी चिकित्सा के नाम से जाना जाता है ।

अब इस पद्धति को दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। जबकि इसे दक्षिण एशियाई देशों में प्राचीन काल से ही इस पद्धति का प्रयोग किया जाता है।

भारत में भी इस पद्धति द्वारा इलाज किया जाता है। भारत में इस यूनानी चिकित्सा पद्धति पर विभिन्न कॉलेजों में शिक्षा प्रदान की जाती है।

युनानी चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर बनने रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए भारत में विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध है। उनमें से एक कोर्स का नाम BUMS Course है।

BUMS Course एक स्नातक डिग्री प्रोग्राम है। जिसे 4.5 वर्षों के पूरा किया जाता है। उसके पश्चात 1 वर्ष की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करनी होती है। इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के पश्चात किया जा सकता है।

हमारा यह आर्टिकल इसी BUMS Course Details in Hindi पर आधारित होने वाला है। इस आर्टिकल में बी यू एम एस कोर्स डिटेल संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी गई है।

यूनानी चिकित्सा पद्धति में डॉक्टर बनने में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इस स्नातक डिग्री से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना आवश्यक है। जो कि निम्न है

  • बी यू एम एस क्या है
  • बी यू एम एस का फुल फॉर्म क्या है
  • बीयूएमएस में कितना समय लगता है
  • BUMS Course फीस कितनी है
  • बी यू एम एस का पाठ्यक्रम क्या है
  • बीयूएमएस के बाद जॉब कैसे मिलती है
  • बीयूएमएस की सैलेरी कितनी होती है
  • बी यू एम एस के लिए भारत के अच्छे कॉलेज कौन से हैं

इन सभी महत्वपूर्ण बातों को एक-एक करके विस्तार पूर्वक हमारे इस आर्टिकल में उल्लेखित किया गया है।

हमारे भारतीय और आस पड़ोस के देशों के नागरिकों को बीयूएमएस कोर्स से संबंधित जानकारी समझने में आसानी हो, इसलिए इस आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखा गया है।

बी यू एम एस के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले बी यू एम एस का फुल फॉर्म ज्यादा बहुत जरूरी है। युनानी डॉक्टर बनने में रुचि रखने वाले विद्यार्थी को बीयूएमएस फुल फॉर्म के बारे में पता होना जरूरी है।

आइए बीयूएमएस क्या है इसके बारे में जानकारी हासिल करने से पहले बीयूएमएस का फुल फॉर्म मेडिकल और हिंदी भाषा में जाते हैं।

BUMS Full Form in Hindi | बी यू एम एस का फुल फॉर्म क्या है

बी यू एम एस का फुल फॉर्म Bachelor of Unani Medicine and Surgery होता है। इसे हिंदी में बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी उच्चारित किया जाता है। यह फुल फॉर्म एक अंग्रेजी भाषा का वाक्य है।

BUMS Full Form in Hindi: बीयूएमएस की अगर हिंदी में बात की जाए तो हिंदी में बी यू एम एस की फुल फॉर्म यूनानी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में स्नातक होती है।

BUMS Full Form in Medical: बी यू एम एस का फुल फॉर्म क्षेत्र के हिसाब से अलग अलग होता है। इस आर्टिकल में हम चिकित्सा से संबंधित बात कर रहे हैं। इसलिए यहां हम बीयूएमएस फुल फॉर्म इन मेडिकल के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं।

चिकित्सा के क्षेत्र में बी यू एम एस की फुल फॉर्म Bachelor of Unani Medicine and Surgery होती है। वही कुछ जगह पर इसे Bachelor in Unani Medicine and Surgery  भी कहा जाता है।

आसान भाषा में समझा जाए, तो चिकित्सा में बीयूएमएस का मतलब यूनानी चिकित्सा में स्नातक डिग्री से होता है।

हमारे आर्टिकल में बी यू एम एस का फुल फॉर्म संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब आगे बढ़ते हैं। और बी यू एम एस क्या है, के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

What is BUMS Course Details in Hindi | बी यू एम एस क्या है

बीयूएमएस यूनानी चिकित्सा पद्धति से संबंधित एक स्नातक डिग्री है। जिसके माध्यम से यूनानी चिकित्सक बना जा सकता है। इस कोर्स की कुल अवधि 5.5 वर्ष होती है। जिसमें 1 वर्ष की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शामिल है। इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के पश्चात किया जा सकता है।

BUMS Course के माध्यम से यूनानी पद्धति की चिकित्सा से संबंधित शिक्षा प्राप्त की जाती है। जो आम प्रचलन एलोपैथिक पद्धति से भिन्न होती है।

यूनानी पद्धति के अनुसार मनुष्य के शरीर में बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं और शक्तियां होती हैं। बीमारी के इलाज के लिए इन शक्तियों को पहचान कर उन्हें बढ़ाना होता है।

यूनानी पद्धति में प्राकृतिक वस्तुओं जैसे जल, वायु, अग्नि और मिट्टी के माध्यम से के मनुष्य के शरीर की शक्तियों को बढ़ाकर बीमारी का इलाज किया जाता है।

जो भी विद्यार्थी चिकित्सा से संबंधित इस यूनानी पद्धति में रुचि रखते हैं। और इस यूनानी पद्धति के हकीम बनना चाहते हैं। उनके लिए यह BUMS Course एक बेहतरीन विकल्प है।

बीयूएमएस की परिभाषा यानी BUMS Course क्या है, संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। इसके बारे में जानना आवश्यक है। आइए BUMS Course एलिजिबिलिटी से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

Eligibility for BUMS Course Details in Hindi | बीएमएस कोर्स कौन कर सकता है

चिकित्सा से संबंधित होने के कारण इस BUMS Course में प्रवेश लेने के लिए विज्ञान बैकग्राउंड होना आवश्यक है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें होती हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा का पास होना जरूरी होता है।
  • विद्यार्थी के पास 11वीं तथा 12वीं कक्षा में विज्ञान विषयों का होना अनिवार्य है।
  • विज्ञान विषयों में तीनों विषय जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायनिक विज्ञान होने आवश्यक होते हैं।
  • विद्यार्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी को कम से कम 50% अंक हासिल करने अनिवार्य होते हैं। जबकि कुछ कॉलेजों में यह सीमा 45% निर्धारित की जाती है।
  • ज्यादातर कॉलेज इस कोर्स में प्रवेश नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देते हैं।
  • कुछ कॉलेज इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से प्रवेश देते हैं।
  • प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के हिसाब से कॉलेज में सीट आवंटित की जाती है।

यूनानी BUMS Course में प्रवेश लेने के लिए यह कुछ मुख्य नियम और शर्तें थी। जो भी विद्यार्थी इन नियम और शर्तों को पूरा करता है। उसे इस कोर्स में प्रवेश मिल जाता है।

योग्यता से संबंधित जानकारी के पश्चात अब आगे bums Course Duration के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। आइए इस कोर्स में लगने वाले समय के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

BUMS Course Duration | बीएएमएस कोर्स में कितना समय लगता है

यूनानी BUMS Course में लगने वाले समय की बात की जाए, तो इसमें कुल 5.5 वर्षों का समय लगता है। जिसमें से अंत का 1 वर्ष इस चिकित्सा पद्धति प्रशिक्षण प्राप्त करने में लगता है।

कई कॉलेजों में यह समय पाठ्यक्रम के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकता है। लेकिन अधिकतर कॉलेज में पाठ्यक्रम का समय 4.5 वर्ष ही होता है और 1 वर्ष प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए जरूरी होता है।

कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी अनिवार्य होती है। इसलिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी होती है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में भी कुछ समय लगता है। जो ऊपर दिए गए समय में जोड़ा नहीं गया है।

आसान भाषा में इस कोर्स में लगने वाले कुल समय को समझा जाए, तो इस कोर्स में प्रवेश परीक्षा में लगने वाले समय और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के समय को मिलाकर लगभग 6 वर्ष के समय में इस कोर्स को पूरा किया जा सकता है।

कोर्स में लगने वाले समय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब इस कोर्स में आने वाले खर्च के बारे में जानना भी आवश्यक है।

हमारे इस आर्टिकल के अगले पड़ाव में BUMS Course फीस के बारे में उचित जानकारी दी गई है। आइए बीयूएमएस कोर्स फीस के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

BUMS Fees Details in Hindi | बीएएमएस फीस कितनी है

BUMS Degree Course एक प्राचीन काल का चिकित्सा संबंधित कोर्स है। जिसके लिए भारत में विभिन्न कॉलेजों में शिक्षा प्रदान की जाती है।

इन विभिन्न कॉलेजों में BUMS Fees अलग-अलग होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि हर कॉलेज में पाठ्यक्रम भिन्न होता है। तथा उस कॉलेज के द्वारा विद्यार्थी को दी जाने वाली सुविधाएं भी अलग अलग होती है।

अधिक जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ बीयूएमएस डिग्री की शिक्षा देने वाले कॉलेज के नाम और उनके द्वारा ली जाने वाली BUMS Fees की जानकारी दी गई है।

Ajmal Khan Tibbiya College, Aligarh Muslim University, Aligarh₹ 70,290
NTRUHS Vijayawada – Dr NTR University of Health Sciences₹ 38,250
Allama Iqbal Unani Medical College, Muzaffarnagar₹ 1,122,000
Jamia Tibbiya Deoband, Saharanpur₹ 918,000
Rajputana Unani Medical College Hospital and Research Centre, Jaipur₹ 715,000
Jamia Hamdard, New Delhi₹ 710,000
Tipu Sultan Unani Medical College and Hospital, Gulbarga₹ 1,100,000
Dr Abdul Ali Tibbiya College and Hospital, Lucknow₹ 1,097,250
Salfia Unani Medical College and Hospital, Darbhanga₹ 1,190,000
Hakim Syed Ziaul Hasan Government Autonomous Unani Medical College and Hospital, Bhopal₹ 185,720
Iqra Unani Medical College, Jalgaon₹ 528,000
DSRRAU Jodhpur – Dr Sarvepalli Radhakrishnan Rajasthan Ayurved University₹ 585,000

ऊपर दिए गए BUMS Fees के आंकड़े सिर्फ उदाहरण मात्र है। विद्यार्थी से अनुरोध है कि संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फीस संबंधित जानकारी जरूर प्राप्त करें।

हमारे दिए गए आंकड़ों और कॉलेजों की वर्तमान बीच में अंतर हो सकता है। क्योंकि कॉलेज समय-समय पर अपने पाठ्यक्रम में बदलाव करते हैं। जिस कारण उनकी फीस में भी परिवर्तन आता है।

BUMS Fees से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब इस कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाता है। बीयूएमएस सिलेबस से संबंधित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

आइए हमारे इस BUMS Course Details in Hindi में आगे BUMS Syllabus के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

BUMS Syllabus Details in Hindi | बीयूएमएस में सिलेबस क्या होता है

यूनानी चिकित्सा पद्धति में BUMS Degree का पाठ्यक्रम पूरी तरह से प्राकृतिक चिकित्सा पर ही आधारित होता है।

यूनान देश में इस पद्धति का जन्म होने के कारण पाठ्यक्रम का अधिकांश भाग उर्दू भाषा पर निर्भर होता है ।

लेकिन इस कोर्स का पाठ्यक्रम अंग्रेजी में भी भारत के कई कॉलेजों में उपलब्ध है।

बीयूएमएस सिलेबस को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया जाता है। BUMS Syllabus के इन तीन भागों को 4.5 वर्षों में पूरा किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए BUMS Syllabus के तीनों भागों के विषयों का विवरण नीचे दिया गया है।

BUMS Syllabus in Hindi

BUMS Syllabus ( Part 1)

  • तशरीह-उल-बदन (Anatomy)
  • मुनाफे-उल-अजा (Physiology)
  • उमर-ए-तैय्या
  • मंटिक, फालसाफा वा हैयाती
  • अरबी
  • तारिख-ए-तिब्बो

BUMS Syllabus ( Part 2)

  • इलमुल अदविया I (कुलियात और मुफ़रादत)
  • इलमुल अदविया II (मुराक्काबत और सैदला)
  • इलमुल अमराज़ और सारेरियत (Pathology & Bed side clinic)
  • इलमुल समूम और तिब-ए-क़ानूनी (Medical Jurisprudence & Toxicology)
  • तहफ़ुज़ी-ओ-समाजी तिब [Hygiene (हिफ़ज़ान-ए-सेहत)]

BUMS Syllabus ( Part 3)

  • मौलीजात I
  • मौलीजात II
  • जराहियात (Surgery)
  • अमराज़-ए-ऐन, उज़्न, अनाफ़ वा हलक़ (Ophthalmology & ENT)
  • इल्मुल क़बाला निस्वान वा अतफ़ल (Gyae, Obs. & Paed.)

यह पाठ्यक्रम 4.5 वर्षों में पूरा किया जाता है। उसके पश्चात 1 वर्ष अनुभव लेने के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करनी होती है। इन 5.5 वर्षों के पश्चात हकीम के रूप में कार्य किया जा सकता है।

BUMS Course से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हमारे इस आर्टिकल BUMS Course Details in Hindi में आपने अब तक प्राप्त कर ली है।

Related Post:

अब आगे इस कोर्स के द्वारा हकीम कैसे बना जा सकता है। उसके बारे में जानकारी आगे दी गई है।

How to be Unani Medicine Doctor | हकीम कैसे बने

भारत में यूनानी डॉक्टर बनने के लिए सबसे बेहतरीन कोर्स बी यू एम एस कोर्स है। जिस की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ युनानी मेडिसिन एंड सर्जरी होता है। इस कोर्स को करने से हकीम बना जा सकता है।

आइए चरणबद्ध तरीके से इस BUMS Course के माध्यम से हकीम कैसे बनते हैं, के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Complete your 12th with Science


सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करनी होगी। 12वीं तथा 11वीं कक्षा में आपके पास विज्ञान के तीनों विषयों का होना जरूरी है। अगर तीनों में से कोई एक विषय भी आपके पास नहीं है। तो आप हकीम बनने के लिए यह डिग्री नहीं कर सकते हैं।

Choose College and apply for Addmission


12वीं कक्षा पास करने के पश्चात आपको BUMS Course करने के लिए कॉलेज का चुनाव करना होगा। इसमें फीस, कॉलेज की मान्यता तथा पाठ्यक्रम संबंधित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। उसके पश्चात कॉलेज के निर्देशानुसार प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा।

Prepare for Entrance Exam and Clear it


आवेदन करने के पश्चात कॉलेज द्वारा निर्देशित प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी होगी। और प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करनी होगी ।

Complete Syllabus and Training


प्रवेश परीक्षा में उचित अंक प्राप्त करने के पश्चात आपका प्रवेश कॉलेज के पाठ्यक्रम में हो जाएगा। उसके पश्चात आपको मेहनत और लगन के साथ 4.5 वर्षों का पाठ्यक्रम और अनुभव के लिए 1 वर्ष की व्यवसायिक ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।

Get your Degree and work as a Doctor

ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम को पूरा करने के पश्चात कॉलेज से आपको BUMS Course की स्नातक डिग्री प्राप्त करनी होगी। उसके पश्चात आप हकीम के तौर पर कार्य करने के लिए सक्षम माने जाते हैं।

इस प्रकार से बारहवीं कक्षा के पश्चात BUMS Degree का कोर्स करने से आप एक सफल हकीम के तौर पर कार्य कर सकते हैं।

हकीम बनने के पश्चात किस प्रकार के रोजगार प्राप्त किए जा सकते हैं। हकीम बनने के पश्चात क्या क्या कैरियर विकल्प होते हैं। उसके बारे में जानना आवश्यक है।

Career options after BUMS Degree | बीएएमएस डिग्री के बाद क्या करें

इस डिग्री को पूरा करने के पश्चात हकीम के रूप में बहुत सारे कैरियर विकल्प होते हैं। जिसके द्वारा एक अच्छा वेतन अर्जित किया जा सकता है।

इस डिग्री के पश्चात हकीमी में महारत हासिल करने के लिए हायर एजुकेशन में अन्य कोर्स भी किए जा सकते हैं। जैसे कि एमडी यूनानी मेडिसिन में किया जा सकता है।

रोजगार के रूप में सरकारी तथा प्राइवेट हॉस्पिटलों में हकीम के तौर पर नौकरी प्राप्त की जा सकती है।

हकीम चाहे तो अपना स्वयं का निजी दवाखाना खोलकर मरीजों का इलाज कर सकता है। इसमें एक अच्छा व्यवसाय बनाया जा सकता है। जो नौकरी से प्राप्त होने वाले वेतन से अधिक हो सकता है।

इस कोर्स के पश्चात यूनानी चिकित्सा पद्धति के आधार पर दवाइयां बनाने वाले दवाखाने में कार्य किया जा सकता है।

अन्य रोजगार की बात करें तो इसके पश्चात प्रयोगशालाओं में यूनानी चिकित्सा पद्धति का शोधकर्ता और वैज्ञानिक बना जा सकता है।

इस BUMS Course के पश्चात भारत और भारत से बाहर विभिन्न प्रकार के पद प्राप्त किए जा सकते हैं। उनमें से कुछ प्रमुख पदों के नाम उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए हैं।

  • फार्मेसिस्ट
  • निजी प्रैक्टिस
  • चिकित्सा सहायक
  • स्पा निदेशक
  • हकीम
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ
  • चिकित्सक
  • सलाहकार
  • वैज्ञानिक

यह कुछ प्रमुख पदों के नाम से जो BUMS Course करने के पश्चात हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा भी और बहुत सारे पद भारत और भारत से बाहर विदेशों में इस डिग्री के पश्चात हासिल किए जा सकते हैं।

जॉब से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात इस जॉब्स में अर्जित होने वाली सैलरी के बारे में भी जानना आवश्यक है।

BUMS Salary in India | भारत में बीएएमएस की सैलरी कितनी होती है

यूनानी चिकित्सा पद्धति से स्नातक डिग्री करने के पश्चात भारत में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। इन रोजगार में कितना वेतन प्राप्त होता है, यह जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

BUMS Salary in India की बात की जाए, तो भारत में इस कोर्स के पश्चात विभिन्न प्रकार के पदों पर नौकरी प्राप्त की जा सकती है। जिन सबकी सैलरी अलग-अलग होती है।

औसत के हिसाब से एक व्यक्ति इस कोर्स के पश्चात शुरुआत में लगभग  ₹15000 से लेकर ₹20000 तक वेतन भारत में प्राप्त कर सकता है।

वही इस क्षेत्र में दो-तीन वर्ष का अनुभव होने पर यही सैलरी ₹25000 से लेकर ₹40000 तक बढ़ जाती है।

वहीं विदेशों में इस पद्धति से इलाज कराने में लोग रुचि ले रहे हैं। जिस वजह से इस कोर्स को करने वाले हकीम की मांग विदेशों में बढ़ रही है। जहां पर इसका वेतन ₹50000 से लेकर ₹90000 तक हासिल किया जा सकता है।

Scope of BUMS Degree | बीएएमएस कोर्स का स्कोप क्या है

यूनानी चिकित्सा पद्धति को प्राचीन काल की चिकित्सा पद्धति के नाम से जाना जाता है। इसका जन्म तो यूनान देश में हुआ था। लेकिन संपूर्ण एशियाई देशों में इस पद्धति का प्रभाव देखा जा सकता है।

भारत में और विदेशों में एलोपैथिक दवाइयों से लोग परेशान हो रहे हैं। और उनकी रूचि आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में बढ़ रही है।

भारत में हकीमी दवा खानों की संख्या का बढ़ना इस बात का संकेत है कि भारत के लोग इस चिकित्सा पद्धति में विश्वास दिखा रहे हैं।

आने वाले दिनों में इस हकीमी पद्धत में उन्नत होने की भरपूर संभावना है। ऐसे में इस चिकित्सा में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए उज्जवल भविष्य होने वाला है।

विदेशों में भी इस पद्धति को अपनाया जा रहा है। जहां पर इस चिकित्सा पद्धति की जानकारी रखने वाले हकीम की सख्त जरूरत है।

कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाले समय में इस चिकित्सा पद्धति की मांग में कोई कमी आने के आसार नहीं है। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कैरियर विकल्प के रूप में इस BUMS Course को अपनाया जा सकता है।

Top College for BUMS Course in India | बीएएमएस के लिए भारत के अच्छे कॉलेज

प्राचीन काल की इस पद्धति में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अच्छे कॉलेज का चुनाव करना अति आवश्यक है।

वैसे तो भारत में बहुत से ऐसे अच्छे कॉलेज हैं। जहां पर इस चिकित्सा पद्धति की उत्तम शिक्षा प्रदान की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ प्रमुख कॉलेजों के नाम दिए गए हैं जहां से इस कोर्स की उचित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

Top College for BUMS Course

  • Jamia Hamdard, New Delhi
  • CSJMU Kanpur – Chhatrapati Shahu ji Maharaj University
  • KUHS Thrissur – Kerala University of Health Sciences
  • NTRUHS Vijayawada – Dr NTR University of Health Sciences
  • AMU Aligarh – Aligarh Muslim University
  • DSRRAU Jodhpur – Dr Sarvepalli Radhakrishnan Rajasthan Ayurved University
  • AKU Patna – Aryabhatta Knowledge University
  • Mohammadia Tibbia College and Assayer Hospital, Malegaon
  • Uttarakhand Ayurved University, Dehradun
  • Eram Unani Medical College and Hospital, Lucknow

इन कॉलजो के अलावा भी और बहुत से कॉलेज हैं। जहां से BUMS Course की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

हमारा आर्टिकल BUMS Course Details in Hindi पर आधारित था। जिसमें आपने  बीयूएमएस क्या है, BUMS Syllabus, बी यू एम एस का फुल फॉर्म, BUMS Fees, बीयूएमएस के लिए भारत के अच्छे कॉलेज इत्यादि विषयों पर उचित जानकारी प्राप्त की।

अब BUMS Course Details पर आधारित हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। उम्मीद करते हैं, कि आपको उचित जानकारी प्राप्त हुई होगी।

फिर भी अगर कोई ऐसा सवाल है, जो रह गया हो। तो नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमारी टीम तक अपना सवाल जरूर पहुंचाएं।

हमारी टीम की कोशिश रहेगी कि आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी आप तक पहुंचाया जाए।

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसे हमारे द्वारा दी गई BUMS Course की जानकारी की जरूरत हो। तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को किसी भी माध्यम से जरूर पहुंचाएं।

Leave a Comment