बी.ए. (बैचलर ऑफ आर्ट्स) कैसे करें? BA Course Details in Hindi [2023]

अगर आप 12वीं के बाद बी ए कोर्स करना चाहते हैं| और BA Course details के बारे में जानना चाहते हैं| तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं| इस आर्टिकल में हम आगे आपको इस कोर्स के अंतर्गत आने वाली सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराने वाले हैं|

यहां पर आपको BA Course details में एडमिशन, फीस व इस कोर्स में लगने वाले समय के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है| इसके साथ ही इस कोर्स के विषयों के बारे में भी हमने सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है| भारत के टॉप कॉलेज जो इस कोर्स को करवाते हैं उनकी जानकारी भी इस आर्टिकल में दी गई है|

The Blog Includes

   B.A. करने के लिए योग्यता | Eligibility For BA course in Hindi

सबसे पहले बात करते हैं बीए कोर्स को ज्वाइन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए| जैसा कि आप जानते हैं बी ए कोर्स एक ग्रेजुएशन डिग्री है| हर ग्रेजुएशन डिग्री के लिए कम से कम 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जरूरी होती है |उसी प्रकार बी ए का कोर्स करने के लिए भी आपके पास 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जरूरी है|

आपकी 12वीं किसी भी विषय पर हो सकती है |12वीं के विषयों का इस कोर्स से कोई डायरेक्ट संबंध नहीं है | इसके अलावा कुछ कॉलेज 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% यह 60% की सीमा रखते हैं |कुछ कॉलेज इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी लेते हैं | जिनकी डिटेल्स हम आगे बताएंगे|

BA Full Form In Hindi | बीए फूल फॉर्म


     आगे बढ़ने से पहले आपको यह पता होना बहुत जरूरी है कि बीए एक शॉर्ट फॉर्म है
     बी.ए का फूल फॉर्म है “बैचलर ऑफ आर्ट्स” जोकि इंग्लिश नाम है, हिन्दी मे “कला स्नातक” कहते है. 

Short FormFull Form
BA फुल फॉर्म अंग्रेजी मेंBachelor of Arts
BA फुल फॉर्म हिंदी मेंकला स्नातक

बी ए कोर्स में लगने वाला समय | BA Course Duration in Hindi


इस कोर्स को आप 3 साल के अंदर कर सकते हैं| कुछ कॉलेज में यह 3 साल छे छे महीने के सेमेस्टर में बांटे जाते हैं| और वही कुछ कॉलेज इनको 3 सालाना सीजन में बांटते हैं| अगर सेमेस्टर की बात करें तो उसमें 6-6 महीने के 6 सेमेस्टर होते हैं| जिसमें आपको हर सेमेस्टर में अलग सिलेबस पर एग्जाम देना होता है| वही सालाना सीजन में आपका सिलेबस पूरे 1 साल का होता है| और साल के अंत में आपके एग्जाम होते हैं|

बी ए कोर्स करने का तरीका | Ways to do BA in hindi

       इस कोर्स को आप 3 तरीके से कर सकते हैं| अगर आपके पास पर्याप्त समय है| तो आप कॉलेज को रेगुलर ज्वाइन करके इसको कर सकते हैं| बहुत सारे कॉलेज आपको डिस्टेंस एजुकेशन की सुविधा भी देते हैं| इसमें आपको सिर्फ एग्जाम देने होते हैं| पढ़ाई आपको अपने आप या कोई कोचिंग सेंटर ज्वाइन करके करनी होती है|

         कुछ कॉलेज इस कोर्स को ऑनलाइन उपलब्ध भी कराते हैं| इसमें आपको ऑनलाइन क्लासेज भी मिलती है| आप पढ़ाई करके एग्जाम देकर उसको कंप्लीट कर सकते है|

बी ए कोर्स करने में आने वाला खर्चा | Fees of BA in Hindi

भारत में बी ए कोर्स सबसे सस्ता कोर्स माना जाता है| फिर भी कुछ नामी कॉलेज इसके लिए अच्छी खासी फीस लेते हैं| अगर एवरेज की बात करें तो 8,000 से लेकर 250000 तक इस कोर्स की फीस होती है|

        गवर्नमेंट कॉलेज की बात करें तो औसत फीस INR 6000 से 65000 प्रति वर्ष हो सकती है। वहीं प्राइवेट कॉलेजेस की बात करें तो 15000 से लेकर 45000 तक फीस होती है|

          वही डिस्टेंस एजुकेशन में जहां सिर्फ आपको पेपर ही देने होते हैं| और पढ़ाई स्वयं करनी होती है| वहां आप इस कोर्स को 4000 से 10000 के बीच में कर सकते हैं| वहीं अगर आप अलग से कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करते  हैं| तो इसका खर्चा और बढ़ जाता है|

           भारत में ऐसे बहुत से नामी कोचिंग इंस्टिट्यूट है| जो क्वालिटी एजुकेशन के साथ 30,500 से 55000 तक मोटी रकम फीस के रूप में लेते हैं| तो यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है| कि आप इस कोर्स को किस प्रकार से और कितने खर्चे में करना चाहते हैं|

बी ए कोर्स कितने प्रकार का होता है | Types of BA Course in Hindi


अगर बी ए कोर्स के भारत में प्रकार की बात की जाए| यह कोर्स मुख्य रूप से दो प्रकार का होता  है|
‌ बी ए प्रोग्राम
‌ बीए ऑनर्स

बी ए प्रोग्राम

बीए प्रोग्राम में आपको 4 विषय लेने होते हैं| जिसमें से दो मुख्य विषय होते हैं| जिसे आप को चुनना होता है| उदाहरण के तौर पर इतिहास और राजनीतिक विज्ञान| तीसरा विषय किसी एक भाषा का होता है| यह भी आपने चुनना होता है|

            चौथा विषय आपके पास दो ऑप्शन होते हैं| साधारण इंग्लिश और पर्यावरण विज्ञान| यह विषय आपको बारी बारी से दोनों पढ़ने पड़ते हैं| अगर पहली बार आपने साधारण इंग्लिश को चुना है| तो पहले सेमेस्टर के बाद आपको पर्यावरण विज्ञान विषय पढ़ना होगा|

बीए ऑनर्स

बीए ऑनर्स में आप किसी एक विषय पर बहुत ही गहराई में पढ़ाई करते है| इसमें भी आपके पास चार ही विषय होते हैं| लेकिन इसमें विषयों को चुनने की प्रक्रिया कुछ अलग होती है| पहले दो विषय वह होते हैं| जिसे आपने गहराई से पढ़ने का विचार किया है| जैसे अगर आपने इतिहास विषय चुना है| जिस पर आप बीए ऑनर्स करना चाहते हैं| तो आप के पहले दो विषय होंगे इतिहास 1 और इतिहास 2|

           तीसरा विषय मुख्य विषय से अलग चुनना होगा| जिस पर आप साधारण पढ़ाई करेंगे| और चौथा विषय बिल्कुल बीए प्रोग्राम की तरह ही होगा|

बी ए कोर्स में कौन-कौन से विषय होते हैं | Subjects list of BA  Course in Hindi

इस कोर्स में हमारे बारहवीं कक्षा के कुछ विषय होते हैं| उसके अलावा हमें कुछ और विषय चुनने होते हैं| हम किसी भी विषय को चुनकर उस पर यह कोर्स पूर्ण कर सकते हैं| हम जो भी विषय चुनते हैं| उसी विषय के ऊपर हमें विस्तार में पढ़ाया जाता है| सभी विषयों की जानकारी हम आगे दे रहे हैं|


अर्थशास्त्र (Economics)

समाजशास्त्र (sociology)

राजनीति विज्ञान (Political Science)

हिंदी साहित्य ( Hindi Literature)

अंग्रेजी साहित्य (English Literature)

इतिहास (History)

फिलॉसफी(दर्शन) (Philosophy)

साइकोलॉजी(मनोविज्ञान) (Psychology)

पर्यावरण अध्ययन (Environmental studies)

 जियोग्राफी(भूगोल) (Geography)

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन(लोक प्रशासन) (Public administration)

संस्कृत (Sanskrit)

सामान्य हिंदी(हिंदी जनरल) (Hindi General)

सामान्य अंग्रेजी (English General)

एलिमेंट्री कंप्यूटर (Elementary Computer)

गृह विज्ञान (Home science)

Fine Arts and Painting Journalism

Mass Communication

B.A. करने के बाद कौन सा कोर्स कर सकते हैं | Courses after BA in Hindi

इस कोर्स की शुरुआत करने से पहले का यह जानना जरूरी है| कि इस कोर्स के बाद आप भविष्य में और कौन-कौन से कोर्स चुन सकते हैं|

इस कोर्स के बाद आप बहुत सारी मास्टर्स डिग्री और डिप्लोमा कर सकते हैं| जिनकी लिस्ट हमने नीचे दी हुई है|

1. Master of Arts (M.A)


B.a. करने के बाद सबसे पहले जो दिमाग में कोर्स आता है| वह m.a. है| जैसे बीकॉम करने के बाद एमकॉम करते हैं| उसी प्रकार एम ए का कोर्स होता है| इस कोर्स में बीए वाले ही विषयों को और विस्तार में पढ़ाया जाता है|

2. Master of Business Administration (MBA)


  B.a. करने के बाद आप एमबीए भी कर सकते हैं| वैसे  अगर आप एमबीए करना चाहते हैं| तो आपको बीए की जगह पर बी बी ए का कोर्स करना चाहिए| लेकिन ऐसा नहीं है कि आप बी ए कोर्स करने के बाद एमबीए नहीं कर सकते| एमबीए टॉप कोर्स माना जाता है| जिसे करने के बाद आप मोटी रकम वाली नौकरी पा सकते हैं|

3. Bachelor of Education (B.Ed)


  अगर आप एक अध्यापक बनना चाहते हैं| तो आप b.a. करने के बाद B.Ed का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं|

4. Bachelor of Laws (LLB)


  अगर आप वकालत में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं| तो आप इस कोर्स के बाद एलएलबी ज्वाइन कर वकील की डिग्री हासिल कर सकते हैं|

5. Master of Journalism and Mass Communication (MJMC)


अगर आपकी रूचि मीडिया और पत्रकारिता में हैं| तब आप एमजीएमसी का कोर्स ज्वाइन करके पत्रकार बन सकते हैं|

6. Fashion Designing Course


इस कोर्स के बाद आप अगर फैशन की दुनिया में रुचि रखते हैं| तो आप फैशन डिजाइनिंग के कोर्स भी कर सकते हैं| आजकल बाजार में फैशन डिजाइनर की बहुत मांग है|

7. Interior Designing Course


बी ए कोर्स को कंप्लीट करने के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अपना भविष्य बना सकते हैं|

8. Graphic Designing Course

ग्राफिक डिजाइनर की आज कल हर क्षेत्र में मांग है| हर एक व्यवसाय में ग्राफिक डिजाइनर की जरूरत होती है| इस कोर्स को करने के बाद आप ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स चुन सकते हैं|

      जिसमें आपको फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, लोगो बनाना, पोस्टर बनाना, पंपलेट तैयार करना आदि सिखाया जाता है|

9. Web and App development course


अगर आप इंटरनेट की दुनिया में रुचि रखते हैं| तो आप इस कोर्स के बाद वेबसाइट डेवलपमेंट या मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट कोर्स को चुन सकते हैं|
   जिसमें आपको वेबसाइट बनाना और मोबाइल एप्लीकेशन बनाना सिखाया जाता है|

10. Hotel Management


   B.a. करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स काफी महत्व रखता है| बहुत से लोग बीए के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स को ज्वाइन करते हैं| इस कोर्स में एक अच्छी सैलरी वाली जॉब की संभावना अधिक होती है|

इनके अलावा भी बहुत से कोर्स होते हैं| जो आप BA course कंप्लीट करने के बाद में कर सकते हैं| कुछ और कोर्स के नाम नीचे दिए हुए हैं जो आप कर सकते हैं|
. Master of Fine arts (MFA)

PG Diploma in Digital Marketing

PG Diploma in Management (PGDM)

PG Diploma in Computer Applications (PGDCA)

PG Diploma in Business Analytics (PGDBA)

बी ए कोर्स की टॉप पुस्तके कौन सी है | Top Books for BA Course

अगर आप इस कोर्स की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में बात करें| तो सबसे पहले यह इस बात पर निर्भर करता है| कि आपने कौन-कौन से मुख्य विषय चुने हैं| नीचे हम आपके लिए कुछ मुख्य विषयों पर उनकी भारत में पाई जाने वाली सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची दे रहे हैं| जो आपके लिए मददगार साबित होगी|

  • ‌Majumdar, Ray: An Advanced History of India.
  • Chaudhary & Datta :
  • ‌Tripathi, R.S.: Ancient India.
  • ‌Basham, A: The Wonder That was India, London 1954
  • ‌Ray Chaudhary, H.C.: Political History of Ancient India,
  • Calcutta, 1963.
  • ‌Sastri. K.A.N: The age of the Nandas and Mauryans
  • (In English and Hindi)
  • ‌Dr. I.A. Khan: Environmental Law.
  • ‌Upendra Baxi: Environmental Protection Act : An Agenda for
  • Implemention.
  • ‌S.K. Shukla : Compendrum on Environmental Pollutions Laws,1985.
  • ‌Rajaraman, V.: Fundamentals of Computers (3rd ed.), Prentice Hall of India, New Delhi.
  • ‌Sanders, D. H.: Computers Today, Me Gra w Hill, 1988.
  • ‌Trainer, T.et.al: Computer (4th ed.) Me Graw Hill, 1994.
  • ‌Chhangani, M.S.: Computer: Insight and Applications, Alka Publications, Ajmer
  • ‌Sharma, M.P.: Public Administration Theory and Practice
  • ‌White: Introduction to the study of Public Administration
  • ‌Willoughby: Principles of Public Administration

बी ए कोर्स के लिए भारत में टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं | Top College list for BA in India in Hindi


इस BA Course details में यह जानना अति जरूरी है| कि भारत में ऐसे कौन से कॉलेज हैं| जहां यह कोर्स कराया जाता है| हम यहां पर आपको कुछ चुनिंदा कॉलेज की सूची देने जा रहे हैं| यह कॉलेज भारत में बी ए कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं|

BA Course details in hindi
BA Course details

‌Hindu College


       यह कॉलेज बी ए कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| यह कॉलेज नई दिल्ली में स्थापित है| इसकी सालाना फीस लगभग 17500 है| इस कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है|

‌Loyola College


     यह कॉलेज चेन्नई में है| इस कॉलेज की स्थापना 1925 में हुई थी| इस कॉलेज को मद्रास यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस की सालाना फीस लगभग 14000 के आसपास है|

‌Lady Shri Ram College For Women


       जैसा कि नाम से ही पता लगता है| यह एक कन्या कॉलेज है| किस कॉलेज की स्थापना 1956 में हुई थी| यह कॉलेज भी दिल्ली में है| और दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इसकी सालाना फीस लगभग 16000 के आसपास हैं|

‌Christ University


       भारत में बी ए कोर्स के लिए इस इस यूनिवर्सिटी को सबसे महंगी यूनिवर्सिटी माना जाता है| यह बेंगलुरु में स्थित है| इसकी स्थापना 1969 में हुई थी| इसे कैथोलिक से मान्यता प्राप्त है| इसकी सालाना फीस लगभग 50,000 होती है|

‌Miranda House


      यह यह भी दिल्ली में ही स्थित है| और दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इसकी स्थापना 1948 में हुई थी| इसकी सालाना फीस लगभग 14000 के आसपास है|

Hansraj College


   हंसराज कॉलेज भी दिल्ली में ही स्थित है| और दिल्ली यूनिवर्सिटी से इसे भी मान्यता प्राप्त है| अगर बात करें इसकी स्थापना की तो यह 1948 में स्थापित हुआ था| इसकी सालाना फीस 19000 के आसपास है|

‌Shri Ram College Of Commerce


   जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है| यह कॉलेज कॉमर्स के लिए स्पेशल है| लेकिन यह बी ए कोर्स के लिए भी महत्वपूर्ण कॉलेज माना जाता है| यह दिल्ली में स्थित है| जिसकी स्थापना 1926 में हुई थी| इसे भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इसकी सालाना फीस लगभग 30,000 है|

‌Ramjas College


      यह कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कॉलेज है| और दिल्ली में ही स्थित है इसकी स्थापना 1917 में हुई थी| इसकी सालाना फीस लगभग 10000 के आसपास है|

‌Madras Christian College


      यह कॉलेज भी बी ए कोर्स के लिए सबसे प्राचीन कॉलेज माना जाता है| यह चेन्नई में स्थित है और मद्रास यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की स्थापना 1837 में हुई थी| इसकी पूरे कोर्स की फीस की अगर बात करें तो लगभग 55000 से 60000 के बीच होती है|

‌St. Xavier’s College


      यह कॉलेज b.a. के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से सबसे कम फीस वाला कॉलेज माना जाता है| इसकी सालाना फीस लगभग 5000 होती है| यह कॉलेज मुंबई में स्थित है| और मुंबई यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की स्थापना 18 सो 69 में हुई थी|

भारत में टॉप यूनिवर्सिटी जो बी ए कोर्स के लिए डिस्टेंस एजुकेशन देती है | Top University in India for BA Course in Hindi


अगर आप बीए करना चाहते हैं| लेकिन आपके पास पर्याप्त समय नहीं है कि आप कॉलेज जा पाए| आप कोई जॉब करते हैं| उसके साथ बी ए कोर्स करना चाहते हैं|

अगर आप किसी गवर्मेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं| और साथ में बी ए कोर्स करना चाहते हैं| तो हम आपके लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज बता रहे हैं| जो आपको बी ए कोर्स के लिए डिस्टेंस एजुकेशन सुविधा प्रदान करती है|


‌ इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU)
‌ सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी (Sikkim Manipal University)
‌ पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University)
‌ यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास (University of Madras)
‌ पुणे यूनिवर्सिटी ( University of Pune)
‌ दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University)
‌ आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस एजुकेशन (Acharya Nagarjuna University Centre for Distance Education)
‌ मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी (Madurai Kamraj University)
‌ कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (Karnataka State Open University)
‌ तमिल नाडु ओपन यूनिवर्सिटी (Tamil Nadu Open University)

  

बीए के बाद कौन-कौन से रोजगार या नौकरियां | Carrer Options after BA in Hindi

जब आप इस कोर्स को कर रहे होते हैं| तो आपके मन में दो ही सवाल होते हैं| या तो आप किस को उसके बाद आगे की पढ़ाई के बारे में सोच रहे होते हैं|  After BA Course details जो हम ऊपर बता चुके हैं|

      दूसरा सवाल आपके मन में यह होता है| इस कोर्स को करने के बाद हमें किस प्रकार का रोजगार मिल सकता है| वह कौन-कौन सी नौकरियां हैं| जो हमें इस कोर्स को करने के बाद में मिल सकती है|

          ऐसी कौन सी कंपनियां है| जो आपको नौकरियां दे सकती हैं| ऐसी कौन सी सरकारी नौकरियां हैं| जिन की तैयारी हम इस कोर्स के बाद भी कर सकते हैं| इन सब की सूची हम नीचे दे रहे हैं|

लेखक ( Writer)


       अगर आपने इस कोर्स को किसी साहित्य भाषा के साथ किया है| और आपकी रुचि लिखने में है| तो आप एक लेखक बन सकते हैं| किसी समाचार पत्र में  लेखक के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं|

आप स्वयं अपनी कोई पुस्तक भी लिख सकते हैं| आप एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए कॉपीराइटर के तौर पर भी कार्य कर सकते हैं| इसमें औसतन सैलरी 6 से 7 लाख प्रतिवर्ष होती है| यह आपके अनुभव के साथ साथ बढ़ती भी रहती है|

‌Human Resources


      अगर आपने बी ए का कोर्स साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) विषय के साथ किया है| तो यह जॉब आपके लिए एक अच्छी जॉब है|

इस जॉब में आपको कंपनी और वर्कर्स के बीच रहना होता है| आप को कंपनी के लिए योग्य लोगों को भर्ती करना होता है| जिससे कंपनी के कार्य कम से कम खर्चे में और आसानी के साथ किए जा सके|

शुरुआत में इसकी सैलरी लगभग 500000 प्रतिवर्ष होती है| बाद में आपके अनुभव के साथ इस में वृद्धि होती रहती है|

‌Survey Researcher


      बी ए कोर्स को सोशियोलॉजी के साथ करने वालों के लिए यह जॉब सर्वश्रेष्ठ है| आजकल हर इंडस्ट्री में सर्वे की जरूरत होती है| फिल्म इंडस्ट्री शिक्षण संस्थान राजनीतिक दल और उद्योग संस्थान समय-समय पर सर्वे करवाते रहते हैं| इसमें शुरुआती सैलरी 300000 वर्ष होती है|

‌Lecturer


      अगर आप किसी विषय पर अध्यापक बनना चाहते हैं| तो आपको अपने चुने हुए विषय के ऊपर मास्टर डिग्री या B.Ed करनी होती है| उसके बाद UGC-NET टेस्ट पास करना होता है| इस टेस्ट में अप्लाई करने के लिए मास्टर डिग्री में 55% अंक होने जरूरी है|

इसके बाद आप लेक्चरर बन सकते हैं| या आप पीएचडी कर सकते हैं| पीएचडी करने के बाद आप किसी भी कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते हैं| जिसकी प्रतिमाह की सैलरी 90000 से लेकर 140000 तक होती है|

‌Counsellor


     बीए साइकोलॉजी के विद्यार्थी के लिए यह जॉब भी एक अच्छी जॉब है| इसमें आपको गाइडेंस देनी होती है| यह गाइडेंस बच्चों के लिए कैरियर ऑप्शन की हो सकती है| या किसी व्यवसाय के लिए भविष्य की प्लानिंग के लिए हो सकती है|

इसमें जैसे जैसे आप का एक्सपीरियंस बढ़ता जाता है| आपकी सैलरी भी बढ़ती रहती है| इसमें आप पांच से सात लाख प्रतिवर्ष कमा सकते हैं|

‌Historian ( इतिहासकार)


      बी ए कोर्स में इतिहास विषय पर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए इतिहासकार का रोजगार सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| इसमें आपको पुरातन और दुर्लभ वस्तुओं को संभालने का कार्य मिल सकता है|

वर्षों पुरानी लुप्त हुई तो वस्तुओं को खोजने का कार्य भी आप कर सकते हैं| आप इन वस्तुओं पर एक अलग किताब भी लिख सकते हैं| अगर इस जॉब की बात करें| तो इसमें आपको 1100000 प्रतिवर्ष सैलरी मिल सकती है|

‌Artist (कलाकार)


      B.a. फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए एक कलाकार बनना एक अच्छा रोजगार है| इसमें आप अपने हुनर के अनुसार अच्छी अच्छी पेंटिंग बना सकते हैं|

‌Social Workers ( समाजसेवी)


     आप सोच रहे होंगे किस समाज से भी बनना कैसे कोई रोजगार हो सकता है| लेकिन देश की बड़ी बड़ी एनजीओ में प्रबंधन के लिए शिक्षित लोगों की आवश्यकता होती है|

अगर आपने बीए Humanities विषय से कर रखी है| तो यह रोजगार आप प्राप्त कर सकते हैं| इसमें सैलरी बाकी रोजगार से कम होती है| इसमें 20000 प्रतिमाह सैलरी होती है|

‌Government Officers ( सरकारी अधिकारी)


       B.a. करने के बाद आप  UPSC-CSE  की तैयारी कर सकते हैं| जिसमें आपको आईएएस और आईपीएस जैसी सरकारी नौकरी मिलती है| वैसे तो आपके बीए में कोई भी विषय हो तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं|

लेकिन अगर आपने पॉलिटिकल साइंस ( राजनीतिक विज्ञान)  विषय लिए हो तो उत्तम माने जाते हैं| इसमें आपको सबसे अच्छी सैलरी मिलती है| जोकि डेढ़ लाख से शुरू होकर 3:30 लाख प्रतिमाह होती है|

‌Probationary Officer (PO)


      वैसे तो ज्यादातर बैंक इस जॉब के लिए बीकॉम के विद्यार्थियों को चुनना चाहती है| लेकिन b.a. के विद्यार्थी भी इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं| इस जॉब में आपको बैंक में ग्राहक के वित्तीय लेखा जोखा रखना होता है|

आपके बीए में न्यूनतम 60% मार्क्स होने चाहिए| तब आप एसबीआई और आईबीपीएस में पीओ की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं| इसमें 55000 सैलरी प्रतिमाह होती है|

कौन-कौन सी कंपनियां बीए के बाद जॉब देती हैं | Top Company list  who offer Jobs after BA Course


भारत में ऐसी बहुत सी कंपनियां है| जो b.a. विद्यार्थी को रोजगार प्रदान करती हैं| अगर आपने बीए कोर्स पूरा कर रखा है| तो आप अपने विषय के अनुसार इन नौकरियों में से कोई एक ज्वाइन कर सकते हैं|

नौकरियों की बात करें तो जैसे हम ऊपर चर्चा कर चुके हैं| आप लेखक, इतिहासकार, ह्यूमन रिसोर्स, सर्वे रिसर्चर, काउंसलर, समाजसेवी, पत्रकार आदि नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं| कंपनियों की सूची हमने नीचे दे रखी है| जो इस प्रकार की नौकरियां प्रदान करती हैं|


‌Accenture
‌Tata Consultancy Services (TCS)
‌HCL Technologies
‌Genpact
‌HDFC Bank
‌Cognizant
‌Deloitte
‌SBI Bank
‌Axis Bank


ऐसी और भी बहुत सी कंपनियां है| जो बीए स्नातक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं|

यह हमारा आर्टिकल BA Course detials के ऊपर था| जिसमें हमने पूरी कोशिश के साथ इस कोर्स की हर पहलू के बारे में बात की| फिर भी अगर आपके मन में कोई दुविधा रह गई है| तो हम नीचे कुछ FAQ दे रहे हैं| आप उन्हें पढ़कर अपनी समस्या दूर कर सकते हैं|

FAQ को पढ़ने के बाद भी अगर BA Course Details के बारे में आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है| तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न हमें जरूर भेजें| हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करके आपको रिप्लाई करेंगे|

अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी है| तो अपने जानने वालों जिन्हें BA Course Details की जरूरत है| उनके साथ हमारे इस आर्टिकल को साझा जरूर करें|

FAQ

b.a. करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

B.A. के लिए आपका 12 वीं पास होना जरूरी है| कुछ कॉलेज में मेरिट के अनुसार एडमिशन होता है| और कुछ कॉलेज में एंट्रेंस टेस्ट होता है|

क्या b.a. करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

जी हां! बीए के बाद आप यूपीएससी के लिए अप्लाई कर सकते हैं| जिसमें आप आईपीएस आईएएस बन सकते हैं| आप रेलवे के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं|

क्या बीए डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से किया जा सकता है?

जी हां! बिल्कुल किया जा सकता है| भारत में ऐसी बहुत सी यूनिवर्सिटी है| जो डिस्टेंस एजुकेशन की सुविधा प्रदान करती हैं|

क्या बी ए का कोर्स पार्ट टाइम में कर सकते हैं?

जी हां! आप कर सकते हैं| आप डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से कर सकते हैं| जिसमें आपको सिर्फ एग्जाम ही देने होते हैं|

बीए कितने प्रकार की होती है?

बीए सिर्फ दो प्रकार की होती है|बी ए प्रोग्राम बीए ऑनर्स

बीए ऑनर्स में कितने विषय होते हैं?

चार विषय होते हैं| आपके मुख्य विषय के दो विषय बन जाते हैं| तीसरा विषय आपको ही चुनता होता है| जो आपके मुख्य विषय से अलग होता है| और चौथा विषय EVS और इंग्लिश में से कोई एक होता है|

बी ए कोर्स कितने साल का होता है?

यह कोर्स 3 साल का होता है| जिसे कुछ कॉलेज 3 सालाना और कुछ कॉलेज 6 महीने के छे सेमेस्टर में बांटते हैं|

B.a. के विद्यार्थी बैंक पीओ के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

जी हां! कर सकते हैं बेशर्त उनके बीए में 60% से अधिक अंक होने चाहिए|

क्या 12वीं (PCM) के बाद b.a. कर सकते हैं?

बिल्कुल कर सकते हैं| B.A. के लिए आपके 12वीं के विषय मायने नहीं रखते हैं| आपने किसी भी विषय से 12वीं की हो| आप बी ए कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं|

डिस्टेंस एजुकेशन का क्या मतलब होता है?

डिस्टेंस एजुकेशन पढ़ाई करने की वह विधि है| जिसमें आपको रेगुलर कॉलेज नहीं जाना पड़ता है| आप एडमिशन करवाने के बाद अपने आप घर बैठ कर पढ़ सकते हैं| आपको सिर्फ परीक्षा देने के लिए कॉलेज या उनके द्वारा बताए गए सेंटर पर जाना होता है|

कुल कितने विषय हैं जिन पर हम b.a. कर सकते हैं?

अगर कुल विषयों की बात करें 100+ विषयों पर बी ए का कोर्स किया जा सकता है|

बी ए कोर्स के लिए एडमिशन कैसे होता है?

ज्यादातर कॉलेज में मेरिट के अनुसार एडमिशन होता है| कुछ कॉलेज इसके लिए इंट्रेंस टेस्ट भी लेते हैं|

BA की पढ़ाई में क्या क्या आता है?

BA की पढाई में लगभग 5 बिषयों को पढ़ना पड़ता है। जैसे इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिंदी और इंग्लिश इत्यादि। और अगर कोई बिद्यार्थी BA Hons. कर रहा है तब उसे इनमें से किसी एक बिषय को चुनकर आगे पढाई कर सकता है।

Leave a Comment