MDS Course Details in Hindi [2022] | एमडीएस क्या है,

MDS Full Form, MDS University, MDS Doctor, what is mds course, MDS Course Details in Hindi,

आज के समय में हर विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सजग है। वह बेहतर शिक्षा के लिए अच्छे से अच्छा कोर्स करना चाहता है। चिकित्सा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें विद्यार्थी काफी संख्या में रुचि ले रहे हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में अनेकों प्रकार के कोर्स होते हैं। जिनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के डॉक्टर बना जा सकता है। जिसमें एमबीबीएस, बी एच एम एस, बीएएमएस, बीडीएस, एमडीएस, जीएनएम नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, ओटी टेक्निशियन जैसे अनेकों कोर्स होते हैं। इन्हीं में से एक कोर्स का नाम एमडीएस है।

एमडीएस एक मास्टर डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में दातों मसूड़ों और जबड़े से संबंधित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। इस कोर्स को बीडीएस डिग्री हासिल करने के पश्चात किया जा सकता है। इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है।

हमारा यह आर्टिकल MDS Course Details in Hindi पर आधारित होने वाला है। जिसमें एमडीएस कोर्स की जानकारी से संबंधित हर महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई है।

जो भी विद्यार्थी दांतो के डॉक्टर बनने में रुचि रखते हैं। और बीडीएस कोर्स करने के पश्चात महारत हासिल करने के लिए एमडीएस कोर्स करना चाहते हैं। उनके लिए इस कोर्स में प्रवेश लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना आवश्यक है। जो कि नीचे दी गई है।

  • एमडीएस क्या है
  • एम डी एस का फुल फॉर्म क्या है
  • एमडीएस कितने साल का कोर्स है
  • एमडीएस कोर्स फीस क्या है
  • एमडीएस करने की योग्यता क्या है
  • एमडीएस करने के फायदे क्या हैं
  • एमडीएस की सैलरी कितनी होती है
  • एमडीएस के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं

सभी महत्वपूर्ण बातों को हमारे इस एमडीएस कोर्स की जानकारी से संबंधित आर्टिकल में विस्तार पूर्वक वर्णित किया गया है।

हमारे पाठकों को इस कोर्स की जानकारी को समझने में आसानी हो, इसलिए इस आर्टिकल में हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा का मिश्रित प्रयोग किया गया है।

अब आर्टिकल में आगे बढ़ते हुए एमडीएस क्या है यह जानने से पहले एम डी एस का फुल फॉर्म जानना आवश्यक है। आइए सबसे पहले एमडीएस फुल फॉर्म से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

MDS Full Form in Hindi | एम डी एस का फुल फॉर्म क्या है

एमडीएस का फुल फॉर्म Master of Dental Surgery होता है। इस फुल फॉर्म को हिंदी में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी उच्चारित किया जाता है। Master of Dental Surgery में प्रयोग किए गए शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं।

MDS Full Form in Hindi: हिंदी भाषा में एमडीएस का फुल फॉर्म दंत शल्य चिकित्सा में स्नातकोत्तर होता है। इसका मतलब दांतो की चिकित्सा में मास्टर डिग्री होता है। इसे दातों की शिक्षा में पोस्ट ग्रेजुएशन भी कहा जाता है।

एमडीएस फुल फॉर्म से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अब आगे आर्टिकल में एमडीएस क्या होता है इससे संबंधित जानकारी दी गई है।

What is MDS Course Details in Hindi | एमडीएस क्या है

एमडीएस एक स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में दातों की चिकित्सा से संबंधित उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त की जाती है। इस कोर्स को दांतो की चिकित्सा में बीडीएस डिग्री हासिल करने के पश्चात किया जा सकता है। यह कोर्स 2 वर्ष की अवधि का होता है।

जो विद्यार्थी दातों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहते हैं। वह इस कोर्स को BDS Course करने के पश्चात दंत शल्य चिकित्सा में महारत हासिल करने के लिए कर सकते हैं।

इस कोर्स में दातों, मसूड़ों और जबड़ो से संबंधित रोगों और उनके उपचार की शिक्षा प्राप्त की जाती है। इसमें शल्य चिकित्सा शिक्षा भी होती है। जिसमें दातों के ऑपरेशन से संबंधित उचित शिक्षा प्रदान की जाती है।

इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात आप दातों के विशेषज्ञ बन जाते हैं। जिसका फल स्वरुप आप स्वयं अपना निजी क्लीनिक या हॉस्पिटल चला सकते हैं।

इस कोर्स के पश्चात रोजगार के रूप में सरकारी तथा निजी अस्पतालों में डेंटिस्ट स्पेशलिस्ट के तौर पर पद प्राप्त किया जा सकता है।

दातों का स्पेशलिस्ट डॉक्टर होने के कारण आय के रूप में एक अच्छी सैलरी अर्जित होती है। यह भी एक वजह है जो विद्यार्थियों को इस कोर्स की ओर आकर्षित करती है।

हर एक हॉस्पिटल में कम से कम एक MDS Doctor होना आवश्यक होता है। जो अन्य बीडीएस डॉक्टरों को गाइड करता है। साथ ही डेंटिस्ट स्पेशलिस्ट होने के कारण उचित उपचार करने में सक्षम होता है।

यह तो MDS kya hota hai इससे संबंधित जानकारी थी। अब आगे एमडीएस करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए। इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करना भी आवश्यक है।

Eligibility for MDS Course Details in Hindi | एमडीएस कोर्स कौन कर सकता है

एमडीएस कोर्स की इस मास्टर डिग्री में प्रवेश लेने के लिए हर कॉलेज में विभिन्न प्रकार की योग्यता की आवश्यकता होती है। जिसमें स्नातक डिग्री में न्यूनतम अंक सीमा से लेकर न्यूनतम आयु सीमा शामिल होती है।

एमडीएस कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने हेतु जो मुख्य नियम और शर्ते होती है। उनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीडीएस डिग्री ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • बीडीएस डिग्री में विद्यार्थी के कम से कम 50% अंक होने आवश्यक हैं। कुछ कॉलेज में यह सीमा इससे कम भी हो सकती है।
  • विद्यार्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी आवश्यक है। 21 वर्ष से कम आयु वाले विद्यार्थी इस कोर्स में प्रवेश नहीं प्राप्त कर सकते हैं।
  • अधिकतर सरकारी कॉलेज और प्रतिष्ठित कॉलेज इस कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। जिसे पास करने के पश्चात इस कोर्स में प्रवेश मिलता है।
  • अन्य कॉलेज BDS Course में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करते हैं। उस लिस्ट के अनुसार कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।


ऊपर बताए गए सभी नियम और शर्तों को जो भी विद्यार्थी पूरा कर लेता है। उसे Master of Dental Surgery मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश प्राप्त हो जाता है।

MDS Course Duration in Hindi | एमडीएस कितने साल का कोर्स है

एमडीएस कोर्स की कुल अवधि 2 वर्ष की होती है। इन 2 वर्षों के पाठ्यक्रम को 6 महीने के 4 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक सेमेस्टर के बाद परीक्षा भी आयोजित की जाती है।

जो भी विद्यार्थी इस मास्टर डिग्री कोर्स में रुचि रखते हैं। उनके लिए समय की कीमत को ध्यान में रखते हुए यह जानना आवश्यक होता है कि एमडीएस कितने साल का कोर्स है।

विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि यह कोर्स वैसे तो सिर्फ 2 वर्ष का होता है। लेकिन इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कई प्रतिष्ठित कॉलेज जिसमें ज्यादातर सरकारी कॉलेज होते हैं वह प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।

उस प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में तथा परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने में लगभग 2 से 3 माह का समय लग जाता है।

इस प्रकार अगर 2 वर्षीय पाठ्यक्रम और प्रवेश परीक्षा में लगने वाले इस समय को जोड़ लिया जाए तो इस कोर्स को 2 वर्ष से लेकर 2.5 वर्ष के अंदर आसानी से किया जा सकता है।

समय को ध्यान में रखते हुए अधिकतर विद्यार्थी बिना प्रवेश परीक्षा वाले कॉलेज से यह डिग्री सिर्फ दो वर्ष में हासिल कर लेते हैं।

लेकिन जो विद्यार्थी सरकारी कॉलेज या अन्य प्रतिष्ठित कॉलेज से इस डिग्री को चाहते हैं। वे विद्यार्थी बीडीएस फोर्स की शिक्षा के दौरान ही इसकी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर लेते हैं।

इस प्रकार वे विद्यार्थी भी सिर्फ 2 वर्ष के अंदर ही इस मास्टर डिग्री को हासिल कर लेते हैं।

MDS Course Duration की जानकारी के पश्चात अब आगे एमडीएस कोर्स फीस से संबंधित जानकारी दी गई है।

MDS Course Fees in Hindi | एमडीएस की फीस कितनी होती है

एमडीएस कोर्स फीस पूरी तरह से कॉलेज के पाठ्यक्रम फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती है। भारत में इस कोर्स को विभिन्न प्रकार की विषय विशेषज्ञता के साथ भी किया जा सकता है।

हर एक विषय विशेषज्ञता का अलग होता है। जिस कारण MDS Course Fees भी अलग अलग होती है। इसलिए फीस का कोई एक आंकड़ा बता पाना आसान नहीं है।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए सभी कॉलेजों के द्वारा ली जाने वाली फीस की औसत निकाल कर अनुमान लगाया जा सकता है।

एमडीएस कोर्स फीस लगभग  ₹100000 से लेकर  ₹2500000 रुपए तक होती है। जबकि कई सरकारी कॉलेजों में एमडीएस कोर्स फीस लगभग ₹10000 से भी कम होती है। वहीं कई प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में इस कोर्स की फीस ₹3000000 से भी अधिक होती है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे कुछ कॉलेजों के नाम और उनके द्वारा ली जाने वाली एमडीएस कोर्स फीस का विवरण दिया गया है।

AIIMS Bhubaneswar – All India Institute of Medical Sciences₹5,731
NTRUHS Vijayawada – Dr NTR University of Health Sciences₹70,500
ACDS Secunderabad – Army College of Dental Sciences₹16,20,000
AIIMS Jodhpur – All India Institute of Medical Sciences₹5,731
Nair Hospital Dental College, Mumbai₹2,30,100
AIIMS Rishikesh – All India Institute of Medical Sciences₹5,011
KGMU Lucknow – King George’s Medical University₹1,67,300
KIMS Karad – Krishna Institute of Medical Sciences₹33,50,000
UPUMS Saifai – Uttar Pradesh University of Medical Sciences ₹1,02,000
SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur₹42,00,000

ऊपर दिए गए फीस के आंकड़े और कॉलेज के वर्तमान फीस में अंतर हो सकता है। इसलिए विद्यार्थी से अनुरोध है, कि किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले फीस से संबंधित जानकारी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट या कॉलेज पहुंचकर अवश्य प्राप्त कर लें।

इस आर्टिकल MDS Course Details in Hindi में अब आगे एमडीएस कोर्स की विषय विशेषज्ञ के बारे में जानकारी दी गई है।

MDS Course Specialization | एमडीएस कोर्स कितने प्रकार का होता है

दंत चिकित्सा एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। इसकी शिक्षा को विभिन्न प्रकार के विभागों में बांटा जाता है। MDS Course में दंत चिकित्सा की शिक्षा को अनेकों प्रकार के विषय विशेषज्ञता के साथ किया जा सकता है।

विद्यार्थियों की जानकारी के लिए एमडीएस कोर्स की प्रमुख विषय विशेषज्ञता की सूची नीचे दी गई है।

  • MDS Community Dentistry
  • MDS Orthodontics and Dentofacial Orthopedics
  • MDS Oral Surgery
  • MDS Periodontics
  • MDS Oral and Maxillofacial Surgery
  • MDS Conservative Dentistry and Endodontics
  • MDS Orthodontics
  • MDS Prosthodontics and Crown and Bridge
  • MDS Pedodontics and Preventive Dentistry
  • MDS Conservative Dentistry
  • MDS Oral Medicine and Radiology
  • MDS Oral Pathology and Microbiology
  • MDS Prosthodontics

इनके अलावा और भी कई विषय विशेषज्ञता होती है। जिनमें दंत शल्य चिकित्सा की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

MDS Syllabus in Hindi | एमडीएस सिलेबस क्या होता है

एम डी एस का सिलेबस दंत शल्य चिकित्सा पर आधारित होता है। इसके पाठ्यक्रम में सभी विषय दांतों के रोग और उनके उपचार से संबंधित होते हैं।

MDS Course के अंतर्गत आने वाले सभी विषय विशेषज्ञता का पाठ्यक्रम एक दूसरे से भिन्न होता है।

अधिक जानकारी के लिए एमडीएस के पाठ्यक्रम के अंतर्गत आने वाले प्रमुख विषयों के नाम नीचे दिए गए हैं। प्रत्येक विषय विशेषज्ञता में इन विषयों के अलावा कुछ अन्य विषय भी सम्मिलित किए जाते हैं।

MDS Course subjects list

  • General Anatomy including embryology and histology
  • Dental Anatomy, Embryology and Oral Histology
  • General human physiology and Biochemistry
  • General Pathology and Microbiology
  • Dental Materials
  • General and Dental Pharmacology and Therapeutics
  • General Medicine
  • Oral Pathology and Oral Microbiology
  • General Surgery
  • Oral Medicine and Radiology
  • Orthodontics and Dentofacial Orthopedics
  • Pedodontics and Preventive Dentistry
  • Periodontology
  • Prosthodontics and Crown and Bridge
  • Oral and Maxillofacial Surgery
  • Conservative Dentistry and Endodontics
  • Public Health Dentistry

इन विषयों के अलावा और भी कई विषय होते हैं। जो विषय विशेषज्ञता के आधार पर पाठ्यक्रम में सम्मिलित किए जाते हैं।

इस आर्टिकल MDS Course Details in Hindi में अभी आपने विषयों से संबंधित जानकारी प्राप्त की आर्टिकल में आगे एमडीएस करने के फायदे से संबंधित जानकारी दी गई है।

Benefits of MDS Course in Hindi | एमडीएस करने के फायदे क्या हैं

जो भी विद्यार्थी इस MDS Course को करने में रुचि रखते हैं। उनके लिए एमडीएस करने के फायदे से संबंधित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात जो प्रमुख लाभ प्राप्त होते हैं। उनमें से प्रमुख लाभों के बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

  • इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात आप डेंटिस्ट  स्पेशलिस्ट बन जाते हैं। आप किसी भी प्रकार के दातों मसूड़ों और जबड़े के रोग का इलाज करने में सक्षम होते हैं।
  • इस कोर्स के माध्यम से सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में दातों के विशेषज्ञ के तौर पर उच्च पद हासिल किए जा सकते हैं।
  • किसी डेंटल हॉस्पिटल में डेंटिस्ट के तौर पर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस कोर्स के द्वारा स्वयं का अपना निजी डेंटल क्लीनिक खोल कर चलाया जा सकता है।
  • विदेशों में जाकर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। जिसमें आए के रूप में मोटी कमाई होती है।


यह कुछ प्रमुख MDS Course करने के फायदे थे। इनके अलावा भी और बहुत सारे फायदे इस डिग्री को करने के पश्चात प्राप्त होते हैं।

Career Option after MDS Course | एमडीएस के बाद क्या करें

एमडीएस कोर्स की मास्टर डिग्री दंत शल्य चिकित्सा से संबंधित है। इसलिए कैरियर ऑप्शन के रूप में इसी क्षेत्र में भविष्य बनाने के अधिक अवसर मिलते हैं।

चिकित्सा के क्षेत्र में विद्यार्थी के पास इस डिग्री को पूरा करने के पश्चात अनेकों विकल्प होते हैं। जिनमें से कोई भी एक विकल्प चुनकर वह अपना भविष्य बना सकता है।

विद्यार्थी रोजगार के तौर पर सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में उच्च पदों पर डेंटल स्पेशलिस्ट के तौर पर नौकरियां प्राप्त कर सकता है।

अगर विद्यार्थी अपना स्वयं का कोई व्यवसाय खोलना चाहे। तो वह अपना निजी डेंटल क्लीनिक भी खोल सकता है।

वही अग्रिम शिक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के कोर्स किए जा सकते हैं। जिसमें डेंटल सर्जरी से संबंधित पीएचडी की जा सकती है।

अगर विद्यार्थी प्रबंधन क्षेत्र में अपने कौशल निखारना चाहे तो वह एमबीए के यहां पीजीडीएम जैसे कोर्स कर सकता है। वही कंप्यूटर में महारत हासिल करने के लिए पीजीडीसीए जैसे कोर्स को किया जा सकता है।

इस कोर्स के पश्चात प्राप्त होने वाली प्रमुख एमडीएस नौकरियों से संबंधित जानकारी आगे दी गई है।

Jobs after MDS Course in Hindi | एमडीएस नौकरियों की जानकारी

जो विद्यार्थी MDS Course की इस मास्टर डिग्री को पूरा करने के पश्चात रोजगार के अवसर ढूंढते हैं। उनके लिए भारत तथा विदेशों में अनेकों प्रकार के पद उपलब्ध होते हैं।

इस कोर्स के पश्चात प्राप्त होने वाले प्रमुख पदों के नाम उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए हैं।

  • Ceramist
  • Dental Surgeon
  • Dental Assistant
  • Professors & Home Tutor
  • Public Health Specialist
  • Sales Representative
  • Private Practitioner
  • Dental Hygienist
  • Medical Representative
  • Dental Lab Technician
  • Forensics & Oral Pathologist

इसके अलावा भी कई और पद होते हैं। जो इस एमडीएस कोर्स के बाद प्राप्त किए जा सकते हैं।

अब बात आती है कि ऊपर बताएंगे पद किस प्रकार के विभागों ने कंपनियों में प्राप्त किए जा सकते हैं। ऊपर दिये गये पद जिन कंपनियों में प्राप्त होते हैं। उनमें से कुछ प्रमुख विभागों के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • Hospitals
  • Military Services
  • Dental Laboratories
  • Private Clinics & Hospitals
  • Dental Colleges & Research Institutes
  • Pharmaceutical company
  • Private Practice
  • Dental Clinic
  • Dental equipment Manufactures
  • Educational institute

MDS Course के पश्चात प्राप्त होने वाली नौकरियों और विभागों की जानकारी के पश्चात अब बात आती है, कि इन नौकरियों में कितना वेतन प्राप्त होता है।

एमडीएस कोर्स की जानकारी में प्राप्त होने वाले वेतन के बारे में जानकारी आगे दी गई है।

MDS Salary in India | एमडीएस सैलेरी कितनी होती है

जैसा कि आपने अभी ऊपर जाना है, एमडीएस कोर्स के पश्चात विभिन्न प्रकार के विभागों में अनेकों प्रकार के पदों पर नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं।

उन सभी प्राप्त होने वाली नौकरियों में एक दूसरे से अलग प्रकार के कार्य करने होते हैं। जिस वजह से उन पदों पर प्राप्त होने वाली सैलरी भी अलग-अलग मात्रा में होती है।

इस कारण सैलरी का कोई एक आकड़ा बता पाना आसान कार्य नहीं है।

लेकिन औसत के अनुसार सैलरी का अनुमान लगाया जा सकता है। उन सभी पदों से प्राप्त होने वाले वेतन का औसत निकाला जा सकता है।

शुरुआत में लगभग ₹25000 से लेकर ₹40000 तक प्रति महीना एमडीएस सैलेरी प्राप्त की जा सकती है। कुछ पदों पर यह सैलरी शुरुआत में ही ₹50000 से अधिक होती है। इस प्रकार के पदों में ज्यादातर पद सरकारी होते हैं।

कुछ वर्ष का अनुभव प्राप्त करने के बाद ऊपर बताई गई यही सैलरी ₹40000 से लेकर ₹80000 प्रति महीना प्राप्त की जा सकती है। वही कुछ पदों पर यह सैलरी ₹100000 प्रति महीना से भी अधिक प्राप्त होती है।

सैलरी का हिसाब लगाएं तो अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए इस MDS Course का चयन करना एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

सैलरी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात इस कोर्स के लिए उचित MDS University या कॉलेज से यह डिग्री प्राप्त करना आवश्यक है।

इस कोर्स के लिए टॉप MDS University और कॉलेज से संबंधित जानकारी आर्टिकल में आगे दी गई है।

Top MDS University in India | एमडीएस कोर्स के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

दंत शल्य चिकित्सा की उचित शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस मास्टर डिग्री कोर्स को किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी या कॉलेज से करना आवश्यक है। वैसे तो भारत में बहुत सारे MDS University और कॉलेज हैं। जो इस कोर्स की सुविधा प्रदान करते हैं।

लेकिन उन कॉलेजों में से सिर्फ कुछ ही प्रमुख ऐसे कॉलेज हैं, जो इस कोर्स की उचित शिक्षा प्रदान करने में सक्षम है। उदाहरण के लिए नीचे हम कुछ प्रमुख MDS University और कॉलेजों के नाम दे रहे हैं।

Top MDS University and College

  • AIIMS Delhi – All India Institute of Medical Sciences New
  • AFMC Pune – Armed Forces Medical College
  • IMS BHU – Institute of Medical Sciences Banaras Hindu University
  • Shree Guru Gobind Singh Tricentenary University, Gurgaon
  • AIIMS Rishikesh – All India Institute of Medical Sciences
  • KIMS Karad – Krishna Institute of Medical Sciences
  • LHMC Delhi – Lady Hardinge Medical College for Women
  • GDCH Ahmedabad – Government Dental College and Hospital
  • Nair Hospital Dental College, Mumbai
  • UPUMS Saifai – Uttar Pradesh University of Medical Sciences
  • AIIMS Jodhpur – All India Institute of Medical Sciences
  • ACDS Secunderabad – Army College of Dental Sciences

हमारा यह आर्टिकल MDS Course Details in Hindi पर आधारित था। जो अब यहीं पर समाप्त हो रहा है। इसमें आपने एमडीएस कोर्स की जानकारी से संबंधित एमडीएस क्या है, एम डी एस का फुल फॉर्म क्या है, MDS Course सिलेबस MDS Course Duration से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।

अगर कोई ऐसा प्रश्न है, जिसका उत्तर हमारे इस आर्टिकल में आपको नहीं प्राप्त हुआ है। तो उस प्रश्न को नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाएं।

हम आपके उस प्रश्न का उचित उत्तर ढूंढ कर जल्द से जल्द आप तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो MDS Course की जानकारी में रुचि रखता है। और हमारे द्वारा दिए गए एमडीएस कोर्स डिटेल्स उसके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को किसी भी माध्यम से अवश्य पहुंचाएं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां अच्छी लगी है। तो हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें। साथ ही हमारे पेज को अपने मित्रों के साथ जरूर साझा करें। ताकि हमारे द्वारा दी गई विभिन्न कोर्सों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

आर्टिकल के अंत में FAQ के रूप में एमडीएस कोर्स से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। इस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रश्न महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

FAQ

MDS कोर्स करने में कितना समय लगता है?

एमडीएस कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है। जिसको छे छे महीने के 4 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है।

एम डी एस का फुल फॉर्म क्या होता है?

MDS का फुल फॉर्म Master of Dental Surgery होता है। इसको हिंदी में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी उच्चारित किया जाता है।

MDS कोर्स को करने के लिए पहले कौन सा कोर्स करना आवश्यक होता है?

एमडी एस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी का स्नातक डिग्री के रूप में बीडीएस पास करना आवश्यक होता है।

MDS कोर्स को करने का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?

एमडी एस कोर्स को करने का मुख्य उद्देश्य दातों के डॉक्टर के रूप में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करना होता है। इस कोर्स के माध्यम से दातों की चिकित्सा में महारत हासिल की जा सकती है।

एमडीएस कोर्स को हिंदी में क्या कहते हैं

एमडीएस कोर्स को हिंदी में दंत शल्य चिकित्सा में स्नातकोत्तर के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब दातों की चिकित्सा में मास्टर डिग्री भी होता है।

एमडीएस कोर्स की कुल फीस कितनी होती है?

एमडीएस कोर्स फीस लगभग  ₹100000 से लेकर  ₹2500000 रुपए तक होती है।

एमडीएस कोर्स करने के पश्चात कितना वेतन प्राप्त किया जा सकता है?

एमडीएस कोर्स के माध्यम से ₹25000 से लेकर ₹100000 तक प्रति महीना अर्जित किया जा सकता है।

एमडीएस कोर्स को करने के लिए विद्यार्थी की आयु कितनी होनी चाहिए

एमडीएस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष या उससे अधिक होनी आवश्यक होती है।

Leave a Comment