CCC Course Details in Hindi [2022] | सीसीसी कोर्स क्या है, CCC Full Form in Hindi

CCC कैसे करें, CCC Full Form in Hindi, ट्रिपल सी का पेपर कैसा आता है, CCC Course Details in Hindi, O level and CCC difference,

आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। हर कार्य में कहीं ना कहीं कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।

ऑफिस से लेकर बच्चों की पढ़ाई, घर के कार्य में कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है। कंप्यूटर के इस्तेमाल के लिए कंप्यूटर शिक्षा का होना आवश्यक है।

कंप्यूटर का संचालन करने के लिए कंप्यूटर से संबंधित हर प्रकार का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक नहीं है।

कंप्यूटर के इस्तेमाल में कंप्यूटर को स्टार्ट करना इंटरनेट ब्राउजर करना तथा कंप्यूटर में मल्टीमीडिया और अन्य फाइलों का इस्तेमाल करना सीखना जरूरी होता है।

भारत में कंप्यूटर की शुरुआती शिक्षा के लिए अनेकों शिक्षण संस्थानों के द्वारा विभिन्न प्रकार के बेसिक कंप्यूटर कोर्स कराए जाते हैं। उनमें से एक कोर्स का नाम सीसीसी कंप्यूटर कोर्स है।

सीसीसी कंप्यूटर कोर्स एक certificate कोर्स है। जिसकी कुल अवधि 80 घंटे होती है। इस कोर्स में कभी भी प्रवेश लिया जा सकता है। इस कोर्स में कंप्यूटर अवधारणाओं से संबंधित शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

हमारा यह आर्टिकल CCC Course Details in Hindi पर आधारित होने वाला है। जिसमें इस ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स से संबंधित हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ट्रिपल सी कोर्स से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानना आवश्यक है। जोकि निम्न है।

  • सीसीसी कोर्स क्या है
  • सीसीसी कोर्स की फुल फॉर्म क्या है
  • सीसीसी कैसे करें
  • सीसीसी का सर्टिफिकेट कैसा होता है
  • सीसीसी का पेपर कैसा आता है
  • ट्रिपल सी कोर्स कैसे किया जा सकता है
  • सीसीसी सिलेबस क्या होता है
  • ट्रिपल सी कोर्स की फीस कितनी होती है

ऊपर दी गई इन सभी बातों के बारे में उचित जानकारी हमारे इस आर्टिकल सीसीसी कोर्स डिटेल्स इन हिंदी में विस्तारित ढंग से दी गई है।

ट्रिपल सी कोर्स से संबंधित जानकारी को समझने के लिए हमारे पाठकों को कोई परेशानी ना हो, इसलिए इस आर्टिकल में हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा का मिश्रित प्रयोग किया गया है।

इस आर्टिकल में ‘सीसी सी कोर्स क्या होता है’ इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने से पहले ‘सीसीसी कोर्स की फुल फॉर्म क्या है’ यह जानना आवश्यक है। सीसीसी का फुल फॉर्म क्या होता है। इससे संबंधित जानकारी आर्टिकल में आगे दी गई है।

CCC Full Form in Hindi | सीसीसी का फुल फॉर्म क्या है

सीसीसी का फुल फॉर्म Course on Computer Concept है। जिसे हिंदी में कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स उच्चारित किया जाता है। Course on Computer Concept एक अंग्रेजी भाषा का वाक्य है।

CCC Full Form in Hindi: हिंदी में सीसीसी का फुल फॉर्म कंप्यूटर अवधारणाओं का पाठ्यक्रम होता है। जिसका मतलब कंप्यूटर से संबंधित शिक्षा पर आधारित कोर्स होता है।

ट्रिपल सी एक ऐसा शब्द है, जिसके कई फुल फॉर्म होते हैं। जो विद्यार्थियों के लिए मुश्किल का कारण बनते हैं।

विद्यार्थियों कि इस समस्या के समाधान के लिए नीचे ट्रिपल सी की अन्य फुल फॉर्म्स के बारे में जानकारी दी गई है।

CCC Full Form in Railways:Cape Cod Central
CCC Full Form in Medical:Clinical Care Classification
CCC Full Form in Computer:Course on Computer Concept
CCC Full Form in Banking:Cash Conversion Cycle
CCC Full Form in COVID:COVID CARE CENTRES
CCC Full Form in Library Science:Classified Catalogue Code

इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर से संबंधित चर्चा कर रहे हैं। इसलिए यहां पर कंप्यूटर वाली ट्रिपल सी फुल फॉर्म के बारे में चर्चा की जा रही है।

ऊपर दी गई इन सीसीसी फुल फॉर्म की जानकारी से आपकी ट्रिपल सी फुल फॉर्म को लेकर दुविधा दूर हुई होगी।

सीसीसी फुल फॉर्म की जानकारी के पश्चात अब आगे  सीसीसी कंप्यूटर कोर्स क्या होता है इसके बारे में जानकारी आगे दी गई है।

What is CCC Course Details in Hindi | सीसीसी कोर्स क्या होता है

सीसीसी कंप्यूटर कोर्स एक certificate कोर्स है। इस कोर्स में कंप्यूटर से संबंधित शुरुआती शिक्षा प्रदान की जाती है। कोर्स की अवधि 80 घंटे होती है। इस कोर्स को कभी भी किया जा सकता है।

सीसीसी कोर्स भारत के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के अंतर्गत आता है इस संस्थान को अंग्रेजी में National Institute of Electronic & Information Technology से जाना जाता है।

NIELIT का प्राचीन नाम DOEACC यानि Department of Electronics and Accreditation of Computer Classes था। इसके अंतर्गत ACC, BCC, CCC, CCC+, ECC इत्यादि जैसे कंप्यूटर कोर्स कराए जाते हैं।

यह संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसलिए इसके अंतर्गत किया गया कोई भी कोर्स किसी भी सरकारी नौकरी के लिए मान्य होता है।

अधिकतर सरकारी नौकरियों में सीसीसी सर्टिफिकेट जरूरी होता है। जबकि रोजमर्रा की जिंदगी में कंप्यूटर तथा इंटरनेट का उपयोग करने के लिए यह कोर्स महत्वपूर्ण किरदार निभाता है।

इस कोर्स में कंप्यूटर के संचालन से संबंधित शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर के अनुप्रयोगों का प्रयोग करना, एमएस ऑफिस का उपयोग करना, कंप्यूटर पर मल्टीमीडिया संचालित करना इत्यादि प्रकार की शिक्षा प्रदान की जाती है।

इस कोर्स में इंटरनेट के माध्यम से जानकारियां प्राप्त करना भी सिखाया जाता है जो स्कूल जाते विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट बनाने तथा अन्य गृह कार्य करने के लिए उपयोगी होता है।

उस हर ऑफिस जहां पर कंप्यूटर का उपयोग होता है। वहां पर कार्य करने के लिए कंप्यूटर शिक्षा के रूप में कोई ना कोई सर्टिफिकेट होना आवश्यक होता है। जिसमें से यह ट्रिपल सी कोर्स सबसे उत्तम कोर्स माना जाता है।

सीसीसी कोर्स क्या होता है इससे संबंधित आप ऊपर जानकारी प्राप्त कर चुके है। अब आगे सीसीसी कोर्स को कहां से करें या CCC kaise kare इसके बारे में जानना आवश्यक है।

How to do CCC Course in Hindi | सीसीसी कैसे करें

अगर आप ट्रिपल सी कोर्स को करने के इच्छुक हैं। और जानना चाहते हैं कि सीसीसी कोर्स कहां से करें तथा सीसीसी कोर्स कैसे करें। तो आपको बता दें कि इस कोर्स को दो प्रकार से किया जा सकता है।

इस कोर्स को डायरेक्ट NIELIT  से भी किया जा सकता है। जबकि इस कोर्स को NIELIT द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से भी किया जा सकता है।

इन दोनों तरीके से ट्रिपल सी कोर्स को कैसे करें इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

Direct From NIELIT: इस कोर्स को डायरेक्ट NIELIT के द्वारा भी किया जा सकता है। इस तरीके में अधिकतर कार आपको स्वयं करने होते हैं। जिसमें आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कोर्स के लिए आवेदन करना होता है।

आवेदन के पश्चात चयन किए गए समय के अनुसार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होता है। उस एडमिट कार्ड में परीक्षा के समय तिथि तथा स्थान के बारे में जानकारी दी गई होती है।

इस तरीके में आपको स्वयं NIELIT  द्वारा बताए गए पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी होती है। जिसके लिए आपको तैयारी हेतु किताबें तथा नोट्स का इंतजाम स्वयं करना होता है।

इस तरीके में खर्च के रूप में सिर्फ एग्जामिनेशन फीस ही देनी होती है। जो आवेदन के दौरान जमा करनी होती है। इसके अलावा और कोई भी खर्च नहीं करना पड़ता है। क्योंकि इसमें आपको कोचिंग नहीं लेनी होती है। पाठ्यक्रम के अनुसार आप स्वयं तैयारी करते हैं।

यह तरीका उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज होती है। और वह इस कोर्स को सिर्फ सर्टिफिकेट के लिए करना चाहते हैं।

Through Institute: सीसीसी कोर्स को दूसरे तरीके यानी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के द्वारा भी किया जा सकता है। इसमें इस कोर्स से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शिक्षण संस्थान की होती हैं। जिसमें ट्रिपल सी कोर्स के लिए आवेदन करना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करना, सिलेबस तथा स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराना, परीक्षा की तैयारी करवाना कार्य शामिल होते हैं।

इन कार्यों के बदले में शिक्षण संस्थान विद्यार्थी से फीस के रूप में ₹8000 से लेकर ₹20000 तक पैसे लेते हैं।

जिन लोगों को कंप्यूटर से संबंधित अभी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। और वह ट्रिपल सी का डिप्लोमा हासिल करना चाहते हैं। उन लोगों के लिए इस प्रकार के शिक्षण संस्थान फायदेमंद रहते हैं।

CCC Course Duration in Months | सीसीसी कोर्स कितने महीने का होता है

सीसीसी कंप्यूटर कोर्स की कुल अवधि 80 घंटों की होती है। इन 80 घंटों को तीन भागों में विभाजित किया जाता है।

पहले भाग में 25 घंटे होते हैं। जिसमें कंप्यूटर से संबंधित  सिद्धांत पाठ्यक्रम की शिक्षा प्रदान की जाती है।

दूसरे भाग में 5 घंटे होते हैं। जिसमें कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित ट्यूटोरियल होते हैं। जिसमें कंप्यूटर के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

तीसरे भाग में 50 घंटे होते हैं। जिसमें व्यवहारिक शिक्षा प्रदान की जाती है। यह सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है।

CCC Course Duration in Months: ट्रिपल सी कोर्स में लगने वाले समय को अगर महीनों में समझा जाए। तो इसमें कुल 80 घंटे का पाठ्यक्रम होता है। जिससे अगर प्रतिदिन एक घंटा पढ़ा जाए, तो इस कोर्स में लगभग 3 महीने का समय लगेगा।

वहीं अगर प्रतिदिन 2 घंटे का समय इस पाठ्यक्रम में लगाया जाए। तो इसे 1.5 महीने में पूरा किया जा सकता है।

जबकि विद्यार्थी प्रतिदिन 3 घंटे इस कोर्स के पाठ्यक्रम में लगाता है। तो वह इस पाठ्यक्रम को 1 महीने के अंदर ही पूरा कर सकता है।

CCC Course Fees | सीसीसी कोर्स की फीस कितनी होती है

जैसा कि आप ऊपर जान चुके हैं, इस कोर्स को 2 तरीकों से किया जा सकता है। जिसमें अगर डायरेक्ट NIELIT  इस कोर्स को किया जाए। तो वहां सिर्फ एग्जामिनेशन फीस देनी होती है।

जबकि इस कोर्स को किसी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान से करने पर वहां उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा निर्धारित फीस देनी होती है। जोकि उस शिक्षण संस्थान की प्रतिष्ठा तथा उसके द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं के ऊपर निर्भर करती है।

इस कोर्स की एग्जामिनेशन फीस या रजिस्ट्रेशन फीस की बात करें तो यह ₹500 होती है। जिसमें जीएसटी अलग से जोड़ना होता है।

अगर आप बिना शिक्षण संस्थान के डायरेक्ट इस कोर्स को करना चाहते हैं। तो आपको फीस के रूप में सिर्फ ₹500 प्लस जीएसटी देने होंगे।

लेकिन अगर आप शिक्षण संस्थान से इस कोर्स को करना चाहते हैं। तो वहां पर शिक्षण संस्थान के अनुसार फीस देनी होगी। जिसमें स्कूल की आवेदन और परीक्षा फीस शामिल होती है।

भारत में इस कोर्स की सुविधा प्रदान करने वाले अनेकों कंप्यूटर शिक्षा संस्थान उपलब्ध है। जिनकी फीस भी अलग-अलग है।

इन शिक्षण संस्थानों के द्वारा ली जाने वाली सीसीसी कोर्स फीस औसत के अनुसार आंकड़ों की बात करें, तो यह फीस लगभग ₹8000 से लेकर ₹20000 तक होती है।

विद्यार्थियों से अनुरोध है कि इस कोर्स के लिए किसी भी शिक्षण संस्थान का चयन करने से पहले वहां पर ली जाने वाली कोर्स फीस तथा पाठ्यक्रम के बारे में उचित जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

साथ ही यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि वह शिक्षण संस्थान NIELIT  द्वारा अवश्य मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

CCC syllatbus in Hindi | ट्रिपल सी का सिलेबस क्या होता है

CCC कोर्स का सिलेबस कंप्यूटर शिक्षा पर आधारित होता है। इसको इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, जिसमें कंप्यूटर से बिल्कुल अनजान व्यक्ति भी इस पाठ्यक्रम के माध्यम से कंप्यूटर संबंधित उचित जानकारियां प्राप्त कर सके।

सीसीसी कोर्स का पाठ्यक्रम किस प्रकार का होता है उसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे इस पाठ्यक्रम के कुछ मुख्य बिंदु तथा उनके अंतर्गत आने वाले मुख्य टॉपिक दिए गए हैं

Introduction To Computer


इस भाग में ‘कंप्यूटर क्या होता है’ और ‘कंप्यूटर के कौन-कौन से पार्ट्स होते हैं’ कंप्यूटर के हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर की अवधारणाएं से संबंध टॉपिक्स को कवर किया जाता है।

Introduction To GUI Operating System


इस भाग में कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें कंप्यूटर में प्रयोग होने वाले विंडो  लिनीक्स के वर्तमान तथा प्राचीन वर्जन के बारे में बताया जाता है।

Element of Word Processing (Microsoft Office Word)

इसमें वर्ड प्रोसेसिंग से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमें यूजर इंटरफेस संबंधित बारीकियों को सिखाया जाता है।

इसमें एमएस वर्ड की संपूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमें डॉक्यूमेंट बनाना, खोलना, बंद करना, टेक्स्ट को एडिट करना, टेबल बनाना, क्राफ्ट बनाना इत्यादि प्रकार की शिक्षा प्रदान की जाती है।

Spreadsheet (Microsoft Office Excel)


इस भाग में स्प्रेडशीट तैयार करना सिखाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से एमएस ऑफिस के एक्सेल अनुप्रयोग को संचालित करना सिखाया जाता है। जिसमें डाटा अपलोड करना, सेल्स को बढ़ाना, कम करना, फार्मूले ज्ञात करना आदि सिखाया जाता है।

Application of Presentation (Microsoft Office PowerPoint)


इस भाग में प्रेजेंटेशन के लिए स्लाइड बनाना सिखाया जाता है। इसमें मुख्यता माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पावर पॉइंट अनुप्रयोग का उचित उपयोग करना सिखाया जाता है।

Introducrion to Internet, WWW and web Browser

इस भाग में मुख्यता इंटरनेट का प्रयोग से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमें इंटरनेट का इतिहास इंटरनेट क्या होता है, डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू क्या है, तथा वेब ब्राउजर कितने प्रकार के होते हैं। और उनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। सर्च क्वेरी कैसे काम करती है। इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षा प्रदान की जाती है।

Computer Communication

इस भाग में कंप्यूटर द्वारा संपर्क साधने से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमें ईमेल लिखना तथा भेजना सिखाया जाता है।

इसमें ई-मेल की रूपरेखा कैसी होनी चाहिए, एक ईमेल भेजने में क्या-क्या जानकारियां सम्मिलित होती हैं। इससे संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है।

Basic Finance Terms

इस भाग में कंप्यूटर के साथ-साथ बैंकिंग की महत्वता के बारे में भी शिक्षा प्रदान की जाती है। कि हमें बैंक अकाउंट का प्रयोग क्यों करना चाहिए, बैंक में अकाउंट होने के क्या फायदे होते हैं। इस प्रकार की शिक्षा प्रदान की जाती है।

आप ही बैंक अकाउंट खुलवाने में लगने वाले दस्तावेज, बैंक अकाउंट को ऑनलाइन प्रयोग करना तथा ऑनलाइन बैंकिंग के फायदे से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है।

ऊपर दिए गए टॉपिक के आधार पर ही CCC सिलेबस डिजाइन किया जाता है। शिक्षण संस्था के द्वारा इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों को यह पाठ्यक्रम उस संस्था में ही पढ़ाया जाता है।

जबकि जो विद्यार्थी डायरेक्ट NIELET द्वारा इस कोर्स को करना चाहते हैं। उनको ऊपर बताए गए पाठ्यक्रम के अनुसार स्वयं तैयारी करनी होती है। इसके लिए वे बाजार से किताब भी खरीद कर अपने नोट्स तैयार कर सकते हैं।

CCC Course Exam Date | सीसी सी कोर्स परीक्षा कब होती है

इस कोर्स की परीक्षा हर महीने NIELET द्वारा आयोजित की जाती है। इस तरह से सीसीसी कोर्स परीक्षा 1 वर्ष में 12 बार आयोजित की जाती है।

परीक्षा की तारीख 1 तारीख से लेकर 7 तारीख के बीच में होती है। हर महीने के पहले हफ्ते में आने वाले शनिवार को इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

हमारे इस आर्टिकल CCC Course Details in Hindi में अब आगे CCC ka Paper Kaisa Aata hai इसके बारे में जानकारी दी गई है। आइए ट्रिपल सी के पेपर से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

CCC ka Paper Kaisa Aata Hai | सीसीसी का पेपर कैसा आता है

ट्रिपल सी कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इस कोर्स की परीक्षा में आने वाले पेपर के बारे में जानना अति आवश्यक है।

इस कोर्स का पेपर निर्धारित केंद्र पर ऑनलाइन लिया जाता है। जिसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों की संख्या 100 होती है।

इस परीक्षा में कोई भी नकारात्मक मार्किंग नहीं होती है। विद्यार्थी को पास होने के लिए कम से कम 50% अंक हासिल करने आवश्यक होते हैं। 50% से कम अंक लाने वाला विद्यार्थी परीक्षा में असफल माना जाता है।

50% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को प्रतिशत के हिसाब से ग्रेड दिए जाते हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

85 या ज्यादा मार्क्सS Grade
75-84 मार्क्सA Grade
65-74 मार्क्सB Grade
55-64 मार्क्सC Grade
50-54 मार्क्सD Grade

50% से अधिक अंक लाने के पश्चात 1 महीने के अंदर विद्यार्थी को प्राप्त अंकों के हिसाब से ग्रेड सहित  ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट मिल जाता है।

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद प्राप्त होने वाला CCC ka Certificate Kaisa hota hai इसके बारे में भी जानना आवश्यक है। आइए सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

CCC ka Certificate Kaisa Hota Hai | ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट कैसा होता है

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पश्चात प्राप्त होने वाला सीसीसी सर्टिफिकेट कैसा होता है। यह जानना भी आवश्यक है।

विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें, कि सीसीसी कोर्स का कोई फिजिकल सर्टिफिकेट होता है। यानी इस सर्टिफिकेट की कोई हार्ड कॉपी विद्यार्थी को प्रदान नहीं की जाती है।

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के 1 महीने पश्चात सीसीसी का सर्टिफिकेट आर्टिकल में ऊपर दी गई ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

सीसीसी कोर्स का सर्टिफिकेट सॉफ्ट कॉपी के रूप में E-Signed Certificate  होता है। जिसका प्रयोग उसे डाउनलोड कर के डिजिटल रूप में किया जा सकता है।

हमारे इस लेख सीसीसी कोर्स डिटेल्स इन हिंदी में अब आगे o level and ccc difference के बारे में बताया गया है कि आखिर difference between o level and ccc क्या होता है।


o level and ccc difference in Hindi | ओ लेवल और ट्रिपल सी में क्या अंतर है

अगर हम O level and CCC difference के बारे में बात करें तो यह दोनों बिल्कुल अलग कोर्स हैं। जबकि दोनों कंप्यूटर से संबंधित कोर्स हैं।

ओ लेवल 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है। जबकि ट्रिपल सी सिर्फ 80 घंटों का एक सर्टिफिकेट कोर्स है।

सीसीसी कोर्स एक ऐसा कोर्स है, जिसमें कंप्यूटर से संबंधित बुनियादी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। जिसका प्रयोग ऑफिस वर्क वाली गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

जबकि ओ लेवल में CCC कोर्स के मुकाबले एडवांस कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है। जो कंप्यूटर विज्ञान में किए जाने वाले 3 वर्षीय डिग्री के लगभग बराबर होता है।

इस तरह से यह दोनों कोर्स कंप्यूटर शिक्षा पर आधारित होने के बावजूद भी काफी भिंड कोर्स है।

हमारा यह आर्टिकल CCC Course Details in Hindi पर आधारित था। इसमें आपने ट्रिपल सी कोर्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे सीसीसी कोर्स क्या है, CCC ka Full Form kya hai, सीसीसी सिलेबस इन हिंदी संबंधित जानकारियां प्राप्त की।

हमारा यह आर्टिकल अब यहीं पर समाप्त होता है। कोई ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर आपको इस आर्टिकल के दौरान नहीं प्राप्त हुआ है। तो उस प्रश्न को नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाएं।

हमारी टीम आपके इस प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द आप तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो इस ट्रिपल सी कोर्स में रुचि रखता है। और हमारे द्वारा दी गई जानकारियां उसके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को किसी भी माध्यम से जरूर पहुंचाएं।

1 thought on “CCC Course Details in Hindi [2022] | सीसीसी कोर्स क्या है, CCC Full Form in Hindi”

Leave a Comment