LLB Course Details in Hindi [2023] | एलएलबी कोर्स क्या है ?

LLB Course Details in Hindi, एलएलबी कोर्स क्या है, एलएलबी कैसे करते हैं, वकील कैसे बने, एलएलबी कोर्स की फीस, एलएलबी के विषय, Eligiblity, एलएलबी के टॉप कॉलेज

दोस्तों अगर आप एक अच्छा वकील बनकर भविष्य में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको LLB Course के बारे में जरूर जाना चाहिए। और अगर आप एलएलबी कोर्स को करने से पहले इस कोर्स के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं।
       एलएलबी कोर्स को करने से पहले विद्यार्थी के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं| जैसे कि एलएलबी क्या है, एलएलबी को कौन कर सकता है, एलएलबी करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, एलएलबी कैसे करें, एलएलबी की फीस कितनी है, एलएलबी के टॉप कॉलेज कौन से हैं इत्यादि प्रकार के प्रश्न विद्यार्थी के मन में आते हैं|
   इस आर्टिकल में हम LLB Course details के बारे में बात करते हुए इन्हीं सब बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं| इस आर्टिकल में एलएलबी के पाठ्यक्रम विषयों एलएलबी करने के फायदे इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा करने वाले हैं|

The Blog Includes

What is LLB Course Details in Hindi | एलएलबी क्या है

एलएलबी एक अंडरग्रैजुएट डिग्री है| जिसे बैचलर ऑफ लॉ भी कहते हैं| यह डिग्री कोर्स कानून पर आधारित होता है| इस कोर्स में कानून व्यवस्था के बारे में शिक्षा ग्रहण कराई जाती है| इस कोर्स को करने के बाद व्यक्ति वकालत के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाता है| इस कोर्स के बाद विद्यार्थी वकील और जज जैसी जॉब्स प्राप्त कर सकता है| इस कोर्स को दो प्रकार से किया जा सकता है| इस कोर्स को 12वीं के बाद भी शुरू कर सकते हैं| तथा ग्रेजुएशन डिग्री पूरी होने के बाद भी इस कोर्स को ज्वाइन किया जा सकता है|

LLB Full Form | एलएलबी की फुल फॉर्म क्या है

एलएलबी की फुल फॉर्म जाने से पहले आपको यह बताना जरूरी है कि एलएलबी की शॉर्ट फॉर्म एक लेटिन शब्द से ली गई है| एलएलबी की फुल फॉर्म लेटिन में Legum Baccalaureus होती है| इस शब्द में लेगम एक बहुवचन शब्द है| जिस कारण इस शब्द से एलएलबी में डबल एल का प्रयोग किया जाता है|
       एलएलबी को इंग्लिश में बैचलर ऑफ लॉ कहते हैं| अगर हिंदी की बात करें तो एलएलबी को हिंदी में कानून में स्नातक कहा जाता है|

LLB Course Duration | एलएलबी करने में कितना समय लगता है

LLB करने के इच्छुक विद्यार्थी के लिए इस कोर्स की समय अवधि को जानना बेहद जरूरी है| विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि इस कोर्स को दो अलग-अलग समय अवधि में किया जा सकता है|
       अगर आप इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के बाद करते हैं तो इस कोर्स में आपको 5 वर्ष का समय लगता है| इंटरमीडिएट के बाद एलएलबी करने को इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स कहां जाता है|
       वहीं अगर आपने 12वीं के बाद ग्रेजुएशन कोर्स कर चुके हैं| तथा ग्रेजुएशन कोर्स के बाद एलएलबी का कोर्स करना चाहते हैं| तब इस कोर्स को करने के लिए 3 वर्ष का समय लगता है|

LLB Course Eligibility Details 2023 | एलएलबी कोर्स कौन कर सकता है?

जैसा कि आप ऊपर जान ही चुके हैं| इस कोर्स को दो माध्यमों से किया जा सकता है| आप इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के बाद भी स्टार्ट कर सकते हैं| बारहवीं कक्षा के बाद स्टार्ट करने पर यह इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स कहलाता है| यह इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स क्या होता है| इसकी जानकारी आगे आर्टिकल में विस्तार से दी गई है|
           इस कोर्स को आप अपनी कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री कंप्लीट करने के बाद भी कर सकते हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें ग्रेजुएशन के बाद इस कोर्स को करने के लिए 3 वर्ष का समय लगता है|
        एलएलबी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा अनिवार्य होती है| भारत में बहुत सारी यूनिवर्सिटी इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करती हैं| एलएलबी कोर्स में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षाओं की सूची निम्न है|

  • क्लैट (CLAT)
  • ऑल इंडिया लॉ एंट्ररेंस टेस्ट (AILET)
  • लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया (LSAT India)
  • यूपीईएस लॉ स्टडीज एप्टिट्यूड टेस्ट (ULSAT)
  • ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE)
  • आर्मी स्कूल ऑफ लॉ एंटरेंस टेस्ट (AIL LET)
  • डीयू एंट्रेंस
  • एएमयू लॉ एंट्ररेंस
  • एनएलएसआइयू(NLSIU) – बैंगलोर
  • डब्ल्यूबीएनयूजेएस (WBNUJS) – कोलकाता
  • आरएमएलएनएलयू (RMLNLU) – लखनऊ
  • आरजीएनयूएल (RGNUL) – पटियाला
  • सीएनएलयू (CNLU) – पटना
  • एनएलयू (NLU) – जोधपुर
  • एचएनएलयू (HNLU) – रायपुर
  • जीएनएलयू (GNLU) – गांधीनगर
  • डीएसएनएलयू (DSNLU) – विशाखापत्तनम
  • टीएनएनएलएस (TNNLS) -तिरुचिरापल्ली
  • एमएनएलयू (MNLU) – मुंबई
  • एनएलयूओ (NLUO) – कटक
  • एनएलयूजेएए (NLUJAA) – गुवाहाटी

प्रवेश परीक्षाओं के अलावा एलएलबी में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी के पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए| पिछली परीक्षा का मतलब अगर विद्यार्थी बारहवीं कक्षा के बाद एलएलबी करना चाहता है| तो उसके 12वीं कक्षा में 50% अंक होने चाहिए| वहीं अगर विद्यार्थी ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद एलएलबी करना चाहता है| तो विद्यार्थी के ग्रेजुएशन में 50% अंक होने चाहिए|

LLB Course Fees Details in 2023 | एलएलबी कोर्स की फीस कितनी है


एलएलबी करने वाले विद्यार्थी को कोर्स की जानकारी प्राप्त करते समय एलएलबी करने में कितना पैसा लगता है, एलएलबी कोर्स की फीस कितनी है, इसके बारे में धैर्य पूर्वक जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए| जिससे बाद में एलएलबी कोर्स फीस को लेकर विद्यार्थी के मन में कोई दुविधा ना रह जाए|
     सबसे पहले आपको बताना चाहेंगे कि 3 वर्ष और 5 वर्ष के एल एल बी कोर्स की फीस अलग-अलग होती है|  बारहवीं कक्षा के बाद एलएलबी कोर्स 5 वर्ष का होने के कारण उसकी फीस अधिक होती है| क्योंकि इसमें एलएलबी के साथ-साथ इंटीग्रेटेड डिग्री जैसे कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए आदि होती है| इसी कारण समय के साथ साथ विषय भी बढ़ जाते है|
    वही 3 साल की एलएलबी कोर्स में फीस कम होती है| क्योंकि उसमें सिर्फ एलएलबी के ही विषय होते हैं| तथा समय सीमा कम होती है| लेकिन इसमें विद्यार्थी ने पहले ही ग्रेजुएशन डिग्री कर रखी होती है| जिस की फीस अलग से होती है|
       वैसे तो हर कॉलेज की फीस अलग-अलग होती है| फिर भी अगर हम औसत की बात करें, तो 5 वर्षीय एलएलबी कोर्स की फीस लगभग ₹375000 के आसपास होती है| वही 3 वर्षीय एलएलबी कोर्स की फीस 255000 के आसपास होती है|
      प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले सरकारी कॉलेज में फीस काफी कम होती है| सरकारी कॉलेज की बात करें तो ₹100000 से लेकर ₹300000 तक होती है| वही प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस ₹300000 से लेकर ₹600000 तक चली जाती है|
       बजट में एलएलबी कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाकर सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने का प्रयास करना चाहिए| जिससे उन्हें कम पैसों में उत्तम शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सके|

What is Integrated LLB | इंटीग्रेटेड एलएलबी क्या है?

विद्यार्थी के लिए एलएलबी में प्रवेश लेने से पहले इंटीग्रेटेड एलएलबी के बारे में जानना जरूरी है| विद्यार्थी की जानकारी के लिए बता दें| कि बारहवीं कक्षा के बाद किए जाने वाले एलएलबी के कोर्स को इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स कहा जाता है| इस कोर्स में एलएलबी के साथ-साथ ग्रेजुएशन के दूसरे विषय भी पढ़ने होते हैं| इस कोर्स के साथ में अन्य ग्रेजुएशन कोर्स को इंटीग्रेट यानी जोड़ा जा सकता है| इंटीग्रेट एलएलबी कोर्स के उदाहरण नीचे दिए गए हैं|

  • BA + LLB
  • BA + LLB (Honours)
  • BBA + LLB
  • BBA + LLB (Honours)
  • BCom + LLB
  • BCom + LLB (Honours)
  • BSc + LLB
  • BSc + LLB (Honours)

LLB Course Specialization | एलएलबी कितने प्रकार की होती है?

एलएलबी करने की इच्छुक विद्यार्थी के लिए एलएलबी कोर्स स्पेशलाइजेशन के बारे में जानना जरूरी है| यानी विद्यार्थी को यह पता होना चाहिए कि एलएलबी कितने प्रकार की होती है|
      जैसा कि आप ऊपर जान ही चुके हैं| एलएलबी को 12वीं कक्षा और स्नातक डिग्री दोनों में से किसी के बाद भी किया जा सकता है| बारहवीं कक्षा के बाद किए जाने वाली इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स के प्रकार हम ऊपर जान चुके हैं|
      अगर एलएलबी कोर्स के स्पेशलाइजेशन की बात करें| तो विद्यार्थी कानून के अंतर्गत आते किसी भी एक विषय में विशेषज्ञता के साथ एलएलबी कोर्स कर सकता है|
       एलएलबी के कोर्स बहुत सारे विषय विशेषज्ञता के साथ भारत के कॉलेजों के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है| उनमें से मुख एलएलबी विषय विशेषज्ञता की सूची( LLB Course Specialization List) नीचे दी जा रही है|

  • Civil Law
  • Criminal Law
  • Tax Law
  • Real Estate Law
  • Corporate Law
  • International Law
  • Patent Law
  • Competition Law
  • Labour Law
  • Media Law
  • Intellectual Property Law
  • Mergers and Acquisition Law

यह कुछ मुख्य एलएलबी कोर्स की मुख्य विशेषज्ञता की सूची थी| इन कोर्स के अलावा और भी बहुत सारे एलएलबी विशेषज्ञता कोर्स भारत के कॉलेजों में उपलब्ध हैं| जिसकी जानकारी विद्यार्थी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा करके प्राप्त कर सकता है|
      इन जानकारियों के बाद में LLB Course details में आगे बढ़ते हुए एलएलबी कोर्स के पाठ्यक्रम और विषयों के बारे में  जानते हैं|

LLB Course Subjects Details | एलएलबी कोर्स में कौन-कौन से विषय होते हैं?


एलएलबी कोर्स में विद्यार्थी के लिए जानकारी के तौर पर विषयों के बारे में जानकारी रखना जरूरी होता है| अगर एलएलबी के पाठ्यक्रम की बात करें| तो यह पूरी तरह से कानून व्यवस्था से संबंधित विषयों पर ही आधारित होता है| कानून व्यवस्था पर आधारित होने के कारण इस कोर्स में ज्यादातर विषय कानून के विषय ही होते हैं|
      अगर विषयों की बात करें तो विद्यार्थी को एलएलबी कोर्स में चुनी हुई विशेषज्ञता के अनुसार विषय का चयन करना होता है| उन विषयों के अलावा और भी बहुत से विषय इस एलएलबी डिग्री के दौरान विद्यार्थी को पढ़ने पड़ते हैं| उन सभी मुख्य विषयों की सूची हमने नीचे दी है|

  • Constitutional Law
  • Environmental Law
  • Criminal Law
  • Corporate Law
  • Intellectual Property Law [IPR]
  • Advocacy and Communication Skills Torts
  • Human Rights
  • Family Law
  • Legal Philosophy
  • Contracts
  • Political Science
  • Legal Psychology
  • Maritime Law
  • Agriculture and Food Regulations
  • Sociology: An Introduction
  • Cyber Law
  • Legal Writing and Research
  • Private and Public International Law
  • International Law
  • Law on Banking and Insurance Jurisprudence
  • Labor Law and Employment Law
  • Energy and Land Law
  • Penology and Victimology

ऊपर ऊपर दिए गए विषय एलएलबी कोर्स के पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाते हैं| इनके अलावा विद्यार्थी जो एलएलबी की विशेषज्ञता का चयन करता है| उसके अनुसार भी कुछ विषय विद्यार्थी को पढ़ने होते हैं|
    इसके अलावा अगर आप पीडीएफ में एलएलबी (LLB syllabus in PDF) का पाठ्यक्रम चाहते हैं| तो संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप एलएलबी एलएलबी का पाठ्यक्रम पीडीएफ के रूप में डाउनलोड (LLB syllabus in PDF Download)कर सकते हैं|

How to be advocate after LLB | एलएलबी के बाद वकील कैसे बने

एलएलबी करने वालों में ज्यादातर लोग वकील बनना पसंद करते हैं| उनके लिए यह जानना जरूरी है कि एलएलबी कोर्स करने के बाद वकील कैसे बने|
     एलएलबी कोर्स पूरा होने पर आपकी किताबी पढ़ाई पूरी हो जाती है| लेकिन आपको वकालत का अनुभव नहीं मिल पाता है| इसलिए एलएलबी कोर्स कंप्लीट करने के बाद आपको किसी सीनियर वकील के नेतृत्व में इंटर्नशिप करनी होती है| इस इंटर्नशिप में आपको वकालत की बारीकियां सिखाई जाती हैं| जैसे कि कोर्ट में कैसे तथ्य पेश किए जाते हैं| कैसे वकील अपने पक्ष के लिए दूसरे पक्ष के वकील से बहस करते हैं| इत्यादि प्रकार के अनुभव को आप इंटर्नशिप में प्राप्त करते हैं|
   इंटर्नशिप के बाद आपको किसी भी स्टेट बार काउंसिल में इनरोल करना होता है| स्टेट बार काउंसिल में इनरोल करने के बाद आपको  ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को पास करना होता है|  यह परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती है|
       इस परीक्षा को क्लियर करने के बाद आपको वकालत के लिए प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट दिया जाता है| जिसके बाद आप एक वकील के रूप में किसी भी क्लाइंट का केस लड़ सकते हैं|
      यह तो जानकारी थी एलएलबी के बाद वकील कैसे बनते हैं| एलएलबी कोर्स की इंफॉर्मेशन को आगे बढ़ाते हुए अब कैरियर ऑप्शन के बारे में बात करते हैं|

Career after LLB Course | एलएलबी के बाद क्या करें

किसी भी कोर्स को करने से पहले उसके बाद के परिणामों के बारे में जाना जरूरी होता है| उसी प्रकार एलएलबी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एलएलबी के बाद कैरियर ऑप्शन के बारे में जरूर जान लेना चाहिए|
      एलएलबी करने के बाद विद्यार्थी चाहे तो आगे अपनी पढ़ाई को जारी रख सकता है| लेकिन अगर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को जारी ना रखते हुए आगे जॉब करना चाहता है| तो भी भारत में एलएलबी पास आउट के लिए बहुत सारे जॉब्स के विकल्प मौजूद है|
      एलएलबी के बाद इन दोनों विकल्पों पर हम आगे हिंदी में एलएलबी कोर्स जानकारी(LLB course details in Hindi) देते हुए चर्चा करेंगे सबसे पहले एलएलबी के बाद मिलने वाली नौकरियों के बारे में बात करते हैं|

Jobs after LLB Course 2023 | एलएलबी के बाद कौन सी जॉब मिलती है

एलएलबी कोर्स को करने के बाद जो विद्यार्थी आगे अपनी पढ़ाई जारी रखने की इच्छुक नहीं होते हैं| उनके लिए जॉब के रूप में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं| इस कोर्स के बाद मिलने वाली सभी जॉब्स कानून व्यवस्था से ही संबंधित होती हैं|
     भारत में ऐसे बहुत से विभाग हैं| जहां आप एलएलबी पास आउट होने के नाते जॉब्स के लिए अप्लाई कर जॉब प्राप्त कर सकते हैं| उनमें से कुछ मुख्य विभागों की लिस्ट नीचे दी गई है|

  • बिज़नेस हाउसेस (Business Houses)
  • न्यूज़ चैनल्स (News Channels)
  • सेल्स टैक्स एंड एक्साइज डिपार्टमेंट्स (Sales Tax and Excise Departments)
  • एजुकेशनल इंस्टीटूट्स (Educational Institutes)
  • लीगल कॉन्स्टांइस (Legal Constancies )
  • अखबार (Newspapers)
  • बैंक्स (Banks )
  • जुडिशरी (Judiciary)
  • प्राइवेट प्रैक्टिस (Private Practice)

       इन  विभागों में नौकरी के माध्यम से एलएलबी कोर्स पास आउट अच्छा वेतन प्राप्त कर सकते हैं| एलएलबी के बाद मिलने वाली कुछ मुख्य जॉब्स की लिस्ट नीचे दी गई है|

जॉब का प्रकार
(Jobs Type)
औसतन वेतन (average Salary)
मुकदमेबाजी वकील (Litigation Lawyer)4.27 Lakh
कॉर्पोरेट काउंसलर (Corporate Counsellor)28.5 Lakh
सार्वजानिक अभियोक्ता (Public Prosecutor)6.13 Lakh
प्रशिक्षणार्थी अधिवक्ता (Trainee Solicitor)2.13 Lakh
कानूनी विश्लेषक (Legal Analyst)3.98 Lakh
कानूनी शोधकर्ता (Legal Researcher)5.01 Lakh
सहेयक प्रोफेसर (Assistant Professor)5.05 Lakh
कानूनी संपादक (Legal Editor)3.1 Lakh

यह कुछ मुख्य प्रकार की जॉब थी| जो एलएलबी पास आउट अपने भविष्य को संवारने के लिए प्राप्त कर सकता है| उसके अलावा और भी बहुत सारी जॉब्स भारत में एलएलबी के सेक्टर में उपलब्ध हैं|
   लेकिन अगर विद्यार्थी एलएलबी करने के बाद आगे पढ़ाई जारी रखना चाहता है| तो उसके लिए llb course details information को आगे बढ़ाते हुए हायर एजुकेशन के बारे में चर्चा करते हैं|

Course after LLB | एलएलबी के बाद कौन सा कोर्स करें

विद्यार्थी एलएलबी कोर्स की डिग्री कंप्लीट करने के बाद जॉब पर फोकस ना करते हुए आगे Higher Education के लिए जाना चाहते हैं| उनके लिए यह जानना जरूरी है कि एलएलबी के बाद कौन सा कोर्स करें|
        भारत में स्थित कॉलेजों के द्वारा एलएलबी के बाद बहुत से नामी कोर्स कराए जाते हैं| जिन्हें एलएलबी पास आउट विद्यार्थी करने के बाद सुनहरा भविष्य बना सकता है| एलएलबी के बाद किए जाने वाले कुछ मुख्य कोर्स की लिस्ट (courses after llb list)हमने नीचे साझा की है|

  • Master of Law (LLM)
  • Master of Comparative Laws (MCL)
  • M.A. Human Rights
  • Ph.D. Law
  • M.Phil. Law
  • M.A. Human Rights and Duties Education
  • P.G Diploma in Women’s Rights and Human Rights
  • Doctor of Laws (LL.D)

इन कोर्स के अलावा कुछ डिप्लोमा भी होते हैं| जिन्हें एलएलबी के बाद किया जा सकता है| उन डिप्लोमा की लिस्ट भी नीचे दी गई है|

  • Diploma in Labor Laws and Labor Welfare
  • Diploma in Human Rights
  • Diploma in Environmental Laws
  • Diploma in International Laws
  • Diploma in Taxation Laws
  • Diploma in Co-operative Law
  • Diploma in Administrative Laws
  • Diploma in Corporate Laws and Management
  • Diploma in Alternative Dispute Resolution System
  • Diploma in Intellectual Property Rights
  • Diploma in Labor Laws (D.L.L)
  • Diploma in Labor Law and Personnel Management
  • Diploma in Labor Laws and Industrial Relations

एलएलबी के बाद डिग्री कोर्स और डिप्लोमा कोर्स के अलावा कुछ सर्टिफिकेट कोर्स भी होते हैं| जो नीचे दिए गए हैं|

  • Certificate Course in Infotech Law
  • Certificate Course in Cyber Laws

यह कुछ कोर्सों की लिस्ट थी| जिन्हें विद्यार्थी एलएलबी पास आउट होने के बाद कर सकते हैं|
       अब आगे बढ़ते हुए llb course details में भारत में स्थित टॉप कॉलेज के बारे में जानेंगे|

Top College for LLB | एलएलबी के लिए टॉप कॉलेज


एलएलबी कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन कॉलेज तलाशना जरूरी होता है| हर विद्यार्थी कोर्स की शुरुआत करने से पहले एलएलबी कोर्स के लिए भारत के टॉप कॉलेज (llb top college) के बारे में जानना चाहता है|
         भारत में ऐसे बहुत से कॉलेज स्थित हैं| जो एलएलबी की डिग्री के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं| उनमें से कुछ मुख्य कॉलेज की लिस्ट (llb top college list) नीचे दी गई है| अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इन कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन कॉलेज के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

  • Symbiosis Law School, Pune
  • National Law School of India University, Bengaluru
  • National Law University, Delhi
  • Dwarka
  • Gujarat National Law University, Gandhinagar
  • NALSAR University of Law, Hyderabad
  • ILS Law College, Pune
  • National Law University, Jodhpur Mandore
  • NUJS Kolkata, Kolkata
  • Rajiv Gandhi National University of Law, Patiala
  • University of Allahabad, Prayagraj
  • National Law Institute University, Bhopal
  • Jindal Global Law School, Sonipat
  • Tamil Nadu Dr. Ambedkar Law University, Chennai
  • Ramaiah College of Law, Bengaluru
  • Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University, Lucknow

यह कुछ भारत के टॉप कॉलेज थे| जहां एलएलबी कोर्स की शिक्षा ग्रहण कराई जाती है| इन कॉलेज के अलावा भारत में और बहुत सारे सर्वश्रेष्ठ कॉलेज मौजूद हैं| विद्यार्थी अपने बजट के अनुसार कॉलेज का चयन कर सकता है|

हमारा यह आर्टिकल हिंदी में एलएलबी कोर्स डिटेल्स (llb course details in Hindi) पर आधारित था| जो कि अब यही पर पूरा होता है| इस कोर्स में हमने एलएलबी कोर्स से संबंधित हर प्रकार की जानकारी जैसे एलएलबी कोर्स कैसे करें, एलएलबी कोर्स की फीस कितनी होती है, एलएलबी में कितना टाइम लगता है, एलएलबी कितने प्रकार की होती है, एलएलबी के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं इत्यादि जानकारियां साझा की हैं|
    जो विद्यार्थी एलएलबी कोर्स करके वकालत की दुनिया में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं| उन विद्यार्थियों के लिए यह जानकारियां महत्वपूर्ण है|
        इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपका कोई प्रश्न अधूरा रह गया हो| जिसका उत्तर आपको इस आर्टिकल में प्राप्त नहीं हुआ है| और वह प्रश्न एलएलबी कोर्स से संबंधित है| तो इस प्रश्न को नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें| हम आपके इस प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे|
       अगर आप हमारी इस जानकारी से संतुष्ट हैं| और किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं| जिसे इस जानकारी की सख्त जरूरत है| तो हमारे इस आर्टिकल को उस व्यक्ति के साथ साझा जरूर करें|
   इस आर्टिकल के अंत में हमने FAQ  के रूप में LLB course information से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर दिए हैं| जो विद्यार्थी की एलएलबी कोर्स संबंधित जानकारी के लिए महत्वपूर्ण है|

FAQ

एलएलबी में टोटल कितने सब्जेक्ट होते हैं?

एलएलबी कोर्स में मुख्य रूप से क्रिमिनल लॉ,साइबर लॉ, बैंकिंग लॉ , कॉरपोरेट लॉ, टेक्स लॉ, फैमिली लॉ, पेटेंट अटॉर्नी इत्यादि विषय होते हैं.

एलएलबी की फुल फॉर्म क्या होती है?

एलएलबी की फुल फॉर्म Legum Baccalaureus होती है जो एक लैटिन शब्द है अंग्रेजी में बैचलर ऑफ लॉ कहते हैं|

एलएलबी को हिंदी में क्या कहते हैं?

एलएलबी को हिंदी में कानून में स्नातक कहते है इसका मतलब कानून के विषयों पर ग्रेजुएशन डिग्री होता है.

एलएलबी कितने वर्षों का होता है?

एलएलबी 3 वर्ष एवं 5 वर्ष का होता है बारहवीं कक्षा के बाद 5 वर्ष लगते हैं जबकि ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी करने के लिए 3 वर्ष का समय लगता है.

एलएलबी के बाद वकील कैसे बनते हैं?

एलएलबी करने के बाद इंटर्नशिप करके बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को पास करना होता है.

एलएलबी के बाद और कौन से कोर्स कर सकते हैं?

एलएलबी के बाद एल एल एम, एमसीएल, एलएलबी, पीएचडी इन लॉ इत्यादि प्रकार के कोर्स कर सकते हैं.

क्या 12वीं कक्षा के बाद एलएलबी कर सकते हैं?

जी हां बिल्कुल कर सकते हैं बारहवीं कक्षा के बाद एलएलबी करने में 5 वर्ष का समय लगता है.

इंटीग्रेटेड एलएलबी क्या होता है?

इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स 12वीं के बाद किए जाने वाला एलएलबी कोर्स होता है जिसमें एलएलबी के साथ-साथ बी कॉम, बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीटेक जैसे किसी एक कोर्स को किया जाता है.

क्या बी बी ए के साथ में एलएलबी कर सकते हैं?

जी हां बिल्कुल कर सकते हैं बारहवीं कक्षा के बाद बीबीए के साथ एलएलबी कोर्स को इंटीग्रेटेड किया जा सकता है.

2023 में एलएलबी का एडमिशन कब होगा?

2023 LLB में admission के लिए CLAT की परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को हुई थी. इसके आगे की अपडेट आपको हमारी साइट में समय समय पर दिया जायेगा।

वकील बनने के लिए कितना खर्च आता है?

सरकारी कॉलेज में llb course ki fees ₹100000 से लेकर ₹200000 तक होती है जबकि प्राइवेट कॉलेज में एलएलबी कोर्स की फीस ₹300000 से लेकर ₹600000 तक हो सकती है।

1 thought on “LLB Course Details in Hindi [2023] | एलएलबी कोर्स क्या है ?”

Leave a Comment