BBA Course Details in Hindi [2023] | BBA कैसे करें

BBA Course details in Hindi, BBA full form in hindi, बीबीए क्या है, BBA Duration, बी बी ए की फीस

आपके बिजनेस करियर की शुरुआत करने का एक महत्वपूर्ण कदम “BBA” कोर्स हो सकता है। बीबीए कोर्स एक स्नातक कोर्स है जो छात्रों को व्यवसायिक प्रबंधन में अच्छी स्थिति में रखता है। BBA कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए हमारा यह पोस्ट BBA Course details in Hindi से संबंधित है|

जो विद्यार्थी अपनी 12वीं क्लास के बाद में इस BBA कोर्स को करना चाहते हैं| उनके लिए  हर प्रकार की जानकारी इस पोस्ट में प्रदान की गई है| इस पोस्ट मे BBA Course information  पर बात करते हुए इस कोर्स की फीस, इस कोर्स में लगने वाला समय, इस कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज और इस कोर्स के विषयों पर चर्चा की गई है| इसके अलावा कोर्स के बाद सभी प्रकार के करियर विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी गई है। ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

What is BBA course in hindi | बीबीए क्या है


BBA Course एक Graduation Degree कोर्स है, जिसको विद्यार्थी बारहवीं कक्षा के बाद में कर सकता है| इस कोर्स को करने के लिए 3 वर्ष का समय लगता है| बी बी ए का कोर्स विभिन्न विषयों पर किया जा सकता है| इस कोर्स में व्यवसाय से संबंधित विषयों पर शिक्षा प्रदान की जाती है|

BBA Full Form | बी बी ए की फुल फॉर्म क्या है


BBA course की जानकारी प्राप्त करते हुए आपको BBA Full Form  पता होना अति जरूरी है| बी बी ए की फुल फॉर्म (Full form of BBA) बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ( Bachelor of Business Administration) होती है, जो एक अंग्रेजी शब्द है| बीबीए को हिंदी में  ( BBA full form in hindi ) व्यवसायिक  प्रबंधन में स्नातक कहते हैं|

Short Form Full Form
BBA full form in EnglishBachelor of Business Administration
BBA full form in hindiव्यवसायिक प्रबंधन में स्नातक
BBA full form in hindi

Eligibility Details For BBA Course in Hindi | बीबीए के लिए योग्यता [2023]


जैसा कि आप जानते हैं यह BA, BCom और  BSc की तरह ही एक Under Graduation कोर्स है| और किसी भी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स को करने के लिए 12वीं कक्षा तक पास होना अति आवश्यक होता है|
     बीबीए कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आपका 12th Class  पास होना जरूरी है| कुछ कॉलेज इसमें 60% की सीमा रखते हैं|
    कुछ कॉलेज इसके लिए Entrance Exam  लेते हैं| जबकि कुछ कॉलेज सिर्फ मेरिट के आधार पर प्रवेश लेते हैं|
    अगर आप 12th class student हैं और परीक्षा के बाद बारहवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं| तब भी आप बीबीए के लिए आवेदन कर सकते हैं|
     आपकी information के लिए बता दें कि बीबीए के कोर्स में addmission लेने के लिए आपके पास 12वीं कक्षा में अंग्रेजी का विषय होना अनिवार्य माना जाता है|

BBA Course Fees Details in Hindi | बी बी ए की फीस कितनी होती है?


बीबीए के लिए बहुत सारे college मौजूद हैं| उन कॉलेजों की फीस एक दूसरे से भिन्न होती है| जिसका विवरण दे पाना आसान नहीं है| फिर भी BBA course details in Hindi मे अगर औसत के अनुसार बात करें तो बी बी ए की फीस (Fees of BBA) 100000 से लेकर ढाई लाख रुपए तक होती है|
    वही सरकारी शिक्षण संस्था में फीस प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले बहुत कम होती है| जिन कॉलेज में फीस कम होती है, उन कॉलेज में ज्यादातर एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के तहत लिया जाता है|

इसके अलावा BBA course की Fees औसत के अनुसार सालाना फुल टाइम बीबीए के लिए 3-6 लाख, पार्ट-टाइम बीबीए के लिए 45-60 हजार, ऑनलाइन बीबीए के लिए 27-30 हजार रुपए तक होती है|

Duration of BBA course | बीबीए में कितना समय लगता है


बीबीए कोर्स करने वाले विद्यार्थी के लिए BBA course details in Hindi में यह जानना जरूरी है कि इस कोर्स को विद्यार्थी कितने समय में पूरा कर Degree हासिल कर सकता है| आपकी information के लिए बता दें कि Graduation कोर्स होने के नाते इस कोर्स पूरा करने के लिए student को कम से कम 3 वर्ष (minimum 3 years) का समय लगता है|
     अगर student इस कोर्स को करते हुए किसी भी परीक्षा में fail नहीं होता है तो, course को 3 साल में पूरा कर सकता है|

Subjects of BBA Course in 2023 | बीबीए में कौन से विषय होते हैं


जो student बीबीए की कोर्स में रुचि रखते हैं उनको यह पता होना चाहिए कि इस कोर्स में कौन-कौन से मुख्य विषय ( main subjects) होते हैं| BBA course details in Hindi के इस आर्टिकल में हम आपको इस कोर्स में पढ़ाए जाने वाले मुख्य विषयों की सूची ( list of main subjects) नीचे दे रहे हैं|

  • Marketing
  • Human Resource Management
  • Accounts
  • General Management
  • Economics
  • Statistics 
  • Marketing Strategies
  • Business Law
  • International Trade
  • Supply Chain Management
  • Entrepreneurship
  • Business Economics 
  • Civics 
  • Business Ethics
  • Brand Management 
  • Business Mathematics
  • Operations Management
  • Management Principles

बीबीए कोर्स में पहले इस वर्ष में सभी को एक जैसे विषय पर ही अध्ययन करना होता है| जबकि दूसरे वर्ष में बीबीए कोर्स के प्रकार के अनुसार विषयों में भिन्नता आती है| बीबीए कोर्स कितने प्रकार का होता है, इसको हम BBA course details in Hindi  के अनुसार आगे जानेंगे|

Types of BBA Course Details in Hindi | बीबीए कोर्स कितने प्रकार का होता है?

भारत में बीबीए कोर्स के लिए विभिन्न कॉलेज विभिन्न प्रकार के कोर्स विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराते हैं| बीबीए कोर्स के प्रकार को चुनते हुए विद्यार्थी को अपनी रुचि और जरूरत के अनुसार कोर्स  के प्रकार को चुनना होता है|
    बीबीए के कोर्स में मुख्य रूप से Communication Skills  और Leadership Skills के साथ-साथ विद्यार्थी Entrepreneurship के Skills भी सीखता है|
          आर्टिकल में BBA course details in Hindi  पर चर्चा करते हुए विद्यार्थी को यह बताना जरूरी है, मुख्य रूप से बीबीए के कोर्स में कितने प्रकार के कोर्स के विकल्प मौजूद हैं| भारत के कॉलेजों में बीबीए कोर्स के मुख्य प्रकार (Types of BBA course list) की सूची निम्न है|

  • BBA in Finance
  • BBA in Entrepreneurship
  • BBA in Hospitality
  • BBA in Computer Application
  • BBA in Human Resources
  • BBA in Information Systems
  • BBA in Global Business
  • BBA in Business Administration
  • BBA in International Business
  • BBA in Tourism
  • BBA in Human Resource Management
  • BBA in Marketing
  • BBA in Sports Management
  • BBA in Management
  • BBA in Hospital & Healthcare
  • BBA in Accounting
  • BBA in Supply Chain
  • BBA in Retail

Career after BBA Course | बी बी ए के बाद क्या कर सकते हैं


जो भी student बी बी ए के course में प्रवेश लेता है या इस कोर्स को करने के बारे में सोचता है, उस student के लिए इस कोर्स के बाद अपने future को सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाना अति आवश्यक है|
       इस कोर्स के विद्यार्थी के मन में मुख्य रूप से दो ही प्रश्न होते हैं| इस कोर्स के बाद कौन सा कोर्स करें (best course after BBA) या फिर इस कोर्स के बाद कौन सी नौकरी या रोजगार उसके लिए उचित होगा| हमारे BBA course details in Hindi आर्टिकल में आगे इन दोनों बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है|

Courses after BBA | बीबीए के बाद कौन से कोर्स होते हैं


बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होते हैं जो विद्यार्थी बीबीए की डिग्री हासिल करने के बाद आगे अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं| उनके लिए भारत में विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध है जिनकी चर्चा नीचे details में की गई है|


Courses list after BBA

MBA ( Master of Business Administration)

ज्यादातर students इस कोर्स को करने के लिए ही बी बी ए का कोर्स करते हैं| एमबीए का कोर्स बीबीए कंप्लीट करने के बाद सर्वश्रेष्ठ कोर्स माना जाता है| यह एक Post Graduation कोर्स होता है| एमबीए को करने के लिए 2 वर्ष का समय लगता है| इस कोर्स को करने के बाद आपको व्यवसाय के प्रबंधन क्षेत्र में हाई प्रोफाइल जॉब मिलती हैं| जिनकी अच्छी सैलरी होती है| भारत में हर व्यवसाय में एमबीए की मांग है| MBA कोर्सेज में Marketing, फाइनेंस, HR और इंटरनेशनल ट्रेड में कई स्पेशलाइजेशन कोर्सेज  उपलब्ध होते हैं|


PGDM(Post Graduate Diploma in Management)


यह एक diploma course होता है| MBA और  इस डिप्लोमा में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता है| एमबीए कोर्स यूनिवर्सिटी के द्वारा ऑफर किया जाता है| वही यह डिप्लोमा कोर्स institute के द्वारा विद्यार्थियों को कराया जाता है| कुछ इंस्टिट्यूट इस diploma course को 1 वर्ष में पूरा करा देते हैं| बहुत सी कंपनियां नौकरी देते वक्त इस डिप्लोमा कोर्स को महत्व देती हैं| विद्यार्थी इस डिप्लोमा कोर्स के माध्यम से एक अच्छी वेतन वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं|

MMS (Master’s Degree in Management Studies)

बीबीए के बाद एमबीए के अलावा यह कोर्स एक अच्छा विकल्प है| एमबीए की तरह इस कोर्स में भी 2 वर्ष का समय लगता है| बीबीए के अलावा अगर आपने बीए बी कॉम बीएससी या अन्य किसी विषयों से ग्रेजुएशन की हुई है, तब भी आप इस कोर्स को मास्टर डिग्री के रूप में चुन सकते हैं|
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके ग्रेजुएशन में 50% अंक होने जरूरी हैं|  ग्रेजुएशन में फाइनल ईयर का स्टूडेंट इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकता है| इस कोर्स में विद्यार्थी प्रबंधन के Skills  के साथ-साथ व्यवसाय के अंतर्गत आने वाले विशेष बिंदुओं पर अध्ययन करता है|

B.Ed (Bachelor of Education)


BBA कोर्स करने के बाद भी अगर किसी विद्यार्थी की रूचि एक अध्यापक बनने में है तो, वह B.Ed का कोर्स कर सकता है| B.Ed का कोर्स पूरा करने के बाद CTET की परीक्षा उत्तीर्ण करके सरकारी अध्यापक बन सकता है| सरकारी अध्यापक की नौकरी वेतन के रूप में हाई प्रोफाइल नौकरी मानी जाती है|

LLB


अगर विद्यार्थी बी बी ए करने के बाद में कानून व्यवस्था में रुचि रखता है| और इसी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है तो, LLB कोर्स उसके लिए सर्वश्रेष्ठ होगा| बीबीए के बाद आप इस कोर्स को करके वकील (advocate) बन सकते हैं| इस कोर्स को करने के लिए आपका Graduate होना जरूरी है| अगर आपने अपनी graduation बीकॉम या बीएससी की है तब भी आप इसमें प्रवेश ले सकते हैं|

Chartered Accountant (CA)


यह कोर्स भारत का सबसे मुश्किल कोर्स माना जाता है| इस कोर्स को करने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरूरत होती है| BBA करने के बाद इस कोर्स को करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है| इस इस कोर्स में CPT, IPCC और Final  3 चरणों को पास करना होता है| साथ ही 3 वर्ष की आर्टिकलशिप भी पूरी करनी होती है| यह सब करने के बाद आप CA डिग्री हासिल कर Auditor, Consultant, GST Officer, Legal Advisor जैसी जॉब्स प्राप्त कर सकते हैं| इस कोर्स के बाद आप अपनी फर्म भी खोल सकते हैं|

ऐसे ही और बहुत से कोर्स भारत में उपलब्ध है जो विद्यार्थी BBA करने के बाद शुरू कर सकते हैं| इन सभी कोर्स में अलग-अलग क्षेत्र में विद्यार्थी अपना भविष्य बना सकते हैं| विद्यार्थियों की जानकारी के लिए BBA course details in Hindi में और कोर्स की लिस्ट (top course list after BBA) नीचे दी गई है जिनमें students BBA के बाद पढ़ाई कर सकते हैं|

  • PG Diploma in Banking
  • Masters in Finance Management
  • PG Certification in Data Science
  • Masters in Digital Marketing
  • PG Diploma or Masters in Hotel Management
  • Masters in Event Management
  • Masters in Marketing Management
  • Masters in Advertising
  • Entrepreneurship Development Programme
  • Certification courses in Foreign Languages

Jobs after BBA Course in 2023 | बीबीए के बाद नौकरियां


बी बी ए करने के बाद भारत में विभिन्न प्रकार की नौकरियां उपलब्ध हैं| जो विद्यार्थी इस कोर्स को करते हैं उन्हें व्यवसाय के क्षेत्र में व्यवसाय से संबंधित नौकरी के अत्यधिक अवसर मिलते हैं| इस आर्टिकल में BBA course की Infromation के अंतर्गत नीचे बीबीए कोर्स के बाद मिलने वाली Jobs की list दी गई है|

  • इन्वेस्टमेंट बैंकर (Investment Banker)
  • अकाउंटेंट (Accountant)
  • मार्केटर (Marketer)
  • रियल स्टेट एजेंट (Real Estate Agent)
  • एंटरप्रेन्योर   (Entrepreneur)
  • बिजनेस कंसलटेंट (Business Consultant)
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव ( Sales Executive)
  • फाइनेंशियल मैनेजर ( Financial Manager)
  • लोन एडवाइजर (Loan Advisor)
  • ट्रेडर ( trader)
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर (Human Resources Manager)
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट मैनेजर (Research and Development Manager)
  • इनफॉरमेशन सिस्टम मैनेजर (Information System Manager)

Government Jobs after BBA | बीबीए के बाद सरकारी नौकरियां


बीबीए एक ऐसा कोर्स है, जिसको उसको करने के बाद बहुत सारी सरकारी नौकरियों (government jobs) के विकल्प मौजूद होते हैं| बीबीए कोर्स से ग्रेजुएशन डिग्री कंप्लीट करने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की Government Jobs के लिए अप्लाई करने का विकल्प होता है| उन सरकारी नौकरियों में से Top government jobs list नीचे दे रखी है| इन सभी सरकारी नौकरियों में अप्लाई करने के बाद परीक्षा देनी होती है| परीक्षाओं में नियमानुसार पास होने पर आप यह नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं|

  • IAS (Indian Administrative Services)
  • SSC CGL
  • PCS (Provincial Civil Service)
  • SSC MTS
  • SSC CHSL
  • SSC GD
  • IBPS Clerk / IBPS PO
  • SSC Stenographer
  • RBI Assistant
  • SBI Clerk / SBI PO
  • LIC
  • Defence Jobs
  • NDA & CDS


यह कुछ प्रमुख सरकारी नौकरियां थी| जिसे हमने BBA course details in Hindi  में  विद्यार्थियों के सामने रखने की कोशिश की है| इसके अलावा और भी बहुत सी सरकारी नौकरियां हैं जिसके लिए student  बीबीए के course के बाद apply कर सकते हैं|

Top College for BBA | बीबीए के टॉप कॉलेज


बीबीए कोर्स की शुरुआत करने के लिए विद्यार्थी के लिए जानकारियां एकत्रित करते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि, किस कॉलेज से बी बी ए का कोर्स किया जाए| भारत में विभिन्न प्रकार के कॉलेज, यूनिवर्सिटी और Institute मौजूद है, जो बीबीए कोर्स की डिग्री करवाती हैं| नीचे हम भारत के कुछ  टॉप कॉलेज (Top college for BBA) के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जो बीबीए कोर्स की सुविधा प्रदान करते हैं|

Indian Institute of Management (IIM), Indore

भारत में इस इंस्टिट्यूट को बीबीए के कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| इसकी स्थापना लगभग 25 वर्ष पूर्व 1996 में हुई थी| इसकी इमारत 193 एकड़ में बनी हुई है| यहां लगभग 1400 विद्यार्थी  शिक्षा ग्रहण करते हैं| यहां पर बीबीए के लिए 150 सीटें उपलब्ध है| BBA प्रवेश लेने के लिए IPM Aptitude Test  पास करना होता है|

Shaheed Sukhdev College of Business Studies, Delhi University

  इस कॉलेज की स्थापना 1987 में दिल्ली में हुई थी| इस कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज में 200+ सीट उपलब्ध होती हैं| प्रवेश परीक्षा के रूप में DU JAT  को पास करना होता है|

Keshav Mahavidyalay, Delhi University

यह कॉलेज दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में स्थित है| इस कॉलेज की स्थापना  1994 में हुई थी| दिल्ली यूनिवर्सिटी के द्वारा इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त है| बीबीए के लिए इस कॉलेज में 59 सीटें उपलब्ध होती हैं| यहां भी प्रवेश परीक्षा के रूप में DU JAT  की परीक्षा देनी होती है|

Indian Institute of Management (IIM), Rohtak

IIM की यह ब्रांच रोहतक में स्थित है| इसकी स्थापना 2009 में हुई थी| यहां छात्रों के लिए 160 सीटें उपलब्ध होती हैं| IIM इंदौर की तरह ही IIM रोहतक में एडमिशन लेने के लिए IPM Aptitude Test को पास करना जरूरी होता है|

Deen Dayal Upadhyay College, Delhi University


यह कॉलेज दिल्ली में है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की स्थापना अगस्त 1990 में हुई थी| इस कॉलेज से 1800 विद्यार्थी स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं| बीबीए के विद्यार्थियों के लिए यहां 60 सीट उपलब्ध होती है| प्रवेश परीक्षा के रूप में DU JAT  की परीक्षा होती है|

Anil Surendra Modi School of Commerce, NMIMS University, Mumbai

यह कॉलेज मुंबई में स्थित है| इस कॉलेज की स्थापना 2007 में हुई थी| इस कॉलेज में बीबीए के अलावा बीकॉम बीएससी और बीए आदि के कोर्स की सुविधा उपलब्ध है|
यहां बीबीए कोर्स में एडमिशन NPAT-BBA    को पास करने पर होता है|

Symbiosis Centre for Management Studies, Pune, Symbiosis International University

इस कॉलेज की स्थापना 2010 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई थी| इस कॉलेज की गिनती व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक की डिग्री के लिए  सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में आती है| इस कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा Symbiosis Entrance Test (SET) देनी होती है| इस परीक्षा में पास होने के बाद ही college addmission होता है|

Indian Institute of Management (IIM) Ranchi

IIM  की यह ब्रांच झारखंड के रांची शहर में स्थित है| इस कॉलेज की स्थापना 15 सितंबर 2009 में हुई थी| यह भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की आठवीं ब्रांच है| इसमें बीबीए के छात्रों के लिए 120 सीट उपलब्ध होती है| यहां पर एडमिशन IPM AT  conducted by IIM Indore; SAT  को पास करने के बाद ही होता है|

Institute of Management, Nirma University, Ahmedabad

बीबीए के कोर्स के लिए इस यूनिवर्सिटी की गिनती सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीओं में आती है| यह यूनिवर्सिटी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है| इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1996 में हुई थी| इसकी इमारत 115 एकड़ में फैली हुई है| यहां एडमिशन लेने के लिए IPM AT  conducted by IIM Indore  को पास करना पड़ता है|

HR College of Commerce and Economics, Mumbai University

इस कॉलेज की स्थापना मुंबई में 1960 में हुई थी| इस कॉलेज को मुंबई यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| यहां बीबीए के छात्रों के लिए 120 सीट उपलब्ध है| यहां BBA में addmission लेने के लिए किसी भी तरह की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होती है|

यह कुछ बीबीए कोर्स के लिए भारत में स्थित Top college की जानकारी थी| इन कॉलेजों के अलावा भी और बहुत से कॉलेज हैं, जहां से students बी बी ए का कोर्स कर सकते हैं| इस आर्टिकल में आगे BBA course details in Hindi के लिए ऊपर दिए कॉलेज के अलावा बाकी Top college list नीचे दे रहे हैं|

  • Christ University, Bangalore
  • Jai Hind College, Mumbai University
  • Indian Institute of Management (IIM) Jammu
  • Indian Institute of Management (IIM) Bodh Gaya
  • Mithibhai College, Mumbai University
  • Maharaja Surajmal Institute, (GGS-IPU), Delhi
  • Symbiosis Centre for Management Studies, Noida, Symbiosis University
  • JAGSOM, Vijaybhoomi University, Mumbai
  • UPES University Dehradun
  • Maharaja Agrasen Institute of Management Studies, (GGS-IPU), Delhi
  • Mody University Sikar, Rajasthan
  • IMS University Campus, Ghaziabad
  • IFIM College Bangalore

Top University for BBA Distance Education | टॉप बीबीए डिस्टेंस एजुकेशन यूनिवर्सिटी


BBA course information प्राप्त करते समय Student के लिए Distance Education System के बारे में भी जानना जरूरी है| बीबीए के कोर्स को विद्यार्थी डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से भी कर सकते हैं| भारत में ऐसी बहुत सी यूनिवर्सिटी हैं, जो बीबीए के इस कोर्स के लिए Distance education facility विद्यार्थी को देती हैं| इस सुविधा से विद्यार्थी बिना कॉलेज जाए बीबीए को कंप्लीट कर सकते हैं| इस सुविधा के माध्यम से विद्यार्थी को सिर्फ परीक्षा ही देनी होती है और परीक्षा की तैयारी वह स्वयं घर पर रहकर ही कर सकते हैं| विद्यार्थी के लिए BBA course details in Hindi के अंतर्गत भारत में स्थित टॉप डिस्टेंस एजुकेशन यूनिवर्सिटी की लिस्ट (Top Distance Education University List) नीचे दी गई है|

  • Indira Gandhi National Open University
  • Chandigarh University Distance Education
  • The Narsee Monjee Institute for Distance Learning
  • Amity University Distance Education
  • JECRC
  • Sikkim Manipal University Distance Education
  • Annamalai University
  • Jaipur National University
  • ICFAI Distance Education
  • Suresh Gyan Vihar University Distance Education

हमारा यह आर्टिकल BBA course all information पर था| जो अब यहीं पर समाप्त होता है| विद्यार्थियों के लिए जो भी जानकारी बीबीए कोर्स से संबंधित होती है, वह सभी जानकारियां इस आर्टिकल के माध्यम से आपके सामने लाने की कोशिश की है| विद्यार्थी को बीबीए कोर्स की शुरुआत करने से पहले यह सब जानकारियां एकत्रित करना अति आवश्यक है|
             हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपके मन में कोई प्रश्न रह गया हो, जो इस बीबीए कोर्स से संबंधित है| वह प्रश्न आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं| हम आपके इस प्रश्न का उत्तर सीख देने की कोशिश करेंगे|
             हमारे द्वारा  दी गई BBA course all information से अगर आप संतुष्ट हैं और इस जानकारी को उचित मानते हुए किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसे इस जानकारी की जरूरत है| तो हमारे इस आर्टिकल को उस व्यक्ति के साथ साझा जरूर करें जिससे उस व्यक्ति को उचित BBA course details in Hindi मिल सके|
  इस BBA course से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर नीचे दिए गए हैं, जो BBA Students के लिए महत्वपूर्ण जानकारी  वाले होंगे| Students  एक बार इन प्रश्नों को जरूर पढ़ ले|

FAQ

बीबीए कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

ज्यादातर कॉलेज बीबीए कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम (Enterance Exam) लेते हैं| कुछ कॉलेज डायरेक्ट मेरिट के आधार पर एडमिशन लेते हैं|

बी बी ए की फुल फॉर्म क्या है?

बी बी ए की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(Bachelor Of Business Administration) है| जिसे हिंदी में व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक कहते हैं

बीबीए में कौन कौन से मुख्य विषय होते हैं?

बीबीए कोर्स में मुख्य विषय एकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स,मैथेमैटिक्स, बिजनेस ऑर्गनायज़ेशन एंड सिस्टम, इत्यादि विषय होते है|

क्या बी बी ए करने के बाद एलएलबी (LLB) कर सकते हैं?

जी हां! बिल्कुल कर सकते हैं| किसी भी ग्रेजुएशन डिग्री के बाद एलएलबी कर सकते हैं|

बीबीए के बाद कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

बीबीए के बाद एमबीए, B.Ed, एलएलबी, सीए, PGDM, MMS इत्यादि कोर्स कर सकते हैं|

बीबीए से हम क्या बन सकते हैं?

BBA के बाद प्राइवेट सेक्टर में ट्रेजरी, बैंकिंग, एफएमसीजी, मैनेजमेंट, अकैडमी इंस्टीट्यूट, बिजनेस, बजट प्लानिंग, वकालत, फॉरेन ट्रेड, एडवरटाइजिंग कंपनियां और होटल मैनेजमेंट में नौकरी कर सकते हैं|

क्या BBA distance education के द्वारा किया जा सकता है?

जी हाँ! बिल्कुल किया जा सकता है| भारत में ऐसी बहुत सी युनिवर्सिटी है जो Distance Education की सुविधा देती है|

BBA को हिंदी में क्या कहते हैं?

BBA को हिंदी में व्यवसायिक प्रबंधन में स्नातक कहते हैं| जिसकी अंग्रेजी Bachelor Of Business Administration होती है|

BBA में सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

बीबीए मैनेजमेंट और बिजनेस स्टडीज इत्यादि|

Leave a Comment