LLM Course Details in Hindi [2022] | एल एल एम क्या है संपूर्ण जानकारी

LLM Course Details in Hindi, LLM Full Form, Master of Law, एल एल एम क्या है, एएनएम कोर्स की जानकारी,


हर देश में सरकार के द्वारा कुछ विशेष नियमों के आधार पर कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाया जाता है। इन विशेष नियमों और दिशानिर्देशों को देश के संविधान के अंतर्गत एक कानून का रूप दिया जाता है।

इन नियमों और दिशानिर्देशों की अच्छी समझ रखते हुए इसमें शिक्षा प्राप्त करने वाले को वकील कहा जाता है। भारत में कानून की शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं। जिसमें एलएलबी, इंटीग्रेटेड एलएलबी और एल एल एम जैसे कोर्स शामिल है। हम यहां  LLM Course से संबंधित चर्चा करने वाले हैं।

एल एल एम एक स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स है। जिसमें अधिकार और कानूनी तथ्यों से संबंधित शिक्षा प्राप्त की जाती है। यह कोर्स 2 वर्ष का होता है। इस कोर्स को एलएलबी कोर्स करने के पश्चात किया जा सकता है।

हमारा यह आर्टिकल LLM Course Details in Hindi पर आधारित होने वाला है। इस आर्टिकल में एलएलएम कोर्स की संपूर्ण जानकारी से संबंधित हर महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई है।

जो भी विद्यार्थी वकालत के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस LLM Course को करने में रुचि रखते हैं। उनके लिए इस कोर्स से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानना आवश्यक है। जो कि निम्न है।

  • एल एल एम क्या है
  • एल एल एम का फुल फॉर्म क्या है
  • एल एल एम कितने साल का कोर्स है
  • एल एल एम कोर्स फीस कितनी है
  • एलएलबी करने के फायदे क्या हैं
  • एल एल एम नौकरियां किस प्रकार की होती हैं
  • एल एल एम सैलरी कितनी होती है
  • एएनएम कोर्स के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं

इन सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में आर्टिकल में नीचे एक-एक करके विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।

हमारे पाठकों को इस आर्टिकल दी गई LLM Course की जानकारी को समझने में आसानी हो, इसलिए इसमें हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा का मिश्रित प्रयोग किया गया है।

आर्टिकल में अब एल एल एम क्या है यह जानने से पहले एल एल एम का फुल फॉर्म जानना आवश्यक है। आइए सबसे पहले एल एल एम कोर्स फुल फॉर्म से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

LLM Full Form in Hindi | एल एल एम का फुल फॉर्म क्या है

एल एल एम का फुल फॉर्म Master of Law होता है। जिसे हिंदी में मास्टर ऑफ लॉ उच्चारित किया जाता है। इस फुल फॉर्म में प्रयोग किए गए शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं। सही मायने में Master of Law एल एल एम का अंग्रेजी अनुवाद है।

LLM Full Form in Latin: एल एल एम की फुल फॉर्म Legum Magister होती है। Legum Magister एक लेटिन भाषा के शब्द है। जिसमें Legum एक बहुवचन शब्द है जिस का संक्षिप्त रूप डबल एल (LL) होता है।

LLM Full Form in Hindi: हिंदी भाषा में एल एल एम का फुल फॉर्म वकालत में स्नातकोत्तर होता है। इसका मतलब वकालत के क्षेत्र में मास्टर डिग्री होता है। जिसे वकालत से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कहते हैं।

एल एल एम फुल फॉर्म से संबंधित जानकारी के पश्चात एल एल एम कोर्स क्या होता है इसके बारे में जानकारी दी गई है।

What is LLM Course Details in Hindi | एल एल एम क्या है

एल एल एम कोर्स मास्टर डिग्री कोर्स है। जिसमें कानूनी तथ्यों से संबंधित शिक्षा प्राप्त की जाती है। इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है। इस कोर्स को करने के लिए योग्यता के रूप में एलएलबी की डिग्री होना आवश्यक है।

इस कोर्स का पाठ्यक्रम मानवाधिकारों तथा कानून के तथ्यों पर आधारित होता है। इस कोर्स के माध्यम से कानूनी अनुसंधान और शिक्षण में कैरियर स्थापित किया जा सकता है।

इस कोर्स को अंतरराष्ट्रीय कानून, अपराधिक कानून, श्रमिक कानून, व्यवसायिक कानून जैसी विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञता में किया जा सकता है।

इस कोर्स के द्वारा तहसील से लेकर जिला स्तर, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक वकालत के तौर पर कार्य किया जा सकता है।

एलएलबी कोर्स करने के पश्चात जो विद्यार्थी कानून के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। उनके लिए यह कोर्स एक बेहतरीन विकल्प होता है।

इस कोर्स के पश्चात रोजगार के अत्यधिक अवसर प्राप्त होते हैं। जिसमें सरकारी रोजगार से लेकर निजी संस्थाओं में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।

इस कोर्स के पश्चात वकालत के रूप में स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया जा सकता है। जिसमें आम पब्लिक की कानूनी रूप से मदद की जा सकती है।

इस के पश्चात प्राप्त होने वाली नौकरियां उच्च स्तरीय ही होती हैं। जिसमें संतोषजनक वेतन प्राप्त होता है। वेतन के लिहाज से यह कोर्स अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अच्छा कदम माना जाता है।

आर्टिकल में एलएलएम कोर्स क्या है इससे संबंधित जानकारी अभी आपने प्राप्त की एएनएम कोर्स की। जानकारी में अब आगे LLM Course Eligibility से संबंधित जानकारी दी गई है।

LLM Course Eligibility in Hindi | एल एल एम कौन कर सकता है

वकालत से संबंधित एल एल एम कोर्स को करने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं होना आवश्यक होता है। जो भी विद्यार्थी इस कोर्स में रुचि रखते हैं, उनको इस कोर्स में प्रवेश लेने की योग्यता को पूरा करना आवश्यक होता है।

प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यताओं का संपूर्ण विवरण नीचे बिंदुओं के रूप में दिया गया है।

  • विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएलबी डिग्री हासिल करना आवश्यक है।
  • एलएलबी डिग्री के रूप में इंटीग्रेटेड एलएलबी भी मान्य होती है।
  • एलएलबी डिग्री में कम से कम 50% अंक होने अनिवार्य होते हैं। कुछ कॉलेजों में यह सीमा इससे कम भी होती है।
  • प्रवेश के लिए कुछ प्रतिष्ठित कॉलेज प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। उन प्रवेश परीक्षाओं को पास करना आवश्यक होता है।
  • अन्य कॉलेज एलएलबी में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश प्रदान करते हैं।

ऊपर बताई गई इन प्रमुख नियम और शर्तों को जो भी विद्यार्थी पूरा कर लेता है। उसे इस वकालत की मास्टर डिग्री में प्रवेश मिल जाता है।

LLM Course Details in Hindi में अभी अपने प्रवेश योग्यता से संबंधित जानकारी प्राप्त की अब आगे एल एन एम कोर्स की जानकारी में LLM Course Duration  से संबंधित जानकारी दी गई है।

LLM Course Duration in Hindi | एल एल एम कितने साल का कोर्स है

एल एल एम कोर्स की कुल अवधि 2 वर्ष की होती है। इन 2 वर्षों के पाठ्यक्रम को 6 महीने के सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है। कुल सेमेस्टर की संख्या चार होती है। प्रत्येक सेमेस्टर के बाद परीक्षा आयोजित की जाती है।

इस मास्टर डिग्री कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थी को एल एल एम कितने साल का कोर्स है जानना आवश्यक है। वैसे तो इस कोर्स को 2 वर्षों के भीतर पूरा किया जा सकता है।

लेकिन कुछ प्रतिष्ठित कॉलेजों में इस कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है। उस प्रवेश परीक्षा की तैयारी में दो से 3 माह का समय लग जाता है।

कोर्स के पाठ्यक्रम और प्रवेश परीक्षा में लगने वाले समय को मिलाएं, तो इस कोर्स को लगभग 2 वर्ष से लेकर 2.5 वर्ष के अंदर आसानी से किया जा सकता है।

अधिकतर विद्यार्थी समय को बचाने के लिए बिना प्रवेश परीक्षा वाले कॉलेज का चयन करते हैं। लेकिन जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सरकारी या प्रचलित कॉलेजों में प्रवेश लेते हैं। वह भी समय बचाने के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी एलएलबी कोर्स के दौरान ही कर लेते हैं।

एलएलबी कोर्स की जानकारी में LLM Course Duration से संबंधित जानकारी के पश्चात LLM Course Fees  से संबंधित जानकारी दी गई है।

LLM Course Fees in Hindi | एल एल एम कोर्स की फीस कितनी है

एलएलएम कोर्स को विभिन्न प्रकार की विशेषता के साथ किया जा सकता है। और भारत में इस कोर्स की सुविधा सरकारी कॉलेज से लेकर प्रतिष्ठित कॉलेज तथा साधारण कॉलेज भी प्रदान करते हैं।

इन विभिन्न प्रकार के कॉलेजों में कोर्स के पाठ्यक्रम फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं एक दूसरे से अलग होती हैं। जिस वजह से इनके द्वारा ली जाने वाली एलएलएम कोर्स फीस भी अलग मात्रा में होती है।

प्रत्येक कॉलेज की फीस आंकड़े अलग होने के कारण कोई एक आंकड़ा निकाल पाना आसान नहीं है। लेकिन सभी कॉलेजों के द्वारा ली जाने वाली एलएलएम कोर्स फीस का औसत निकाल कर अनुमान लगाया जा सकता है।

एलएलएम कोर्स फीस लगभग ₹20000 से लेकर ₹200000 तक होती है। जिसमें कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जहां इस कोर्स की फीस ₹20000 से भी कम होती है। जबकि कुछ प्राइवेट शिक्षण संस्थान ऐसे हैं, जहां इस कोर्स की फीस ₹300000 के आसपास होती है।

अधिक जानकारी के लिए भारत के कुछ कॉलेजों के नाम और उनके द्वारा ली जाने वाली एलएलएम कोर्स फीस का विवरण नीचे दिया गया है।

Faculty of Law DU – Faculty of Law University of Delhi
₹ 9,308
NLSIU Bangalore – National Law School of India University
₹ 218,875
NLU Delhi – National Law University
₹ 124,000
Jindal Global Law School, Sonipat
₹ 301,000
School of Law, University of Petroleum and Energy Studies, Dehradun
₹ 246,000
SLS Pune – Symbiosis Law School
₹ 155,000
NLU Hyderabad – NALSAR University of Law
₹ 88,000
ICFAI Law School, Hyderabad
₹ 130,000
MNLU Mumbai – Maharashtra National Law University
₹ 60,000
AIL Mohali – Army Institute of Law
₹ 144,739

ऊपर दिए गए एन एल एम की फीस के आंकड़े सिर्फ उदाहरण के लिए हैं। विद्यार्थी से अनुरोध है कि फीस से संबंधित जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट या कॉलेज से संपर्क जरूर करें।

इससे संबंधित जानकारी के पश्चात अब आगे यह एल एल एम कोर्स कितने प्रकार का होता है यह जानना आवश्यक है। आइए अब एल एल एम स्पेशलाइजेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

LLM Course Specialization | एल एल एम कोर्स की विषय विशेषज्ञता क्या है

एलएलएम कोर्स वकालत से संबंधित शिक्षा की मास्टर डिग्री है। इस डिग्री को विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञता के साथ किया जा सकता है।

इस कोर्स की विशेषज्ञता ओं में प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय कानून, अपराधिक कानून, कॉर्पोरेट कानून, श्रमिक कानून, मानव अधिकार कानून जैसी विशेषज्ञता में शामिल है। इनमें से किसी भी विशेषज्ञता को चुनकर उसमें महारत हासिल की जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए इस कोर्स की कुछ प्रमुख विषय विशेषज्ञता के नाम नीचे दिए गए हैं।

LLM Course Specialization

  • Constitutional Law
  • Family Law
  • Taxation Law
  • Legal Studies 
  • Patent & Intellectual Property Law 
  • Civil & Private Law 
  • Public Law 
  • Corporate Law
  • Environmental Law
  • Human Right
  • Insurance Law
  • International Law 
  • Business Law 
  • European Law 
  • Criminal Law 

ऊपर दी गई इन विशेषज्ञता में से किसी का भी चयन कर उसमें वकालत की मास्टर डिग्री हासिल की जा सकती है। इनके अलावा भी और बहुत सारी विशेषज्ञता होती है। जिनमें में वकालत शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

विषय विशेषज्ञता की जानकारी के बाद अब इस एल एल एम कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है यह जानना आवश्यक है। एल एल एम कोर्स सिलेबस से संबंधित जानकारी आगे दी गई है।

LLM Syllabus in Hindi | एल एल एम सिलेबस क्या होता है

कानून से संबंधित डिग्री होने के कारण LLM Syllabus कानून की शिक्षा पर ही आधारित होता है। इसका सिलेबस इस बात पर भी निर्भर करता है, कि आपने विषय विशेषज्ञता के रूप में किस कानूनी क्षेत्र का चयन किया हुआ है।

अपने जो भी विषय विशेषज्ञता चुनी होती है। उसी के अनुसार विषय इस 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर LLM Syllabus जानकारी समेस्टर के अनुसार नीचे दी गई है।

LLM Course Syllabus Semester- 1

  • कानूनी अनुसंधान और कार्यप्रणाली प्रथम (Legal research and methodology- 1)
  • संविधानवाद (Constitutionalism)
  • न्यायशास्त्र (Jurisprudence)
  • व्यवहारिक प्रशिक्षण (Practical Training)
  • भारत में कानून और सामाजिक परिवर्तन (Law and Social Transformation in India)

LLM Course Syllabus Semester- 2

  • वित्त कानून (Finance Law)
  • विशेषज्ञता ऐच्छिक प्रथम (Specialization Elective- 1)
  • प्रशासनिक कानून (Administrative law)
  • कानून और प्रौद्योगिकी (Law & Technology)
  • कानूनी अनुसंधान और कार्यप्रणाली द्वितीय (Legal research and methodology – II)
  • अपराध का कानून (Law of Crimes)

LLM Course Syllabus Semester- 3

  • विशेषज्ञता ऐच्छिक द्वितीय (Specialization Elective – II)
  • विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग विचलन (Privileged Class Deviance)
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून (International Business Law)
  • सार्वजनिक उपयोगिता कानून (Public Utilities Law)
  • संचार मीडिया कानून (Mass media Law)

LLM Course Syllabus Semester- 4

  • विशेषज्ञता ऐच्छिक चतुर्थ (Specialization Elective – IV)
  • विशेषज्ञता ऐच्छिक तृतीय (Specialization Elective – III )
  • रिपोर्ट कार्य और प्रकाशन (Report work and publication)
  • क्षेत्र कार्य (Field Work)
  • निबंध (Dissertation)

ऊपर दी गई समेस्टर के अनुसार एलएलएम सिलेबस की जानकारी के अनुसार ही विषय इस 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाते हैं।

अलग कॉलेजों में इस पाठ्यक्रम में थोड़ा बहुत परिवर्तन भी हो सकता है।

इस आर्टिकल एलएलएम कोर्स डिटेल्स इन हिंदी में अब आगे एल एल एम करने के फायदे से संबंधित जानकारी दी गई है।

Benefits of LLM Course in Hindi| एल एल एम करने के फायदे क्या हैं

जो भी विद्यार्थी वकालत के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। और LLM Course में रुचि रखते हैं। उनके लिए एल एल एम करने के फायदे के बारे में जानना आवश्यक है।

कानून से संबंधित स्नातकोत्तर डिग्री के रूप में एल एल एम करने के फायदे अनेकों हैं। उन फायदों का विवरण नीचे दिया गया है।

  • इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात आप हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने योग्य हो जाते हैं।
  • इस कोर्स के पश्चात तहसील से लेकर जिला स्तर तक वकील के रूप में कार्य कर सकते हैं।
  • इस कोर्स के पश्चात आप स्वयं ऑफिस ख़ोल कर वकालत का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जिसमें आप आम नागरिकों की कानूनी मदद कर सकते हैं।
  • इस कोर्स के माध्यम से आपको का कानून का उचित ज्ञान हो जाता है। जो आपकी दिनचर्या में फायदेमंद होता है।
  • डिग्री हासिल करने के बाद आप का रुतबा आपके मोहल्ले तथा एलएलबी होल्डर के बीच बढ़ जाता है।
  • इस कोर्स के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट में  उच्च पदों पर सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
  • इस डिग्री के द्वारा आपको एलएलबी के मुकाबले अधिक महत्व दिया जाता है। जो आप के लिए वित्तीय फायदा भी लाता है।

इसके अलावा भी और बहुत सारे फायदे इस कोर्स को करने के पश्चात प्राप्त होते हैं।

एल एल एम करने के फायदे से संबंधित जानकारी के पश्चात अब आगे कैरियर विकल्प से संबंधित जानकारी दी गई है।

Career Option after LLM Course | एल एल एम कोर्स के बाद क्या करें

एल एल एम कोर्स को पूरा करने के पश्चात भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अनेकों प्रकार के कैरियर विकल्प होते हैं। उनमें से किसी भी एक रास्ते को चुनकर उसमें अपना भविष्य बनाया जा सकता है।

इस डिग्री के पश्चात सरकारी क्षेत्रों से लेकर प्राइवेट क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं। साथ ही स्वयं का निजी वकालत व्यवसाय भी शुरू किया जा सकता है।

कानून तथ्यों में अत्यधिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार क्षेत्रों में कोर्स भी किए जा सकते हैं।

Courses after LLM Course in Hindi | एल एल एम करने के बाद कौन सा कोर्स करें

वकालत में मास्टर डिग्री हासिल करने के पश्चात अग्रिम पढ़ाई हेतु विभिन्न प्रकार के कोर्स किए जा सकते हैं।

अगर आप वकालत के किसी क्षेत्र में महारत हासिल करना चाहते हैं। तो उस क्षेत्र में एलएलडी कोर्स किया जा सकता है। जिसे पीएचडी भी कहा जाता है।

अगर आप के साथ-साथ प्रबंधन के कौशल को सीखना चाहते हैं। तो एमबीए या पीजीडीएम जैसे कोर्स आपके लिए सही रहेंगे।

अगर आप इस डिग्री के पश्चात कंप्यूटर कौशल को निकालना चाहते हैं। तो पीजीडीसीए जैसे कोर्स आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

ऊपर बताए गए यह कोर्स आपको नौकरी दिलवाने में भी मददगार साबित होते हैं।

अग्रिम पढ़ाई हेतु कोर्सों की जानकारी के पश्चात इस मास्टर डिग्री LLM Course से प्राप्त होने वाली नौकरियों के बारे में जानकारी आगे दी गई है।

Jobs after LLM Course in India | LLM नौकरियों की जानकारी

जो विद्यार्थी एल एन एम कोर्स को रोजगार प्राप्त करने के मकसद से करते हैं। उनके लिए भारत में विभिन्न प्रकार की सरकारी तथा प्राइवेट क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त करने की अनेकों विकल्प उपलब्ध होते हैं।

इस डिग्री के पश्चात तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर, राज्य स्तर, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्तर तक नौकरी प्राप्त की जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए इस डिग्री के पश्चात प्राप्त होने वाले पदों के कुछ प्रमुख नाम नीचे दिए गए हैं।

  • Lawyer (वकील)
  • Magistrate (मजिस्ट्रेट)
  • Attorney General (महान्यायवादी)
  • Joint Advisor (संयुक्त सलाहकार)
  • Programme Officer (कार्यक्रम अधिकारी)
  • District Judge (जिला जज)
  • Lecturer (व्याख्याता)
  • Legal Manager (कानूनी प्रबंधक)
  • Trustee (ट्रस्टी)
  • Law Reporter (कानून संवाददाता)
  • Adjunct Professor (अनुबंधक अध्यापक)
  • Senior Tax Associate (वरिष्ठ कर सहयोगी)
  • Notary (लेख्य प्रमाणक)
  • Assistant Legal Manager (सहायक कानूनी प्रबंधक)
  • Legal Expert (कानून विशेषज्ञ)
  • Legal Advisor (क़ानूनी सलाहकार)

इन पदों के अलावा और भी कई पद होते हैं। जो इस LLM Course डिग्री के पश्चात हासिल किए जा सकते हैं।

अब बात आती है कि ऊपर बताए गए पद किन प्रकार के विभागों में प्राप्त होते हैं। नीचे उदाहरण के तौर पर कुछ विभागों के नाम दिए गए हैं। जिनमें ऊपर बताए गए पद हासिल किए जा सकते हैं।

  • सरकार क्षेत्र (Government Sector)
  • कानूनी विभाग (Legal Department )
  • विदेशी कंपनियाँ (Foreign Companies)
  • विदेशी कानून फर्म (Foreign Law Firms)
  • राज्य विधिज्ञ परिषद् (State Bar Council)
  • निजी क्षेत्र की कंपनियां (Private Sector Companies)
  • विश्वविद्यालय (University) भारतीय परामर्श फर्म (Indian Consulting Firms)

इन विभागों के अलावा भी बहुत सारे विभाग भारत में हैं। जहां पर इस डिग्री के माध्यम से रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।

हमारे इस आर्टिकल LLM Course Details in Hindi में अब आगे रोजगार के दौरान इस एल एल एम नौकरियों से प्राप्त होने वाली LLM Salary के बारे में  जानकारी दी गई है।

LLM Salary in India | एल एल एम की सैलरी कितनी होती है

जैसा कि आप ऊपर जान चुके हैं, इस वकालत की मास्टर डिग्री के पश्चात अनेकों प्रकार के विभागों में विभिन्न प्रकार के पदों पर नौकरी प्राप्त की जा सकती है।

प्राप्त होने वाली नौकरियों में अलग अलग प्रकार के कार्य करने होते हैं। उन सभी कार्यों की वजह से उन पदों की LLM Salary भी अलग-अलग मात्रा में होते हैं।

इसी वजह से सिर्फ औसत के अनुसार विभिन्न प्रकार के पदों से प्राप्त होने वाले वेतन का अनुमान ही लगाया जा सकता है। इसका कोई एक आंकड़ा नहीं बताया जा सकता है।

शुरुआत में लगभग ₹30000 से लेकर ₹50000 प्रति महीना अर्जित किया जा सकता है। कुछ सरकारी पद ऐसे होते हैं, जहां पर शुरुआत में ही LLM Salary ₹70000 से अधिक प्राप्त होती है।

कुछ वर्षों के अनुभव के पश्चात इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त होने वाली सैलरी या कमाई लगभग ₹50000 प्रति महीना से लेकर ₹200000 प्रति महीना कमाया जा सकता है।

इसके अलावा अत्यधिक अनुभव होने के कारण कई वकील तो प्रति महीना ₹200000 से लेकर ₹400000 तक भी आय अर्जित करते हैं।

इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त होने वाली आय को देखा जाए, तो ऐसा कहा जा सकता है कि अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह एक बेहतरीन कोर्स है।

Top College for LLM Course in India | एल एल एम के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

वकालत से संबंधित उचित शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षण संस्थान के रूप में किसी प्रतिष्ठित संस्थान का चुनाव करना अति आवश्यक है।

वैसे तो भारत में अनेकों ऐसे कॉलेज हैं। जो इस डिग्री के लिए प्रचलित माने जाते हैं। उनमें से कुछ प्रमुख कॉलेजों के नाम नीचे उदाहरण के तौर पर दिए गए हैं।

Top College for LLM Course

  • NLSIU Bangalore – National Law School of India University
  • JMI New Delhi – Jamia Millia Islamia
  • Institute of Law, Nirma University, Ahmedabad
  • Bennett University, Greater Noida
  • School of Law, University of Petroleum and Energy Studies, Dehradun
  • Surendranath Law College, Kolkata
  • IIL Indore – Indore Institute of Law
  • ICFAI Law School, Hyderabad
  • Jindal Global Law School, Sonipat
  • NLU Delhi – National Law University

हमारा यह आर्टिकल LLM Course Details in Hindi पर आधारित थी। जो अब यहीं पर समाप्त हो रहा है। इस आर्टिकल में आपने एल एल एम कोर्स की जानकारी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे एल एल एम क्या है, एल एल एम का फुल फॉर्म क्या है, एल एल एम सिलेबस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

अगर कोई ऐसा सवाल है, जिसका उत्तर हमारे इस आर्टिकल में नहीं दिया गया है। और वह सवाल इस मास्टर डिग्री से संबंधित है। तो उस सवाल को नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाएं।

हम आपके उस सवाल का उचित उत्तर ढूंढ कर आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो एल एल एम कोर्स की जानकारी में रुचि रखता हो। तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को जरूर पहुंचाएं।

ऐसे ही और पोस्ट देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें। तथा अपनी फेसबुक प्रोफाइल में अपने मित्रों के साथ हमारे फेसबुक पेज को शेयर जरूर करें।

Leave a Comment