B Com Course Details in Hindi | 2023 में बीकॉम कैसे करें ?

B Com Course Details in Hindi, बीकॉम कोर्स की जानकारी, बीकॉम क्या है ,बीकॉम फीस, बीकॉम के विषयों की जानकारी, Eligiblity, बीकॉम के टॉप कॉलेज, बीकॉम कैसे करें


अगर आप इंटरमीडिएट के बाद वाणिज्य क्षेत्र में बीकॉम करना चाहते हैं| और BCom Course Details के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं| इस आर्टिकल में हम आपको B Com Course की सारी जानकारी देने वाले हैं| इस आर्टिकल में आपको बीकॉम की फीस( Fees of B.Com), कोर्स को करने में लगने वाला समय (B.com course duration), सर्वश्रेष्ठ कॉलेज (Top College),इस कोर्स के विषय (subjects of B.Com), इस कोर्स को करने के फायदे आदि की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है|

What is B.Com in hindi | बीकॉम क्या है

बीकॉम एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स (Graduation degree course)  है| जिसे आप 12वीं कक्षा में पास होने के बाद में कर सकते हैं| यह कोर्स 3 वर्ष का होता है| और इसमें  एकाउंटिंग, बैंकिंग, बिजनेस, इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और इनकम टैक्स के बारे में पढ़ाया जाता है| इस कोर्स को करने के बाद एकाउंटिंग बैंकिंग  तथा व्यवसाय में अपना भविष्य बना सकते हैं|

Full form of B.Com in hindi | बीकॉम की फुल फॉर्म


बीकॉम की फुल फॉर्म (BCom Full Form) बैचलर ऑफ कॉमर्स (Bachelor of Commerce) होती है| यह एक अंग्रेजी शब्द है जिसे हिंदी में वाणिज्य स्नातक कहा जाता है|

BCom Full Form

B. ComBachelor of Commerce
बीकॉमवाणिज्य स्नातक

B Com Course details about eligibility | बीकॉम के लिए योग्यता


जैसा कि आप जानते हैं, यह एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है| और किसी भी ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स के लिए विद्यार्थी का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य होता है| उसी प्रकार बीकॉम के लिए भी बारहवीं कक्षा में पास होना जरूरी है|

अगर आपने 12वीं कक्षा वाणिज्य (Commerce) विषयों के साथ की हो तो बीकॉम के लिए उत्तम मानी जाती है| पर अगर आपने 12वीं कक्षा विज्ञान के विषयों से कर रखी है| फिर भी आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं|

इसके अलावा पर कॉलेज में मेरिट के हिसाब से एडमिशन लिया जाता है| कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं, जो बीकॉम के कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस टेस्ट लेते हैं|

B. Com Course Duration in Hindi | बीकॉम करने में कितना समय लगता है


आर्टिकल में आप B.Com Course details में यह जरूर जानना चाहेंगे,  आखिर इस कोर्स को कितने समय में पूरा किया जा सकता है|
     ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स होने के नाते इस कोर्स को आप 3 वर्षों में पूरा कर सकते हैं| भारत की सभी यूनिवर्सिटी में इस कोर्स को 3 साल में कराया जाता है| कुछ संस्थान इन 3 सालों को छे छे महीने के सेमेस्टर में विभाजित करते हैं| तथा कुछ संस्थान इन 3 सालों को 3 सालाना सत्र में विभाजित करते हैं|

Fees of B.Com in Hindi | बीकॉम की फीस कितनी होती है


बीकॉम कोर्स को करने से पहले इसमें आने वाली लागत के बारे में जानना बहुत जरूरी है| कहने को तो फीस के लिहाज से एक साधारण कोर्स ही कहा जाता है| लेकिन इस कोर्स के लिए कई यूनिवर्सिटी ऐसी भी है, जो इस कोर्स के लिए 20 हजार से 1 लाख या उससे भी ज्यादा फीस के रूप में लेती हैं|

वही कुछ सरकारी यूनिवर्सिटी में आप इस कोर्स को महज 8 -15 हज़ार के आसपास भी कर सकते हैं| कुछ शिक्षण संस्थान इसकी प्राइवेट कोचिंग के लिए मोटी रकम लेते हैं|
      अगर औसत के अनुसार बात करें तो, भारत में इस कोर्स की फीस 10,000 से लेकर 60000 तक होती है| बाकी पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप इस कोर्स को कितने बजट में और किस प्रकार से करना चाहते हैं|

यह भी पढ़ें

Types of B.Com | बीकॉम कितने प्रकार का होता है

अगर इस कोर्स के प्रकार की बात की जाए| तो बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम प्रोफेशनल, बीकॉम रेगुलर, बीकॉम विद इकोनॉमिक्स आदि विभिन्न प्रकार के कोर्स भारत में उपलब्ध हैं| आप किसी भी वाणिज्य के विषय को मुख्य रखते हुए उसके ऊपर इस बीकॉम के कोर्स को कर सकते हैं|

        भारत की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में  जो बीकॉम के कोर्स उपलब्ध है| उनकी सूची (Bcom Specialization List) हमने नीचे दी हुई है|

     

  • BCom Economics
  • BCom Marketing
  • BCom Accountancy
  • BCom Finance
  • BCom Banking and Finance
  • BCom Banking Management
  • BCom Accounting and Finance
  • BCom Banking and Insurance
  • BCom Insurance Management
  • BCom Applied Economics
  • BCom Tourism and Travel Management
  • BCom Business Economics
  • BCom Business Administration
  • BCom Computer Applications
  • BCom Corporate Secretaryship
  • BCom E-Commerce
  • BCom Financial Markets
  • BCom Financial Accounting
  • BCom Foreign Trade Management
  • BCom Tax Procedure and Practice
  • BCom Taxation
  • BCom Capital Market
  • BCom Computer Science
  • BCom Accounting
  • BCom Professional
  • BCom Management Studies
  • BCom Statistics
  • BCom Supply Chain Management

Subjects of B. Com  | बीकॉम में कौन-कौन से विषय होते हैं | B Com course details about Subjects


इस कोर्स की शुरुआत करने से पहले आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि बीकॉम में विषय कौन कौन से होते हैं|
    अगर मुख्य विषयों की बात की जाए सारे मुख्य विषय वाणिज्य से संबंधित होते हैं| उनमें से मुख्य विषयों की सूची हम नीचे दे रहे हैं|

  • ‌Accountancy
  • ‌Financial Systems
  • ‌Business Economics
  • ‌Cost Accounting
  • ‌Taxation
  • ‌Auditing
  • ‌Business Management
  • ‌Financial Accounting
  • ‌Company Law
  • ‌Management and Informations Systems
  • ‌Organizational Management
  • ‌IT
  • ‌Marketing
  • ‌Financial Economics

यह मुख्य विषय थे| इन्हीं विषयों में से सालाना सत्र या समेस्टर में  पढ़ाए जाते हैं| जो विषय आपको  सत्र या सेमेस्टर में पढ़ाए जाते हैं| उनकी सूची भी हमने नीचे दी हुई है|

  • Accountancy
  • Advanced Concepts in Accountancy
  • Economics
  • Elements of Cost Accounting
  • Elements of Cost Accounting (Advanced)
  • Business Management
  • Company Law
  • Advanced Economics
  • Operations Research
  • Banking and Financial Systems Entrepreneurship
  • Electives
  • Stock and Commodity Market
  • Competition and Consumer Laws
  • Environmental Studies
  • Financial Accounting
  • Financial Systems
  • Communication In English
  • Introduction to Macroeconomics
  • Corporate Communication
  • Business Computing
  • Quantitative Methods
  • Organizational Management

इनके अलावा कुछ विषय और हैं| जो बीकॉम के कोर्स के अनुसार चुनने होते हैं| उनकी सूची भी हमने नीचे दी है|

  • ‌Technology Related to Banking Sector
  • ‌Enterprise Resource Planning
  • ‌Financial Risk Management
  • ‌Accelerated Mathematics
  • ‌Supply Chain Management
  • ‌Management Science
  • ‌Tourism Management and Marketing
  • ‌Understanding Consumer Behaviour
  • ‌Portfolio Management
  • ‌International Finance
  • ‌Intellectual Property Law

Course After B. Com in Hindi | बीकॉम के बाद कौन कौन से कोर्स उपलब्ध हैं


बीकॉम की पढ़ाई शुरू करने से पहले आपको यह पता होना जरूरी है| कि बीकॉम के बाद आगे हम कौन सा कोर्स करेंगे| इसको उसको पूरा करने के बाद हमारे पास आगे पढ़ाई के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद होते हैं| विकल्पों में से कुछ विकल्पों के बारे में हमने नीचे चर्चा की है|

M. Com (Master of Commerce)

बीकॉम कोर्स को कंप्लीट करने के बाद हमारे सामने जो सबसे पहले कोर्स आता है, वह एम कॉम है| इसकी फुल फॉर्म मास्टर ऑफ कॉमर्स ( Master of Commerce) होती है| यह पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री का कोर्स होता है| इसमें 2 साल का समय लगता है| इसमें बीकॉम वाले विषयों को और विस्तार में पढ़ाया जाता है| इस कोर्स को करने के बाद औसतन चार लाख प्रतिवर्ष सैलरी मिलती है|

MBA (Master of Business Administration)

बीकॉम के बाद यह कोर्स सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| इस कोर्स में आप जिन विषयों पर कोर्स करते हैं व्यवसाय के उसी क्षेत्र में अव्वल प्रबंधन का कार्य सीखते हैं| इसमें एडमिशन एक एंट्रेंस टेस्ट (CAT) के द्वारा होता है| टेस्ट के रिजल्ट के अनुसार पता चलता है कि आपका एडमिशन किस कॉलेज में होगा|
     भारत में एमबीए ग्रैजुएट्स की बहुत मांग है| और इसकी तनख्वाह 500000 प्रति वर्ष से लेकर 2500000 प्रति वर्ष तक होती है|

CA (Chartered Accountant)


वाणिज्य के क्षेत्र में सीए का कोर्स सबसे टॉप पर माना जाता है| अभी कोई विद्यार्थी शुरुआत में वाणिज्य विषय को  चुनता है| उसके मन में यह कोर्स जरूर आता है| इस कोर्स को आप बारहवीं कक्षा के बाद भी शुरू कर सकते हैं| लेकिन इसे बीकॉम के बाद करना उत्तम माना जाता है|
         इस कोर्स को करने के लिए हमें तीन तरह की परीक्षा देनी होती है
‌CPT
‌IPCC
‌CA Final

यह तीनों परीक्षा पास करने के बाद आपको ढाई साल की इंटर्नशिप करनी होती है| जिसके बाद आपको सीए की डिग्री मिल जाती है|
     भारत में अगर इसकी औसतन सैलरी की बात करें तो  ₹800000 प्रति वर्ष तक होती है| इस डिग्री के बाद आप नौकरी ना करके अपनी फर्म भी खोल सकते हैं|

CS (Company Secretary)


बीकॉम करने के बाद कंपनी सेक्रेट्री का कोर्स भी सर्वश्रेष्ठ कोर्स की गिनती में आता है| सीएस कंपनी के लिए  सभी प्रकार के कानूनी पहलुओं के मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता है| वह कंपनी के टैक्स रिटर्न  पर गंभीरता से कार्य करता है|
सीएस का कोर्स करने के लिए टीम परीक्षाओं से गुजरना होता है|
‌Foundation
‌Intermediate
‌CS Final

अगर भारत में इसकी तनख्वाह की बात करें तो ₹400000 प्रति वर्ष से लेकर 1000000 रुपए प्रति वर्ष तक होती है|

इन कोर्स के अलावा और भी बहुत से कोर्स होते हैं| जिसे आप बीकॉम के बाद चुनकर अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं| उनको कोर्स की लिस्ट हमने नीचे दे रखी है|

  • ‌Chartered Financial Analyst (CFA)
  • ‌Business Accounting and Taxation (BAT)C
  • ‌Certified Management Accountant (CMA)
  • ‌US Certified Public Accounting (CPA)
  • ‌Financial Risk Manager (FRM)
  • ‌Association of Chartered Certified Accountants (ACCA)
  • ‌Certified Financial Planner
  • ‌Certificate in Investment Banking (CIB)
  • ‌ Bachelor of Education (B.Ed)
  • ‌Digital Marketing

‌Career Option after B Com | बीकॉम के बाद कौन-कौन से रोजगार मिलते हैं


बीकॉम करते वक्त आपके मन में दो ही सवाल होते हैं| पहला आगे कौन सा कोर्स करना है| और दूसरा बीकॉम करने के बाद किस प्रकार का रोजगार मिल सकता है|
BCom Course details  में आप बीकॉम के बाद के कोर्स के बारे में ऊपर जान चुके हैं|
     अब बात कर लेते हैं इस कोर्स को करने के बाद किस प्रकार किया नौकरियां भारत में उपलब्ध हैं| और उनकी एवरेज सैलेरी कितनी है|

Best Career Option after BCom

Jobs after B. Com Average Salary Per Annum
Accountants250000
Stock Broker300000
Auditor450000
Tax Consultant500000
Export import manager250000
Insurance Consultant300000
Finance Consultant1000000
Banker350000


            

Top College for B. Com | बीकॉम के लिए टॉप कॉलेज


बीकॉम करने के लिए एक अच्छी छवि वाला कॉलेज होना जरूरी है|  B. Com course details में भारत में इस कोर्स के लिए  बेहतरीन कॉलेज की लिस्ट हमने नीचे दे रखी है|

Shri Ram College of Commerce (SRCC)

बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए भारत में यह कॉलेज सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| इस में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है यह कॉलेज दिल्ली में स्थित है| अगर इसकी फीस की बात करें तो  लगभग ₹30000 प्रतिवर्ष होती है|

   Lady Shri Ram College for Women

यह कॉलेज बीकॉम की छात्राओं के लिए भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है| यह भी दिल्ली में स्थित है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है|  इसकी सालाना फीस लगभग 20 हजार के आसपास होती है |

  Loyola College

यह कॉलेज चेन्नई में स्थित है और मद्रास यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| यहां पर मेरिट के हिसाब से एडमिशन होता है| चेन्नई के आसपास के क्षेत्रों के लिए यह एक सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है| बीकॉम के लिए इस कॉलेज की कुल फीस  ₹40000 के आसपास होती है|

St. Xavier’s College


यह कॉलेज मुंबई में स्थित है और मुंबई यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की फीस अन्य कॉलेज के मुकाबले बहुत कम होती है| इसकी सालाना फीस लगभग 6000 के आसपास होती है| लेकिन यहां एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम होता है| मुंबई में रहकर कम बजट में बीकॉम करने के लिए यह कॉलेज सर्वश्रेष्ठ है|

DPG Degree College

यह कॉलेज हरियाणा के गुड़गांव में स्थित है| इसकी स्थापना 2015 में हुई थी| यह एक प्राइवेट कॉलेज है| इस कॉलेज को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज में मेरिट बेस पर एडमिशन होता है| यहां पर बीकॉम की सालाना फीस लगभग 40,000 के आसपास है|

Hindu College

यह कॉलेज दिल्ली में सबसे प्राचीन कॉलेज में से एक माना जाता है| इसकी स्थापना सन 1899 में हुई थी| इस कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| यह कॉलेज वाणिज्य के लिए एक अच्छा कॉलेज माना जाता है| इस कॉलेज की फीस लगभग ₹18000 प्रति वर्ष होती है|

Hansraj College

क्या कॉलेज भी दिल्ली में स्थित है|  इसकी स्थापना 1948 में हुई थी| इस कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है|  यहां बीकॉम करने की टोटल फीस लगभग 60000 के आसपास होती है| 

Christ University

यह यूनिवर्सिटी कर्नाटक के बैंगलोर में स्थित है|  बीकॉम के कोर्स के लिए सबसे महंगे शिक्षण संस्थानों में से इसे एक माना जाता है| बीकॉम के कोर्स के लिए इसकी एक साल की फीस लगभग ढाई लाख रुपए होती है| यहां पर एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट होता है| एंट्रेंस टेस्ट में आए अंकों के अनुसार एडमिशन होता है|

Ethiraj College for Women

यह कॉलेज चेन्नई में स्थित है और इस कॉलेज की स्थापना
1948 में हुई थी| जैसा कि नाम से ही पता लगता है, यह कॉलेज एक महिला कॉलेज है| चेन्नई के आसपास के क्षेत्रों में इस कॉलेज को वाणिज्य छेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज माना जाता है| इस कॉलेज को मद्रास यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है| इस कॉलेज की सालाना फीस लगभग 75,000 के आसपास है| यहां पर एडमिशन मेरिट के हिसाब से होता है|

Gargi College

यह कॉलेज दिल्ली में स्थित है| साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है|  इस कॉलेज की स्थापना 1967 में हुई थी| यह कॉलेज भी एक महिला कॉलेज है | इस कॉलेज की फीस काफी कम होती है| बीकॉम के कोर्स की कुल फीस ₹13000 के आसपास होती है| और यहां पर मेरिट  पर एडमिशन होता है|

ऐसे ही और बहुत से कॉलेज हैं, जो बीकॉम की शिक्षा के लिए उत्तम माने जाते हैं| उनमें से कुछ चुनिंदा कॉलेज के बारे में हमने आपको बताया है|

Top Distance Education University for B. Com | टॉप डिस्टेंस एजुकेशन यूनिवर्सिटी बीकॉम करने के लिए


अगर आप 12वीं के बाद सीए या सीएस जैसा हाई प्रोफाइल कोर्स की तैयारी करना चाहते हैं| उसके साथ-साथ अपनी ग्रेजुएशन डिग्री भी पूरी करनी चाहते हैं| तब आपको बी कॉम किसी ओपन यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से करनी होगी|
     अगर आप 12वीं के बाद किसी रोजगार में व्यस्त होने के कारण कॉलेज से रेगुलर अपनी बीकॉम की डिग्री नहीं कर पा रहे हैं| तब भी आपको डिस्टेंस एजुकेशन का रास्ता चुनना होगा| जिससे आप आसानी से घर बैठे बिठाए 3 सालों में सिर्फ परीक्षा देकर बीकॉम की डिग्री हासिल कर सकते हैं|
      भारत में ऐसी बहुत सी यूनिवर्सिटीज है, जो Distance Education की सुविधा प्रदान करती हैं| B. Com Course details  बताते हुए हम आपको नीचे उन सभी यूनिवर्सिटी की लिस्ट (Bcom University List) दे रहे हैं| जिन में से किसी एक को चुन कर आप डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से अपनी बीकॉम की डिग्री को कंप्लीट कर सकते हैं|

  • इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU)
  • ‌ अमेठी यूनिवर्सिटी ( Amity University)
  • ‌ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ( Chandigarh University)
  • ‌  तमिल नाडु ओपन यूनिवर्सिटी (Tamil Nadu Open University)
  • ‌ नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी (Netaji Subhash Open University)
  • ‌ मुंबई यूनिवर्सिटी ( University of Mumbai)
  • ‌ अन्नामलाई यूनिवर्सिटी (Annamalai University)
  • ‌ स्कूल ऑफ़ डिस्टेंस लर्निंग डीयू (School of Distance Learning, Delhi University)
  • ‌ मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी (Madurai Kamraj University)
  • ‌ पंजाब यूनिवर्सिटी ( Punjab University)
  • ‌ गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujrat University)
  • ‌ आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस एजुकेशन (Acharya Nagarjuna University Centre for Distance Education)
  • ‌ अलगप्पा यूनिवर्सिटी  (Alagappa University)

‌ ऐसे ही और भी बहुत सी यूनिवर्सिटी हैं| जो भारत में बीकॉम के कोर्स को डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से उपलब्ध करवाती हैं| इन यूनिवर्सिटी ओं से आप एडमिशन के बाद घर बैठकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं| अंत में आपको यूनिवर्सिटी के द्वारा बनाए गए केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होती है| परीक्षा में पास हो कर आप बीकॉम की डिग्री हासिल कर सकते हैं|

Best Books for B. Com | बीकॉम के लिए टॉप पुस्तके


बीकॉम की पुस्तकों की अगर बात करें तो, जिस कॉलेज में स्टडी करते हैं वह कॉलेज आपको किताबों के बारे में जरूर बताता है| लेकिन अगर आप ओपन यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रहे हैं| या कॉलेज वाली पुस्तकें आपके लिए सही कार्य नहीं कर रही हैं| यहां हम विषय के हिसाब से भारत की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची नीचे दे रहे हैं|

विषय (Subject) पुस्तक (Book with Author Name)
‌Financial accountingFinancial Accounting: concepts and application by JR Moonga
‌Corporate accountingFundamentals of Corporate Accounting by JR Moonga
‌Business communicationCommunication for Business by Shirley Taylor
‌Income tax law and practiceStudents Guide to Income tax by Vinod k Singhania and Monica Singhania
‌Company lawModern Indian Company law by MC Kuchhal
‌Cost accountingCost accounting by Jawahar lal
‌Banking and InsuranceBanking and insurance by Agarwal OP
‌International BusinessInternational Business by Charles WL Hill and Arun Kumar Jain
‌Indian EconomyIndian Economy by Mishra and Puri
AuditingAuditing Principles and practices by Ravinder Kumar and Virender Sharma
‌Financial ManagementFinancial Management and policy by James C Horne and sanjay Dhamija
E-commerceElectronic commerce: framework, technology, and application by Bharat Bhaskar
Business StatisticsBusiness Mathematics and Statistics by ND Vohra
‌Business mathematicsBusiness mathematics by Dr. Sarita Kumar

                      
     यह कुछ चुनिंदा विषयों पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की लिस्ट थी| जिसमें पुस्तक के नाम के साथ उसके लेखक का नाम लिखा हुआ है| यह सभी पुस्तकें भारत के बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं| आप इन पुस्तकों को लाइब्रेरी से भी ले सकते हैं| यह सभी ऑनलाइन भी उपलब्ध है| आप इन पुस्तकों का नाम सर्च करके उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं|


   हमारा यह आर्टिकल B Com Course details  पर था| जो अब यहीं पर समाप्त होता है| हमने बीकॉम के कोर्स को करने से पहले आने वाले हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की है| इस आर्टिकल में हमने वह सब जानकारियां उपलब्ध कराने की कोशिश की है, जो एक विद्यार्थी के लिए इस कोर्स की शुरुआत करने से पहले जानना जरूरी है| फिर भी आपका कोई सवाल रह गया हो| जिसका उत्तर इस आर्टिकल में हम देने में असमर्थ रहे हैं| आप नीचे कमेंट बॉक्स में वह प्रश्न हम से पूछ सकते हैं| हम आपके प्रश्न का उत्तर शीघ्र  देने की कोशिश करेंगे|


नीचे एक FAQ  की लिस्ट भी हुई है| आप उसे भी पढ़ सकते हैं| हो सकता है, आपके प्रश्न का उत्तर यहां मिल जाए| अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है| और आप ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसे इस आर्टिकल की जरूरत है| तो आप हमारे इस आर्टिकल को उस व्यक्ति से साझा जरूर करें|

FAQ

बीकॉम क्या है और कितने साल का होता है ?

बीकॉम ( Bachelor Of Commerce) वाणिज्य का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है| और यह 3 साल का होता है|

बीकॉम करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

बीकॉम के लिए किसी भी विषय से बारहवीं कक्षा पास होना जरूरी है| कुछ कॉलेज में इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम लिया जाता है|


बीकॉम में कुल कितने विषय होते हैं?

Accounts, Law, Economics, Tax, Financial Management आदि इसके मुख्य विषय होते हैं|

क्या 12वीं आर्ट्स के बाद बी कॉम कर सकते हैं?

आप किसी भी तरह की 12वीं के बाद बीकॉम कर सकते हैं| बीकॉम में एडमिशन लेने के लिए आपका 12 वीं पास होना जरूरी है|

बीकॉम को ओपन यूनिवर्सिटी से करने पर वैल्यू होती है?

जी हां कॉलेज से की गई बीकॉम की डिग्री और ओपन यूनिवर्सिटी से की गई डिग्री दोनों की वैल्यू होती है|

क्या ओपन यूनिवर्सिटी डिग्री के बाद प्लेसमेंट भी करवाती हैं?

कई ओपन यूनिवर्सिटी डिग्री के बाद आपको अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट करवाती हैं|

बीकॉम में कौन कौन सी नौकरी आती है?

Accountant, Auditor, Tax Consultant, बिज़नेस अनालीसिस्ट, इकोनॉमिस्ट, फाइनेंस ऑफिसर, स्टॉक ब्रोकर, और बिजनेस प्लानर आदि प्रकार की जॉब मिलती हैं|

क्या सीए के साथ बीकॉम कर सकते हैं?

जी हां आप सीए के साथ-साथ बीकॉम को डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से कर सकते हैं| भारत में बहुत सी ओपन यूनिवर्सिटी हैं जो डिस्टेंस एजुकेशन देती हैं|

बीकॉम कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

ज्यादातर कॉलेज बीकॉम कोर्स का एडमिशन बारहवीं कक्षा के मेरिट के अनुसार लेते हैं| कुछ कॉलेज इसके लिए एंट्रेंस परीक्षा लेते हैं|

बी कॉम करने के लिए कितने परसेंट चाहिए?

बीकॉम के लिए न्यूनतम मार्क्स 40% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। मैथ्स में 50% अंक होना अनिवार्य होगा। वहीं बीकॉम ऑनर्स के लिए न्यूनतम मार्क्स में 15% की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल न्यूनतम योग्यता 45% अंकों की थी जो इस साल 60% की है।


Leave a Comment