BFA Course Details in Hindi [2022] | BFA कोर्स क्या है, कैसे करें

BFA Course Details in Hindi, BFA कोर्स की जानकारी, BFA कोर्स क्या है, बीएफ कोर्स कैसे करें, bfa course fees, bfa कोर्स के टॉप कॉलेज

जो विद्यार्थी कलाकारी में रुचि रखते हैं| उनके लिए बारहवीं कक्षा के बाद BFA Course एक बेहतरीन कोर्स माना जाता है| बीएफए कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए हमारे इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी दी गई है| इस आर्टिकल में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स क्या है, बीएफ से कोर्स कौन कर सकता है, BFA Course की फीस कितनी है इत्यादि सभी प्रकार के सवालों के जवाब विस्तार से दिए गए हैं|

जो विद्यार्थी बारहवीं कक्षा के बाद बीएससी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं| उनके लिए महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स के लिए टॉप कॉलेज, बीएफए कोर्स में कौन से विषय होते हैं, BFA Course कितने प्रकार का होता है आदि सभी प्रकार की जानकारियां हमारे इस आर्टिकल में नीचे दी गई हैं|

Bfa Course details in Hindi
BFA course details


इस कोर्स में कदम रखने से पहले विद्यार्थी को बीएफए कोर्स क्या है के बारे में जरूर जान लेना चाहिए| आगे हम इस आर्टिकल में इसी बिंदु पर चर्चा करने वाले हैं|

What is BFA Course Details in Hindi | बीएफ ए कोर्स क्या है

BFA Course एक अंडर ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है| जिसको विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र से बारहवीं कक्षा पास करने के बाद कर सकता है| बीएफए कोर्स कला से संबंधित होता है| इसमें visual art और performing art के बारे में  पढ़ाया जाता है|

बीएफए कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी कलाकारी के किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकता है| जो विद्यार्थी भविष्य में एक्टिंग डांसिंग सिंगिंग इत्यादि एक्टिविटी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं| उनके लिए यह कोर्स सर्वश्रेष्ठ है |

BFA कोर्स की जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले विद्यार्थी के लिए BFA की फुल फॉर्म जानना जरूरी है| नीचे हम BFA Full Form के बारे में विस्तार से बता रहे हैं|

विद्यार्थी को पता होना जरूरी है| कि अंग्रेजी और हिंदी में BFA का क्या मतलब है|

BFA Full Form | BFA की फुल फॉर्म क्या है

BFA की फुल फॉर्म Bachelor of Fine Arts है| जिस का हिंदी में उच्चारण बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स है| यह एक अंग्रेजी का शब्द है| विद्यार्थी के लिए इसका हिंदी मतलब भी पता होना जरूरी है| BFA को हिंदी में ललित कला में स्नातक कहते हैं|

Short Form Full Form
BFABachelor of Fine Arts
बीएफएललित कला में स्नातक
BFA Full Form

BFA full form से ही प्रतीत होता है कि यह कोर्स कला के क्षेत्र पर आधारित है| BFA Course Details के बारे में जानते हुए BFA course को कौन कर सकता है यानी BFA course की योग्यता क्या है| इसके बारे में जानते हैं|

BFA Course Eligibility | BFA कोर्स कौन कर सकता है

जो विद्यार्थी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं| उनके लिए किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं कक्षा का पास होना अनिवार्य है| BFA Course करने के लिए बारहवीं कक्षा के विषय मायने नहीं रखते हैं|

बीएफए कोर्स के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है| विद्यार्थी अधिक आयु होने पर भी इस कोर्स में प्रवेश ले सकता है|

कुछ कॉलेज इसके लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन करते हैं| ज्यादातर सरकारी कॉलेज में बीएफए कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होता है| लेकिन कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं| जो सिर्फ 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार ही प्रवेश दे देते हैं|

12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार प्रवेश देने वाले कॉलेज प्राप्त अंकों की न्यूनतम प्रतिशत निर्धारित करते हैं| जोकि हर कॉलेज में अलग-अलग होती है| औसत की बात करें तो यह संख्या 45% से लेकर 60% तक होती है|

इस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थी के लिए बीएफए कोर्स में कितना समय लगता है एक अहम सवाल बन जाता है| BFA Course details में हम आगे BFA Course की समयावधि पर जानकारी दे रहे हैं|

BFA Course Duration | बीएफए करने में कितना समय लगता है

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स को करने में 3 वर्ष का समय लगता है| कुछ कॉलेज में यह कोर्स 4 वर्ष का होता है| इस कोर्स को 6 से लेकर 8 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है| यह सभी समेस्टर 6 महीनों की होते हैं|

ऊपर दिए गए समयावधि में विद्यार्थी द्वारा इस कोर्स में प्रवेश लेने के समय प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगने वाला समय नहीं जोड़ा गया है|

कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थी जो बीएफए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं| उनके लिए BFA Course fees के बारे में जानना जरूरी है| Bachelor of Fine Arts कोर्स की फीस कितनी है इसकी जानकारी इस आर्टिकल में आगे दी गई है|

BFA Course Fees | बीएससी कोर्स की फीस कितनी है

BFA कोर्स की औसत फीस लगभग  ₹10000 से लेकर ढाई लाख रुपए प्रति वर्ष होती है| बी एफ ए कोर्स की फीस हर कॉलेज में अलग-अलग मात्रा में होती है| इस कोर्स पर आने वाले खर्च की कोई एक संख्या बता पाना मुश्किल कार्य है|

जैसा कि आप सभी जानते हैं| कि प्राइवेट कॉलेजों में सरकारी कॉलेज के मुकाबले अधिक खर्च होता है| कॉलेज की फीस इस बात पर भी निर्भर करती है, कि डिग्री के बाद प्लेसमेंट को लेकर कॉलेज की क्या प्रक्रिया है|

विद्यार्थी के द्वारा बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स की विशेषज्ञता के चयन के अनुसार भी फीस में उतार चढ़ाव हो सकता है| बीएफए कोर्स के ऐसे प्रकार जिसमें प्रयोगशालाओं का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है| उस प्रकार के BFA कोर्स में फीस भी अधिक होती है|

जैसा कि ऊपर बता चुके हैं| बीएफए कोर्स फीस के बारे में कोई एक संख्या बता पाना आसान नहीं है| लेकिन उदाहरण के तौर पर सत्र 2022 के अनुसार भारत के कुछ टॉप कॉलेज फीस की लिस्ट नीचे दी गई है|

कॉलेज का नाम(Name Of The College) कुल फीस (BFA Tuition Fees)
KLE University, Belgaum40,500
Sir JJ School Of Art, Mumbai75,000
Aligarh Muslim University, Aligarh22,875
MIT World Peace University, Pune4,80,000
CT University, Ludhiana2,36,000
FAD International, Pune2,30,000
Osmania University, Hyderabad17,100
Jamia Millia Islamia University, Delhi41,500
Aligarh Muslim University, Aligarh22,875
FAD International, Pune2,30,000
Osmania University, Hyderabad17,100
Jamia Millia Islamia University, Delhi41,500
Awadhoot Bhagwan Ram PG College, Sonbhadra27,000
CT University, Ludhiana2,36,000
Vidya Institute Of Fashion Technology, Meerut47,300
BFA Course Fees

यह सूची भारत के कुछ टॉप कॉलेज की थी| जिसमें इन कॉलेजों में बीएफए कोर्स की फीस कितनी होती है के बारे में जानकारी दी गई है| यह सारी जानकारी 2022 सत्र अनुसार दी गई है|

BFA Course की जानकारी को हिंदी (BFA Course details in Hindi) में प्राप्त करते हुए| अब तक आपने बीएफए कोर्स क्या है, बीएफए कोर्स कौन कर सकता है, BFA Course फुल फॉर्म, बीएफए कोर्स करने में कितना समय लगता है, आदि प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर ली है|

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब हम जानेंगे| BFA Course  का पाठ्यक्रम क्या है, Bachelor of Fine Arts कोर्स में कौन-कौन से विषय होते हैं, बीएफए कोर्स कितने प्रकार का होता है, सबसे पहले बीएफए कोर्स के प्रकार के बारे में बात करते हैं| और विद्यार्थियों को BFA Course Specialization की जानकारी देते हैं|

BFA Course Specialization | बीएफए कोर्स कितने प्रकार का होता है

अगर विद्यार्थी ने ठान लिया कि वह बीएफए कोर्स की डिग्री हासिल करना चाहता है| तो उसे बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की विषय विशेषज्ञता का चयन करना होगा |

भारत में Bachelor of Fine Arts कोर्स की बहुत सारी विषय विशेषज्ञताएं होती हैं| उनमें से कुछ मुख्य विशेषज्ञता ओं की सूची नीचे दे रहे हैं|

BFA Course Specialization List

  • BFA in Painting
  • BFA in Applied Arts
  • BFA in Plastic Arts
  • BFA in Pottery & Ceramics
  • BFA in Textile Design
  • BFA in Music
  • BFA in Drama & Theatre
  • BFA in Digital Arts
  • BFA in Calligraphy
  • BFA in Cartooning
  • BFA in Dance
  • BFA in Graphic Designing
  • BFA in Illustration
  • BFA in Photography
  • BFA in Printmaking
  • BFA in Sculpture

यह कुछ ऊपर बीएफए कोर्स की विशेषज्ञताएं दी गई है| अगर आप विशेषज्ञताओं से पूरी तरह से परिचित नहीं है| तो हम नीचे विषय विशेषज्ञता क्या होती हैं| उदाहरण के साथ बता रहे हैं|

उदाहरण के तौर पर अगर विद्यार्थी की रुचि अभिनय में है| वह स्कूल स्तर पर ड्रामा, एकांकी आदि में भाग लेता रहा है| उसको इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए बीएफए कोर्स की विषय विशेषज्ञता को चुनना होगा| विद्यार्थी को रूचि के अनुसार अपने अभिनय को और निखारने के लिए तथा अभिनय के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए बीएफए कोर्स में ड्रामा एंड थिएटर विषय विशेषज्ञता को चुनना होगा|

आइए एक उदाहरण और देखते हैं| जैसे कि अगर किसी विद्यार्थी की रूचि  डांसिंग में है| वह अपने स्कूल में डांसिंग की प्रतियोगिताओं में भाग लेता रहा है| तो उसे बीएफए कोर्स में अपने डांसिंग के हुनर को निखारने के लिए डांस विषय विषय विशेषज्ञता को चुनना चाहिए|

BFA कोर्स स्पेशलाइजेशन के बारे में जानने के बाद अब विद्यार्थी की रुचि बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में जानने में होगी| विद्यार्थी जानना चाहेंगे कि बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के विषय कौन कौन से होते हैं और बीएफए का पाठ्यक्रम क्या है|

बीएफए कोर्स की हिंदी में संपूर्ण जानकारी (bfa course details in Hindi) देते हुए नीचे Bachelor of Fine Arts कोर्स पाठ्यक्रम और विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया है|

BFA Course Syllabus | बीएससी कोर्स का पाठ्यक्रम क्या है

जो विद्यार्थी अपने हुनर को बीएफए कोर्स के माध्यम से  निखारना चाहते हैं| उनके लिए बीएफए कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में जानना अति जरूरी है|

BFA कोर्स के पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में सभी विशेषज्ञता ओं में लगभग एक जैसा ही पाठ्यक्रम होता है| जबकि उसके बाद में चुनी गई विषय विशेषज्ञता के अनुसार विषयों में कुछ बदलाव हो जाता है| प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम की बात करें तो मूल रूप से थ्योरी के विषय होते हैं| जिनमें प्रमुख विषय कला इतिहास डिजाइन का इतिहास आदि शामिल है| वही स्टील आर्ट मूर्तिकला के विषय थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों हो सकते हैं|

जैसा कि आप सभी जानते हैं| Bachelor of Fine Arts कोर्स कला से संबंधित कोर्स है| जिसमें विद्यार्थी के किसी भी कला के हुनर को निखारा जाता है| जैसे कि एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, म्यूजिक, ग्राफिक डिजाइनिंग, पेंटिंग, डिजिटल आर्ट, मूर्तिकला, शिल्प कला इत्यादि प्रकार के हुनर को तराशा जाता है|

बीएफए में भी सिद्धांत (theory) विषय और Practical कक्षाएं शामिल हैं। कुछ कक्षाएं जैसे फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग, स्केचिंग आदि विशुद्ध रूप से Practical Course हैं| क्योंकि वे Skills पर आधारित Course हैं।

प्रत्येक विषय के लिए कुल अंक, चाहे वह Theory  हो या Practical, प्रत्येक में 100 अंक होते हैं। सेमेस्टर अंत परीक्षाओं के अलावा, छात्र के Skills की गणना कई असाइनमेंट, परियोजनाओं और डिजाइन फर्मों, विज्ञापन एजेंसियों, कला घरों आदि में इंटर्नशिप के आधार पर की जाती है।

पाठ्यक्रम के साथ-साथ विषयों के बारे में जानकारी होना विद्यार्थी के लिए जरूरी हो जाता है| इस आर्टिकल में Bachelor of Fine Arts course details बताते हुए, आगे बीएफए कोर्स में कौन-कौन से विषय होते हैं इस बिंदु के बारे में जानेंगे|

BFA Course Subjects | बीएफए कोर्स में कौन-कौन से विषय होते हैं


जैसा कि आप ऊपर जान चुके हैं| प्रथम वर्ष में सभी विशेषज्ञता में एक ही प्रकार के विषय होते हैं| प्रथम वर्ष में ज्यादातर विषय थियोरेटिकल होते हैं| प्रथम वर्ष में विषयों की सूची नीचे दी गई है|


First Year Subjects of BFA Course ( BFA Course में प्रथम वर्ष के विषय)

  • History of Arts (कला का इतिहास)
  • Design (डिज़ाइन)
  • Geometrical & Perspective Drawing (ज्यामितीय और परिप्रेक्ष्य आरेखण)
  • Computer Graphics ( कंप्यूटर ग्राफिक्स)
  • Clay Modeling ( क्ले मॉडलिंग)
  • Painting ( पेंटिंग )
  • Printmaking ( प्रिंट मेकिंग )
  • Art Project (कला परियोजना)

यह ऊपर दिए गए विषय प्रथम वर्ष के थे| जैसा कि आप जानते हैं| बीएफए कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम होता है| तो 1 वर्ष में 2 सेमेस्टर होते हैं| ऊपर दिए गए विषय पहले दो सेमेस्टर के लिए होते हैं|

इसके बाद दूसरे वर्ष यानी तीसरे सेमेस्टर में विषय विकी विशेषज्ञता के अनुसार होते हैं| उदाहरण के तौर पर नीचे हम कुछ विशेषज्ञताओं की विषय सूची दे रहे हैं|

एप्लाइड आर्ट्स  विषय सूची

  • कला इतिहास (Art History )
  • सौंदर्यशास्त्र (Aesthetics)
  • डिजाइन और संचार अभ्यास (Design & Communication Practices)
  • संचार चित्रण (Communication Illustration)
  • संचार की रचना (Communication Design)
  • विज्ञापन कला (Advertising Art )
  • फोटोग्राफी (Photography )
  • मनोरंजन डिजाइन (Entertainment Design)
  • पेशेवर नैतिकता और मानव व्यवहार (Professional Ethics & Human Behaviour)
  • कला का इतिहास (History of Arts)
  • महत्वपूर्ण और प्रासंगिक अध्ययन (Critical & Contextual Studies )
  • (Entertainment Design)
  • बाजार अनुसंधान (Market Research )
  • साइबर सुरक्षा (Cyber Security)
  • प्रिंट मेकिंग (Printmaking )
  • पैकेजिंग (Packaging )
  • शैक्षिक यात्रा (Educational Tour )
  • विषय अनुसंधान (Subject Research)

पेंटिंग विषय सूची

  • कला का इतिहास (History of Art)
  • सौंदर्य शास्त्र (Aesthetics)
  • दृश्य कला प्रक्रिया और अभ्यास (Visual Art Process & Practices)
  • चित्रकारी (Drawing)
  • पेंटिंग (Painting)
  • डिजिटल कला (Digital Art)
  • (Mural)
  • (Art Seminar)
  • प्रिंट मेकिंग (Printmaking)
  • (Critical & Contextual Studies )
  • कला अनुसंधान (Art Research )
  • साइबर सुरक्षा (Cyber Security)
  • विषय अनुसंधान (Subject Research)
  • ट्रेनिंग (Training)

ऊपर बीएफए कोर्स की दो विशेषज्ञता के विषयों की सूची उदाहरण के तौर पर दी गई है| ऐसे ही अन्य सभी विशेषज्ञता ओं के विषय अलग-अलग होते हैं| उन सभी विषयों को जानने के लिए संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ई कोर्स का सिलेबस देख सकते हैं|

जो भी विद्यार्थी Bachelor of Fine Arts कोर्स करने में इंटरेस्ट रखता है| उसके लिए BFA कोर्स के बाद कैरियर ऑप्शन के बारे में जानना उत्सुकता भरा सवाल होता है| हर विद्यार्थी के लिए बीएफए कोर्स करने के बाद क्या करें एक अहम सवाल बन जाता है| bfa course details information में अब Bachelor of Fine Arts कोर्स के बाद कैरियर ऑप्शन के बारे में जानते हैं|

Career Option after BFA Course | बीएफ के कोर्स के बाद क्या करें

बीएफए कोर्स करने के बाद हर विद्यार्थी जॉब्स के लिए देखता है| हर विद्यार्थी की चाह होती है कि उसे अच्छे वेतन वाला रोजगार प्राप्त हो| जिससे उसकी जीविका और उसका भविष्य उज्जवल हो सके|

बीएफए कोर्स के बाद  बहुत प्रकार के करियर ऑप्शन होते हैं, क्योंकि यह कोर्स बहुत विशाल कोर्स है। इसके अंदर अनेक सारे विषय आते हैं और अलग-अलग प्रकार के क्षेत्र शामिल है। इसीलिए इसमें अलग-अलग प्रकार के अनेक पद हैं, जिन पर नौकरी मिलती है।

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स के बाद मिलने वाली नौकरी या रोजगार विद्यार्थी के हुनर पर निर्भर करता है विद्यार्थी नहीं जिस विषय विशेषज्ञता के साथ भी ऐसे कोर्स किया होता है उसे उसी क्षेत्र में रोजगार मिलने के अधिक अवसर होते हैं

उदाहरण के तौर पर विद्यार्थी ने बीएफए डिग्री में ड्रामा एंड थियेटर विशेषज्ञता का चयन करके डिग्री हासिल की है तो उसे अभिनय के क्षेत्र में अच्छा रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है वहीं अगर किसी विद्यार्थी ने  म्यूजिक विषय विशेषज्ञता का चयन किया हो तो उस विद्यार्थी को रोजगार के रूप में म्यूजिक डायरेक्टर सिंगर म्यूजिक क्रिएटर इत्यादि प्रकार के जॉब्स प्राप्त हो सकती हैं

नीचे हम कुछ मुख्य रोजगार की लिस्ट दे रहे हैं जो बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल करने के बाद विद्यार्थी प्राप्त कर सकता है

Jobs after BFA Course

  • अभिनेता (Actor  )
  • चित्रकार (Painter )
  • गायक (Singer)
  • एनिमेटर (Animator)
  • पटकथा लेखक (Script writer)
  • कला अध्यापक (Art teacher)  
  • कला निर्देशक (Art director)  
  • कार्टूनिस्ट (Cartoonist)
  • ग्राफिक डिजाइनर (Graphic designer)
  • कला वार्ताकार (Art conversator)
  • मल्टीमीडिया मास्टर (Multimedia master)
  • 3डी कलाकार (3d Artist)
  • कला समीक्षक (Art Critic)
  • कला अध्यापक (Art Teacher)
  • एनिमेटर (Animator)
  • कला निर्देशक (Art Director)
  • रचनात्मक निर्देशक (Creative Director)
  • ड्राइंग टीचर (Drawing Teacher)
  • संपादक (Editor)
  • फर्नीचर डिजाइनर (Furniture Designer)
  • स्वतंत्र कार्यकर्ता (Freelance Workers)
  • ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Artist / Designer)
  • संगीत अध्यापक (Music Teacher)
  • प्रोडक्शन कलाकार (Production Artist)
  • वरिष्ठ ग्राफिक डिजाइनर (Senior Graphic Designer)
  • वरिष्ठ कला निर्देशक (Sr. Art Director)
  • सेट डिजाइनर (Set Designer)
  • कला वार्ताकार (Art Conversator)
  • स्केचिंग कलाकार (Sketching Artist)
  • स्केचिंग आर्टिस्ट एसोसिएट प्रोफेसर (Sketching Artist Associate Professor)

यह जॉब्स उदाहरण मात्र थी इनके अलावा और भी बहुत सारे रोजगार BFA पास आउट के लिए भारत में उपलब्ध है

इस details information को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थी की जानकारी के लिए बीएससी कोर्स टॉप कॉलेज के बारे में बात कर लेते हैं और जान लेते हैं कि भारत में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के टॉप कॉलेज कौन कौन से हैं

BFA Top College in India | भारत में बीएफए कोर्स के टॉप कॉलेज


भारत में ऐसे बहुत से कॉलेज हैं| जहां पर बीएफए कोर्स की शिक्षा ग्रहण कराई जाती है| भारत में कौन-कौन से टॉप कॉलेज है| जो बीएफए कोर्स के लिए अच्छे माने जाते हैं|  उनकी जानकारी विद्यार्थी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| विद्यार्थी की जानकारी के लिए नीचे हम कुछ बीएफ टॉप कॉलेज की लिस्ट (BFA Top College in India list) दे रहे हैं |

Top College List for BFA

  • Amity University
  • MS University of Baroda
  • College of Art – University of Delhi
  • Kanpur University
  • Banaras Hindu University
  • Faculty of Fine Arts – Jamia Millia Islamia
  • College of Fine Arts, Chennai
  • Sir J.J Institute of Applied Arts, Mumbai
  • Faculty of Visual Arts, Banaras Hindu University, Varanasi
  • Bharti Vidyapeeths Kala Mavidyalaya College of Fine Arts, Pune
  • Department of Fine Arts, Aligarh Muslim University, Aligarh
  • Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University
  • Chandigarh University
  • Lucknow University
  • Atal Bihari Vajpayee Hindi University
  • NIMS university
  • Patna University
  • Punjab University
  • Lovely professional University
  • Dr. Babasaheb Ambedkar Marathwada University
  • Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth

यह कुछ मुख्य यूनिवर्सिटी और कॉलेज की लिस्ट थी| जहां पर बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स कराया जाता है| इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अलावा और भी बहुत सारे ऑप्शन भारत में उपलब्ध हैं| जहां पर बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की जा सकती है|

यह वह कॉलेज थे, जहां से आप नियमित कक्षाओं में सम्मिलित होकर पर बीएफए डिग्री हासिल कर सकते थे| लेकिन भारत में ऐसे भी बहुत सारे विद्यार्थी हैं| जो इस डिग्री को डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से करना चाहते हैं| उनके लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज जो डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से BFA Degree करवाती हैं| उनके उनकी जानकारी विद्यार्थियों के लिए नीचे दी गई है|

BFA Course Distance Education | डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से बीएफए कोर्स

जो विद्यार्थी बैचलर आफ फाइन आर्ट्स कोर्स को नियमित रूप से कॉलेज जाकर नहीं करना चाहते हैं| उनके लिए बहुत सारी यूनिवर्सिटी भारत में इस कोर्स को डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से करवाती हैं| जो विद्यार्थी व्यस्त होने के कारण कॉलेज नहीं जा सकते हैं| उनके लिए इस डिग्री को डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से करना संभव है|

वैसे तो भारत में ऐसी यूनिवर्सिटी की भरमार है| जो बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स की डिग्री के लिए डिस्टेंस एजुकेशन की सुविधा प्रदान करती हैं| लेकिन यहां पर हम कुछ टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट (BFA Top University list for Distance Education) दे रहे हैं| जो डिस्टेंस एजुकेशन की सेवा प्रदान करती हैं|

यूनिवर्सिटी का नामकोर्स की फीस
IGNOU6000
NIMS University30000
MKU University15000
Himalayan University12000
Subharti University25000
Jaipur National University15000
Integral University17000
BFA Top University for distance education

यह कुछ टॉप यूनिवर्सिटी है| जिनके माध्यम से विद्यार्थी बीएफए कोर्स को डिस्टेंस एजुकेशन के द्वारा कर सकता है|

यह भी पढ़ें

यह आर्टिकल BFA Course यानी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स संबंधित संपूर्ण जानकारी (bfa course details in Hindi) पर आधारित था| इस आर्टिकल में आपने बीएफए कोर्स के बारी में जाना कि BFA कोर्स क्या है, बीएफए कोर्स को कौन कर सकता है, bfa full form, BFA कोर्स की फीस, बीएफए course के विषय, Bachelor of Fine Arts कोर्स की विशेषज्ञता तथा बीएफए कोर्स के टॉप कॉलेज इत्यादि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की| इन जानकारी को और पुख्ता करने के लिए संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट जरूर करें|

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आपके मन में कोई ऐसा प्रश्न रह गया है| जो बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स से संबंधित है| तो उस प्रश्न को नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें| हम जल्द ही उसका उत्तर आप तक पहुंचाएंगे|

हमारा यह आर्टिकल अब यहीं पर समाप्त होता है| अगर आप हमारी जानकारी से संतुष्ट हैं| और किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं| जो बीएफए कोर्स की जानकारी जानना चाहता हहै|तो उस व्यक्ति तक हमारे इस आर्टिकल को पहुंचाए|

इस आर्टिकल के अंत में ऑफ फाइन आर्ट्स से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर FAQ के रूप में नीचे दिए गए हैं| जो प्रश्न उत्तर बीएफए कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं|

FAQ

BFA डिग्री की फीस कितनी होती है?

बीएफए कोर्स को करने के लिए औसतन ₹10000 से लेकर ₹275000 तक फीस लगती है| इस डिग्री को अलग-अलग विशेषज्ञता में विभाजित किया गया है जिस की फीस भी अलग-अलग होती है।

BFA डिग्री करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्री को हासिल करने के लिए विद्यार्थी का किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है| कुछ कॉलेज इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी लेते हैं| जबकि कुछ कॉलेज 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के अनुसार प्रवेश देते हैं|

क्या एक्टिंग के लिए बीएफए कोर्स करना चाहिए?

जी हां! एक्टिंग के लिए बीएफ ए का कोर्स सर्वश्रेष्ठ है| इस कोर्स के माध्यम से अभिनय के हुनर को तराशा जा सकता है|

बीएफए कोर्स की फुल फॉर्म क्या है?

बीएफए कोर्स की फुल फॉर्म Bachelor Of Fine Arts है| जिस का हिंदी में उच्चारण बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स होता है|

बीएफए कोर्स करने के क्या फायदे हैं?

बीएफ है यानी बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स के माध्यम से हुनर को निखारते हुए हुनर से संबंधित छेत्र में कैरियर बनाया जा सकता है|

बीएफए कोर्स को हिंदी में क्या कहते हैं?

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स को हिंदी में ललित कला में स्नातक कहा जाता है |

2 thoughts on “BFA Course Details in Hindi [2022] | BFA कोर्स क्या है, कैसे करें”

  1. BFA ke course ke liye koi government college nahi hai Delhi mein jaha ka fees na ho ya Kam ho kyuki Mai itni fees afford nahin kar paungi
    Plz reply me 😊

    Reply

Leave a Comment