Hotel Management Course Details in Hindi | होटल मैनेजमेंट कोर्स इनफार्मेशन

पूरे विश्व में होटल इंडस्ट्री में दिन प्रतिदिन प्रगति हो रही है।  होटल इंडस्ट्री में हो रही प्रगति के कारण कुशल प्रबंधकों की मांग भी दिन प्रतिदिन अधिक होती जा रही है।

यदि आप भी होटल इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। तो आप को होटल मैनेजमेंट कोर्स करना होगा। इस कोर्स के पश्चात आप इस इंडस्ट्री में प्रबंधक जैसी भूमिका पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप होटल मैनेजमेंट कोर्स में रुचि रखते हैं। तो आप इसके बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करना चाहेंगे। हमारे इस आर्टिकल में होटल मैनेजमेंट कोर्स के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है।

अगर आप होटल मैनेजमेंट कोर्स करना चाहते हैं, तो आपको इस कोर्स के बारे में कुछ मुख्य बातें जानना आवश्यक है। जैसे कि

  • होटल मैनेजमेंट क्या होता है
  • होटल मैनेजमेंट कोर्स कितने प्रकार का होता है
  • कौन सा होटल मैनेजमेंट कोर्स करना चाहिए
  • होटल मैनेजमेंट कोर्स में कितना समय लगता है
  • होटल मैनेजमेंट जॉब कैसी होती हैं
  • जॉब में होटल मैनेजमेंट सैलेरी कितनी होती है

इन सभी बातों को हमारे इस आर्टिकल में एक-एक करके विस्तार पूर्वक बताया गया है।

भारतीय तथा अन्य एशियाई देशों के लोगों को हमारी इस होटल मैनेजमेंट कोर्स की जानकारी को समझने में आसानी हो। इसलिए इसमें हिंदी भाषा का प्रयोग किया गया है।

How to Select the Right Hotel Management Course: A Guide for Students |  होटल मैनेजमेंट कोर्स कैसे चुने

Hotel Management में अपना भविष्य बनाने के लिए आपको होटल मैनेजमेंट कोर्स करना होगा। भारत में विभिन्न प्रकार के होटल मैनेजमेंट कोर्स उपलब्ध है। जिसमें स्नातक डिग्री डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स होते हैं।

आपकी रूचि के अनुसार आपको कौन सा कोर्स का चयन करना चाहिए। इसके बारे में हमारे इस आर्टिकल में आगे जानकारी दी गई है।

होटल मैनेजमेंट कोर्स का चयन करने के लिए यह कोर्स कितने प्रकार का होता है। जानने से पहले होटल मैनेजमेंट कोर्स क्या होता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

What is Hotel Management in Hindi | होटल मैनेजमेंट क्या है?

होटल मैनेजमेंट एक ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है, जो व्यक्ति किसी होटल के संचालन का प्रभारी होता है।

होटल के संचालक के रूप में उस व्यक्ति की कई जिम्मेदारियां होती हैं। जैसे कि यह सुनिश्चित करना कि होटल में आने वाले मेहमानों को होटल में सुखद अनुभव प्राप्त हो।

वह व्यक्ति होटल के रोजमर्रा के कार्यों की देखरेख करता है। साथ ही होटल में कार्य करने वाले स्टाफ को उचित ढंग से कार्य करने की सही दिशा निर्देशित करता है।

जब आप होटल मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश लेते हैं। तो इसमें एक प्रभावी होटल मैनेजर बनने की बुनियादी तथ्यों को सीखते हैं। इस कोर्स के माध्यम से आप होटल के वित्त प्रबंधन, मानव संसाधन और मार्केटिंग के बारे में शिक्षा प्राप्त करते हैं।

यह जरूरी हो जाता है कि भविष्य में बनने वाले होटल मैनेजर को ज्ञात हो कि बिजनेस को वित्तीय रूप से कैसे संचालित किया जाता है। ताकि वह मैनेजर आगे चलकर होटल के खर्चों और मनी मैनेजमेंट से संबंधित उचित निर्णय लेने में सक्षम हो।

आप इस कोर्स में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के माध्यम से होटल इंडस्ट्री में आने वाले मेहमानों से बात करने का कौशल हासिल कर सकते हैं। इस कोर्स में आप मेहमानों का अभिवादन करना, फ्रंट डेस्क की कठिन परिस्थितियों को संभालना और प्रोफेशनल ढंग से पेश आना इत्यादि प्रकार के कौशल शिक्षा प्राप्त करते हैं।

हालांकि, अगर आप इस समय महंगे डिग्री प्रोग्राम में निवेश किए बिना होटल प्रबंधन के बारे में सीखना शुरू करना चाहते हैं। तो ऐसे कई ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। जो आपको इस करियर के लिए तैयार करने में मदद कर सकते हैं।

हमारे इस आर्टिकल में होटल मैनेजमेंट की उचित परिभाषा की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात भविष्य में एक सही कोर्स का चयन करने के लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स कितने प्रकार का होता है। इसके बारे में जानकारी आगे दी गई है।

How many types of Hotel Management Course in Hindi | होटल मैनेजमेंट कोर्स कितने प्रकार का होता है

होटल इंडस्ट्री में भविष्य बनाने के लिए होटल प्रबंधन का अध्ययन करने के कई तरीके हैं। सबसे आम विकल्प विषय में स्नातक की डिग्री है, जिसमें आमतौर पर लगभग 3 वर्ष से लेकर 4 वर्ष लगते हैं। और इसे ऑनलाइन या पारंपरिक विश्वविद्यालय में पूरा किया जा सकता है।

हालाँकि, आप एक डिप्लोमा कार्यक्रम में भी नामांकन कर सकते हैं जो केवल 1-2 साल तक चलता है, या यहाँ तक कि एक शाम का पाठ्यक्रम भी है। जो आपको अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए भी काम करने की अनुमति देता है।

भारत में कराए जाने वाले होटल मैनेजमेंट कोर्स की जानकारी नीचे दी गई है।


1. BHM (Bachelor of Hotel Management)
2. BHMCT (Bachelor of Hotel Management and Catering Technology)
3. BBA – Hotel Management
4. B.SC- Hotel Management
5. BSC  Hotel Management, Catering and tourism
6. BSc.- Hospitality and Hotel Administration
7. B.Sc in Culinary Arts
8. B.Sc. Resort & Event Management Management
9. B.Sc in Hotel and Catering Management
10. B. Sc. (Hons) In International Hospitality
11. Diploma – Food Production
12. Diploma in Hotel Management

यह प्रमुख होटल मैनेजमेंट कोर्स होते हैं। जिनके माध्यम से आप होटल इंडस्ट्री में अपना भविष्य बना सकते हैं।

How to choose Right Course For Hotel Management in Hindi | होटल मैनेजमेंट करने के लिए सही कोर्स का चुनाव कैसे करें

होटल मैनेजमेंट कोर्स का चुनाव करते समय आपको यह पता होना जरूरी है, कि आप होटल इंडस्ट्री में किस प्रकार का पद हासिल करना चाहते हैं।

यदि आप उच्च स्तरीय प्रबंधक बनना चाहते हैं। जैसे होटल चैन एग्जीक्यूटिव, जनरल मैनेजर, तो आपके लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स में मास्टर डिग्री हासिल करना एक बेहतरीन विकल्प होगा।

यदि आप होटल में प्रबंधक या सहायक प्रबंधक के रूप में कार्य करना चाहते हैं। तो उसके लिए आप कोई स्नातक डिग्री कोर्स कर सकते हैं ।

यदि आप ऐसे होटलों में कार्य करना चाहते हैं, जो छोटे शहरों से आते हैं। तो उन होटलों में जॉब प्राप्त करने के लिए आप होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।

बजट के हिसाब से बात की जाए तो अगर आप के पास पर्याप्त बजट है, तो आपको डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के मुकाबले होटल मैनेजमेंट डिग्री को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि डिग्री में होटल से संबंधित कार्यों को अधिक विस्तारित तरीके से पढ़ाया जाता है। जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में समय कम होने के अनुसार अत्यधिक शिक्षा प्राप्त नहीं की जा सकती है।

समय के हिसाब से बात की जाए तो अगर आपके पास समय की कमी है। और आप होटल मैनेजमेंट कोर्स के माध्यम से होटल इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। तो आप समय के हिसाब से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स का चयन कर सकते हैं।

डिग्री कोर्स में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के मुकाबले अधिक समय लगता है। जिस वजह से बहुत से विद्यार्थी समय की बचत करने के लिए डिप्लोमा कोर्स के माध्यम से होटल मैनेजमेंट कोर्स को करना पसंद करते हैं।

ऊपर बताई गई इस जानकारी के हिसाब से आप अपनी रुचि और संसाधनों के आधार पर होटल मैनेजमेंट कोर्स का चयन कर सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट कोर्स इनफार्मेशन में आगे इस कोर्स के पश्चात कैरियर विकल्प के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। आइए इस कोर्स के पश्चात कैरियर विकल्प के रूप में किस प्रकार का रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। उसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Career options after Hotel Management Course in Hindi | होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद क्या करें

होटल मैनेजमेंट कोर्स को करने के पश्चात आपके पास विभिन्न प्रकार के कैरियर विकल्प मौजूद होते हैं। जिसमें से सबसे प्रमुख विकल्प किसी होटल में प्रबंधक के तौर पर जॉब प्राप्त करना होता है।

भारत में इस कोर्स के पश्चात होटल इंडस्ट्री में विभिन्न प्रकार की जॉब उपलब्ध होती हैं। आप इन जॉब्स को प्राप्त कर एक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स के पश्चात भारत में मिलने वाली जॉब भूमिकाओं का विवरण नीचे उदाहरण के तौर पर नीचे दिया गया है।

Hotel Management Jobs

  • मैनेजर ऑफ होटल
  • फ्रंट ऑफिस मैनेजर
  • वेडिंग कोओर्डीनेटर
  • डायरेक्टर ऑफ होटल ऑपरेशन
  • इवेंट मैनेजर
  • किचेन मैनेजर
  • सेफ
  • फ्लोर सुपरवाइजर
  • रेस्टोरेंट एंड फूड सर्विस मैनेजर
  • फूड एंड विबरेज मैनेजर
  • हाउस कीपिंग मैनेजर
  • गेस्ट सर्विस सुपरवाइजर

इस कोर्स के पश्चात मिलने वाली जॉब भूमिकाओं की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात, आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि भारत में इस कोर्स के पश्चात कौन कौन से प्रमुख संस्थाएं हैं जो जॉब ऑफर करती हैं।

आपकी जानकारी के लिए इस आर्टिकल में आगे ऊपर बताई गई जॉब भूमिकाओं को ऑफर करने वाले संस्थानों के बारे में जानकारी दी गई है।

Top Indian Recruiter for Hotel Management | होटल प्रबंधन के टॉप भारतीय रिक्रूटर

होटल मैनेजमेंट करने वाले हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसे किसी प्रसिद्ध होटल में कार्य करने का अवसर मिले।

भारत में ऐसे बहुत से होटल हैं, जो होटल मैनेजमेंट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को उनके साथ कार्य करने के अवसर देते हैं।

ऐसे कुछ प्रमुख होटलों के नाम आपकी जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए हैं।

  • हयात कॉर्पोरेशन
  • रैडिसन
  • आईटीसी लिमिटेड होटल डिवीजन
  • ले मेरिडियन ग्रुप्स ऑफ होटल्स इन इण्डिया
  • ओबेरॉय ग्रुप्स ऑफ होटल्स
  • स्टारवुड होटल एंड रिसॉर्ट्स वर्ल्डवाइड इंक
  • वेलकम ग्रुप होटल
  • वटिका ग्रुप
  • मैरियट इंटरनेशनल, इंक
  • ताज ग्रुप्स ऑफ होटल्स

भारत में होटल मैनेजमेंट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को कार्य करने के अवसर देने वाले यह कुछ प्रमुख और प्रसिद्ध होटलों के नाम थे। इनके अलावा अन्य और भी बहुत सारे होटल भारत में हैं, जो इस कोर्स के पश्चात कार्य करने के अवसर प्रदान करते हैं।

Hotel Management Scope in India | होटल मैनेजमेंट का स्कोप

भारत दिन प्रतिदिन विकसित होता हुआ देश है। भारत में आए दिन नए-नए एयरपोर्ट, रेस्टोरेंट्स, क्लब, मैरिज पैलेस, फूड कैफे, मॉल आदि का निर्माण हो रहा है। जिनमें प्रबंधन के लिए होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट की जरूरत होती है ।

भारत में विदेशों से आने वाले पर्यटक की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। जिस कारण आने वाले समय में पर्यटक स्थलों पर होटलों रेस्टोरेंट्स फूड कैफेस आदि के निर्माण होते रहेंगे। जिसमें प्रबंधन हेतु कुशल प्रबंधक की आवश्यकता होगी।

इसलिए भारत में होटल मैनेजमेंट की मांग में आने वाले वर्षों में कमी आने की कोई संभावना नहीं है।

आसान भाषा में कहा जाए तो भारत में भविष्य बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स एक बेहतरीन विकल्प है।

Hotel Management Salary | होटल मैनेजमेंट की सैलेरी कितनी होती है

इस होटल मैनेजमेंट कोर्स को करने के पश्चात प्राप्त होने वाली जॉब में सैलरी कितनी प्राप्त की जा सकती है। इसकी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

होटल मैनेजमेंट सैलरी की बात की जाए तो यहां सैलरी जॉब भूमिका के अनुसार अलग-अलग होती है।

वही होटल की प्रतिष्ठा के अनुसार भी होटल मैनेजमेंट सैलेरी कम ज्यादा हो सकती है।

आपकी अधिक जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर कुछ जॉब भूमिकाओं के नाम और उन से प्राप्त होने वाली होटल मैनेजमेंट सैलेरी का विवरण नीचे दिया गया है।

एग्जीक्यूटिव हाउसकीपर5,50,000
रेस्टोरेंट मैनेजर6,10,000
जनरल मैनेजर16,60,000
फूड एंड बेवरेज मैनेजर5,35,000
एग्जीक्यूटिव चीफ6,50,000


ऊपर दिए गए उदाहरणों के माध्यम से होटल मैनेजमेंट के पश्चात मिलने वाली सैलरी का अनुमान लगाया जा सकता है।

हमारा यह पोस्ट होटल मैनेजमेंट कोर्स  इंफॉर्मेशन पर आधारित था। जिसमें आपने होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्सों के बारे में जानकारी प्राप्त की। तथा उनमें से कौन सा कोर्स आपके लिए उचित रहेगा और आपको कौन से कोर्स का चयन कर उस पर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। होटल मैनेजमेंट कोर्स इंफॉर्मेशन पर आधारित हमारा यह आर्टिकल अब यहीं पर समाप्त होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर दिए गए होटल मैनेजमेंट कोर्स के प्रत्येक प्रकार पर हमारी इस वेबसाइट पर पूरी विस्तारित जानकारी देने के लिए अलग-अलग पोस्ट लिखे गए हैं ।

ऊपर दिए गए किसी भी होटल मैनेजमेंट कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी इसी वेबसाइट पर उस कोर्स से संबंधित आर्टिकल को पढ़ा जा सकता है।

2 thoughts on “Hotel Management Course Details in Hindi | होटल मैनेजमेंट कोर्स इनफार्मेशन”

Leave a Comment